Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Amber ग्रुप बनाएगा Oppo के मोबाइल फोन, Dixon Tech पर बढ़ सकता है दबाव, जानें क्या हैं डील के मायने?

Amber ग्रुप बनाएगा Oppo के मोबाइल फोन, Dixon Tech पर बढ़ सकता है दबाव, जानें क्या हैं डील के मायने?

हाउसहोल्ड अपलायंस सेक्टर की कंपनी अंबर ग्रुप ने हाल ही में एक बड़ी ब्रांड डील हासिल की. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को फाइलिंग के जरिए बताया कि कंपनी ने Oppo के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग डील साइन की है.

हालांकि इस डील के बाद कंपनी के स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है. 19 जून को कंपनी का स्टॉक करीब 2% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिला. अंबर ग्रुप ने Oppo मोबाइल्स इंडिया के साथ मैन्युफैक्चरिंग सहयोग का ऐलान किया है. इस करार के तहत अंबर ग्रुप अब भारत में OPPO, OnePlus और Realme ब्रांड्स के लिए मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग करेगा.

यह डील Amber Group के लिए नए बिजनेस वर्टिकल में एंट्री मानी जा रही है और इससे कंपनी को मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का मौका मिल सकता है. हालांकि इस डील के साथ Dixon Tech के बिजनेस पर भी असर देखने को मिल सकता है.

क्या है पूरी डील?

अंबर ग्रुप और Oppo Mobiles India के बीच हुए इस सहयोग के तहत कंपनी भारत में इन ब्रांड्स के लिए मोबाइल निर्माण करेगी. इस साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक प्रोडक्ट एक्सपर्टीज को भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, सप्लाई चेन और लोकल वैल्यू एडिशन के साथ जोड़ना है.

कंपनी के मुताबिक यह सहयोग लंबे समय की ग्रोथ रणनीति का हिस्सा है और आगे अतिरिक्त अवसरों की भी संभावनाएं खुल सकती हैं. अंबर ग्रुप के चेयरमैन और CEO जसबीर सिंह ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी की गुणवत्ता, स्केल और बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने की क्षमता को मजबूत करती है.

Amber एंटरप्राइजेज पर क्या होगा असर?

मार्केट के नजरिए से यह डील काफी अहम मानी जा रही है.

  • OPPO समूह के ब्रांड्स की भारत में सालाना करीब 3.9 करोड़ मोबाइल फोन बिक्री होती है
  • Amber एंटरप्राइजेज के लिए शुरुआती तौर पर 1-1.5 करोड़ यूनिट्स मैन्युफैक्चरिंग अवसर बन सकते हैं
  • मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में अनुमानित EBITDA मार्जिन करीब 3% रह सकता है
  • जबकि Amber एंटरप्राइजेज का FY26 EBITDA मार्जिन करीब 8% माना जा रहा है

हालांकि मोबाइल बिजनेस का मार्जिन मौजूदा बिजनेस से कम हो सकता है, लेकिन वॉल्यूम और स्केल कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकते हैं. बाजार में इस तरह के किसी सकारात्मक ट्रिगर की उम्मीद पहले से दिखाई दे रही थी. यही वजह रही कि पिछले 5 कारोबारी दिनों में शेयर में करीब 9% की तेजी देखने को मिली.

Dixon Tech पर क्या असर?

इस डील का असर केवल अंबर तक सीमित नहीं माना जा रहा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि Oppo भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग मॉडल को नए तरीके से विस्तार दे रहा है. इससे आउटसोर्सिंग मार्केट शेयर को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.

Dixon Technologies के लिए यह एक ऐसा संकेत माना जा रहा है जहां मोबाइल कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है. हालांकि बाजार की नजर अब भी Dixon की Vivo JV डील और आगे की विस्तार रणनीति पर बनी हुई है.

निवेशकों की नजर किन बातों पर?

आने वाले समय में निवेशकों के लिए कुछ अहम फैक्टर्स रहेंगे:

  • मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए कैपेक्स कमिटमेंट
  • प्रोडक्शन वॉल्यूम लक्ष्य
  • लोकल वैल्यू एडिशन बढ़ाने की रणनीति
  • मार्जिन प्रोफाइल पर असर
  • नए ब्रांड्स के साथ संभावित सहयोग

स्टॉक का प्रदर्शन

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता5.81
1 महीना10.21
1 साल22.24
3 साल272.85
5 साल187.03
10 साल--
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi