Dailyhunt
₹7300 करोड़ का हाईवे प्रॉजेक्ट ऑर्डर, ₹18,755 करोड़ की ऑर्डरबुक; मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयर पर रखें नजर

₹7300 करोड़ का हाईवे प्रॉजेक्ट ऑर्डर, ₹18,755 करोड़ की ऑर्डरबुक; मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयर पर रखें नजर

Welspun Enterprises bags new order: सिविल कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी Welspun Enterprises को महाराष्ट्र में एक बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट मिला है, जिसकी कुल लागत करीब ₹7300 करोड़ है.

खास बात यह है कि यह ऑर्डर कंपनी के मौजूदा 7400 करोड़ रुपये मार्केट कैप के लगभग बराबर है, जिससे यह डील निवेशकों और बाजार के लिए बेहद अहम बन जाती है.

आमतौर पर जब किसी कंपनी को उसके बाजार मूल्य के बराबर का ऑर्डर मिलता है, तो इसे बड़ा ग्रोथ ट्रिगर माना जाता है. यही कारण है कि इस खबर के बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर आ गया है. हालांकि, ऑर्डर मिलने की खबर के बाद शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट दिख रही थी और ये 530 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था.

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSIDC) से पुणे-शिरूर हाईवे प्रोजेक्ट के लिए Letter of Award मिला है. यह ऑर्डर महाराष्ट्र में NH-753F पर 6-लेन पार्टली एलिवेटेड हाईवे कॉरिडोर के निर्माण के लिए है.

क्या है पूरा प्रोजेक्ट?

इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी पुणे से शिरूर के बीच लगभग 53.4 किलोमीटर लंबा हाईवे कॉरिडोर विकसित करेगी. इसमें मौजूदा सड़क का अपग्रेडेशन और इंप्रूवमेंट भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट DBFOT (Design, Build, Finance, Operate and Transfer) मॉडल पर मिला है, यानी Welspun सिर्फ निर्माण नहीं करेगी बल्कि प्रोजेक्ट की फंडिंग, ऑपरेशन और तय अवधि तक मैनेज भी करेगी.

ये भी पढ़ें: अनिल सिंघवी Bajaj Finance पर बुलिश, जानें Waaree Energies-Kfin Tech सहित इन 7 शेयरों में नतीजों के बाद क्या करें

29 साल तक रहेगा प्रोजेक्ट से जुड़ाव

इस प्रोजेक्ट का कुल कंसेशन पीरियड 29 साल का है, जिसमें 4 साल का कन्स्ट्रक्शन पीरियड शामिल है. इसका मतलब है कि यह केवल एक बार का कन्स्ट्रक्शन रेवेन्यू नहीं बल्कि लंबी अवधि की असेट लिंक्ड विजिबिलिटी देने वाला प्रोजेक्ट है.

LIVE TV:

ऑर्डर बुक में बड़ी छलांग

इस ऑर्डर के बाद कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हो गई है.

विवरणराशि
दिसंबर 2025 तक ऑर्डर बुक₹13,341 करोड़
नया ऑर्डर₹7,300 करोड़
संशोधित ऑर्डर बुक*₹18,755 करोड़

यानी कंपनी के पास आने वाले वर्षों के लिए मजबूत एक्जीक्यूशन पाइपलाइन तैयार है.

क्यों अहम है यह ऑर्डर?

इस डील का महत्व सिर्फ इसके आकार में नहीं, बल्कि इसके स्ट्रैटेजिक असर में भी है.

  • पहला, इससे Welspun Enterprises का ट्रांसपोर्टेशन वर्टिकल काफी मजबूत होगा.
  • दूसरा, कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी कई सालों के लिए बेहतर होगी.
  • तीसरा, इतने बड़े सरकारी प्रोजेक्ट का मिलना कंपनी की एक्जीक्यूशन क्षमता और बिडिंग स्ट्रेंथ को दिखाता है.

हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि DBFOT प्रोजेक्ट्स में कैपिटल कमिटमेंट ज्यादा होती है और रिटर्न रियलाइजेशन लंबे टाइम में आता है.

ये भी पढ़ें: Stock Markets Today: खुलते ही धड़ाम हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 970 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; India VIX 5% उछला

किन सेगमेंट्स में फैला है कंपनी का ऑर्डर बुक?

कंपनी का डायवर्सिफाइड ऑर्डर मिक्स भी निवेशकों के लिए सकारात्मक माना जाता है.

Segmentऑर्डर बुक
Water Vertical₹10,813 करोड़
Tunnel Segment₹1,791 करोड़
Transportation Vertical₹6,152 करोड़

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

कंपनी के MD संदीप गर्ग ने कहा कि पुणे-शिरूर हाईवे प्रोजेक्ट Welspun की ग्रोथ जर्नी में महत्वपूर्ण माइलस्टोन है. इससे ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में कंपनी का विस्तार और मजबूत होगा. उन्होंने एक्जीक्यूशन क्वॉलिटी और फाइनेंशियल प्रूडेंस पर फोकस बनाए रखने की बात कही.

ये भी पढ़ें: Top 20 Stocks to BUY: कच्चे तेल में उबाल के बीच आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, जानें प्रॉफिट वाला टारगेट-स्टॉपलॉस

शेयर में मूवमेंट

Welspun Enterprises का शेयर हाल में ₹534.70 के आसपास ट्रेड कर रहा था. इसका 52-week high ₹580.85 है. इतने बड़े ऑर्डर के बाद शेयर में सेंटीमेंट मजबूत हो सकता है, लेकिन बाजार DBFOT मॉडल के फंडिंग रिक्वायरमेंट और एक्जीक्यूशन टाइमलाइन को भी ध्यान में रखेगा.

Welspun Enterprises Share Price Return History

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi