अगर आप सोच रहे हैं कि गर्मी अब कम होगी, तो थोड़ा संभल जाइए.जी हां अब मौसम विभाग (IMD) से जो खबर आ रही है, वो और पसीने छुड़ाने वाली है.असल में मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक, इस वक्त पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण लू की चपेट में है.
आईएमडी की ओर से साफ किया गया है कि फिलहाल गर्मी कम नहीं होने वाली है.
पहाड़ों में भी हाल बेहाल
हैरानी की बात तो ये है कि गर्मी से राहत देने वाले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में भी इस वक्त लू चल रही है.
हालांकि, पहाड़ों में रहने वालों के लिए राहत की बात बस इतनी है कि अगले दो दिनों के बाद वहां का मौसम थोड़ा बदल सकता है और गर्मी कम हो सकती है. लेकिन मैदानी इलाकों में रहने वालों के लिए अगले 7 दिन बहुत ही गर्मी से रहने वाले हैं.
UP और MP के लिए 'रेड अलर्ट'
सबसे ज्यादा चिंता वाली बात उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए मान सकते है.असल में मौसम विभाग ने यूपी के दक्षिणी हिस्सों और एमपी के उत्तरी इलाकों में अगले 3 दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. यहां पारा 47 डिग्री के भी पार जा सकता है. सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात और सुबह का तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है.
दिल्ली-NCR में 47 डिग्री का टॉर्चर
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है. दिल्ली एनसीआर में भी आने वाले 7 दिनों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में भी पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच सकता है और लोगों को 'सीवियर हीटवेव' यानी बहुत तेज लू का सामना करना पड़ेगा.
पंजाब-हरियाणा में भी ऑरेंज अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे, यहां भी आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है
कुल मिलाकर, अगले एक हफ्ते तक सूरज के तेवर सख्त रहेंगे.तो इसलिए अच्छा यही है कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें.
7 दिन हाल रहेंगे बेहार
- 7 दिन का संकट: उत्तर और मध्य भारत में लू का दौर जारी रहेगा
- पहाड़ों को राहत: 2 दिन बाद पहाड़ों में गर्मी कम होगी, पर मैदान तपते रहेंगे
- रेड अलर्ट: यूपी और एमपी के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री के पार जाएगा
- दिल्ली की हालत: 47 डिग्री के आसपास तापमान और 7 दिन का ऑरेंज अलर्ट
| राज्य/इलाका | अलर्ट | अनुमानित तापमान |
| दिल्ली-NCR | ऑरेंज अलर्ट | 47°C |
| दक्षिण UP | रेड अलर्ट | 47°C+ |
| उत्तर MP | रेड अलर्ट | 47°C+ |
| पंजाब-हरियाणा | ऑरेंज अलर्ट | 45-46°C |
| पहाड़ी राज्य | हीटवेव | 35-40°C |
आने वाले 7 दिन तपेगी धरती
जी हां मौसम विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने चेतावनी दे दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत अगले 7 दिनों तक भीषण लू की चपेट में रहेगा. जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में तपिश जारी रहेगी.
बता दें ति दिल्ली-NCR में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका के बीच अगले 7 दिनों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना है, जिसे देखते हुए वहां 3 दिनों का 'रेड अलर्ट' घोषित किया गया है.तो पंजाब और हरियाणा में भी ऑरेंज अलर्ट के साथ लू का कहर बना रहेगा.

