Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
92 देशों में फैला है कारोबार, Q4 में 58% घटा मुनाफा लेकिन डिविडेंड का किया ऐलान; नोट करें रिकॉर्ड डेट

92 देशों में फैला है कारोबार, Q4 में 58% घटा मुनाफा लेकिन डिविडेंड का किया ऐलान; नोट करें रिकॉर्ड डेट

Tega Industries Q4 Results: 92 देशों में कारोबार करने वाली कैपिटल गुड्स की दिग्गज कंपनी Tega Industries ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है. कंपनी के मुनाफे में -58% की बड़ी गिरावट आई है.

इसके बावजूद बोर्ड ने शेयर होल्डर्स के लिए 20% के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में 7% की तेजी दर्ज की गई और यह 1712 रुपए पर बंद हुआ.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

Tega Industries के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के लिहाज से 20% यानी हर शेयर के लिए 2 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, इसका भुगतान तब किया जाएगा जब AGM की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाता है. बता दें कि FY26 के लिए यह फाइनल डिविडेंड है. FY25 में भी कंपनी ने 2 रुपए का ही डिविडेंड जारी किया था.

कब है AGM की बैठक?

24 सितंबर 2026 को तेगा इंडस्ट्री के 50वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया है. इस बैठक में ही डिविडेंड के प्रस्ताव पर आखिरी मुहर लगाने का काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: टाइटेनियम तैयार करने वाली इकलौती डिफेंस कंपनी का Q4 मुनाफा 39% बढ़ा, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

रिकॉर्ड डेट कब है?

इस फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर 2026 फिक्स किया गया है. इस तारीख को जिस भी शेयर होल्डर्स के डीमैट अकाउंट में शेयर होगा उसे डिविडेंड का लाभ मिलेगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन ?

  • रेवेन्यू सालाना आधार पर -1.7% घटकर 527 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट -58% टूटकर 42.5 करोड़ रुपए रहा
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 60% घटकर 60 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 28% से घटकर 11.4% पर आ गया

ये भी पढ़ें: CCTV की मार्केट लीडर है कंपनी, 65% प्रॉफिट ग्रोथ का गाइडेंस; ब्रोकरेज ने 67% बढ़ाया अपना टारगेट

Tega Industries Q4 Results

पैरामीटरQ4FY26Q3FY26QoQ प्रदर्शनQ4FY25YoY प्रदर्शन
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹526.8 करोड़₹403.7 करोड़+30.5%₹536.1 करोड़-1.7%
EBITDA₹60.2 करोड़₹46.2 करोड़+30.2%₹149.9 करोड़-59.9%
EBITDA मार्जिन11.40%11.40%स्थिर28.00%-16.6% (1660 bps)
नेट प्रॉफिट (PAT)₹42.7 करोड़₹19.7 करोड़+116.7% ₹101.9 करोड़-58.3%


तिमाही आधार पर कैसा रहा प्रदर्शन?

तिमाही आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 30.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया. Q3 का रेवेन्यू 404 करोड़ रुपए था. EBITDA में 30.2% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह Q3 में 46 करोड़ रुपए था. EBITDA मार्जिन तीसरी तिमाही में भी 11.4% था जो चौथी तिमाही में भी सेम रहा है. एडजस्टेड मुनाफा 19.7 करोड़ रुपए के मुकाबले 42.7 करोड़ रुपए रहा.

Tega Industries Share Price

शुक्रवार को तेगा इंडस्ट्रीज का शेयर 7% की मजबूती के साथ 1712 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2130 रुपए और लो 1466 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6.7% और दो हफ्ते में 8% की तेजी आई है. इस साल अब तक शेयर में -12.5% की गिरावट आई है. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने कहा इस भाव पर यह शेयर P/E of 31.8x FY28E EPS मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 67% रिटर्न दे सकता है ये जूलरी स्टॉक, पुराने गोल्ड एक्सचेंज का मिल रहा बंपर लाभ

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

करेंट मार्केट प्राइस पर Tega Industries का मार्केट कैप 12861 करोड़ रुपए है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 67.50% और पब्लिक की हिस्सेदारी 32.50% है. पब्लिक ओनरशिप में FII/DII की हिस्सेदारी 2.14%/18.97% है. डीआईआई कैटिगरी में 21 म्यूचुअल फंड्स 14.99% हिस्सेदारी रखते हैं. 51267 रीटेल निवेशकों की भी इस कंपनी में हिस्सेदारी है और ये कंपनी की 4.44% ओनरशिप रखते हैं.

Tega Industries क्या करती है?

यह कैपिटल गुड्स सेगमेंट की कंपनी है जो इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग करती है. इस कंपनी के 93 से अधिक प्रोडक्ट्स हैं जो माइनिंग, मिनरल प्रोसेसिंग एंड मटीरियल हैंडलिंग इंडस्ट्री के लिए 'critical-to-operate' कंज्यूमेबल्स होते हैं. यह कंपनी स्मेलटर्स, मिल्स, माइनिंग, कोक ऐश हैंडलिंग, पोर्ट्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे फील्ड को सर्व करती है. इसक कंपनी का 92+ देशों में प्रजेंस है. 700 से अधिक ग्लोबल कस्टमर्स हैं. 10 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं जो भारत के अलावा चिली, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi