भारत में नए वित्त वर्ष की शुरुआत ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी पॉजिटिव रही है. अप्रैल 2026 के सेल्स आंकड़े सामने आने शुरू हो गए हैं और शुरुआती रिपोर्ट में Mahindra & Mahindra, Hyundai Motor India और Kia India तीनों कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है.
Mahindra ने जहां कुल 94,627 यूनिट्स की बिक्री के साथ 14% की ग्रोथ हासिल की, वहीं Hyundai ने अप्रैल में अब तक की सबसे ज्यादा 51,902 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की. दूसरी तरफ Kia India ने भी 27,286 यूनिट्स के साथ अपने इतिहास का सबसे अच्छा अप्रैल महीना रिकॉर्ड किया. इन आंकड़ों से साफ है कि SUV और फीचर-लोडेड गाड़ियों की मांग भारतीय बाजार में लगातार मजबूत बनी हुई है.
Mahindra की कैसी रही सेल्स?
Mahindra & Mahindra की बात करें तो कंपनी ने Utility Vehicles सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. घरेलू बाजार में Mahindra ने 56,331 SUV यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8% ज्यादा है. अगर एक्सपोर्ट्स को शामिल करें तो कुल SUV सेल्स 57,833 यूनिट्स रही. इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने 23,427 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की.
ये भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट के मामले होंगे कम! आपस में बात करेंगी गाड़ियां, नई टेक्नोलॉजी पर हो रहा काम, जानें पूरा मामला
कंपनी के ऑटोमोटिव डिवीजन के CEO के अनुसार, नए वित्त वर्ष की शुरुआत काफी मजबूत रही है और SUV सेगमेंट में लगातार डिमांड बनी हुई है. Mahindra की SUV लाइनअप जैसे Scorpio, Thar और XUV सीरीज भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई हैं, जो इस ग्रोथ का बड़ा कारण है.

Hyundai का कैसा हाल?
वहीं Hyundai Motor India ने अप्रैल 2026 में 51,902 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. यह कंपनी के इतिहास में किसी भी अप्रैल महीने की सबसे ज्यादा सेल्स है और इसमें 17% की सालाना बढ़त देखने को मिली है. इसके अलावा कंपनी ने 13,708 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया है.
ये भी पढ़ें: Hyundai IONIQ 5 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च; 690 km की रेंज, बड़ी बैटरी, दमदार फीचर्स, जानें कीमत
Hyundai की इस ग्रोथ में उसके नए और अपडेटेड मॉडल्स का बड़ा योगदान रहा है. खासतौर पर Hyundai Venue ने अप्रैल में 12,420 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा Exter, Verna, IONIQ 5 और Creta जैसे मॉडल्स ने भी सेल्स को सपोर्ट किया. कंपनी का कहना है कि सेफ्टी फीचर्स और नए एडिशन वेरिएंट्स को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Kia India की भी बेहतरीन सेल्स
अब बात करें Kia India की, तो कंपनी ने अप्रैल 2026 में 27,286 यूनिट्स की बिक्री के साथ 16% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है. यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे ज्यादा अप्रैल सेल्स आंकड़ा है. Kia की ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान Kia Seltos का रहा, जबकि Sonet और Carens जैसे मॉडल्स ने भी मजबूत सपोर्ट दिया.

Kia India ने साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 1,11,611 यूनिट्स की बिक्री कर ली है, जो पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के बीच फीचर-लोडेड, कनेक्टेड और सेफ गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनकी सेल्स को लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
Nissan ने भी जारी किए आंकड़ें
Nissan Motor India ने अप्रैल 2026 के लिए अपने सेल्स आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें कंपनी ने घरेलू बाजार में 75% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. कंपनी की कुल बिक्री 5,388 यूनिट्स रही, जिसमें 3,203 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 2,185 यूनिट्स एक्सपोर्ट के जरिए शामिल हैं.
Nissan के बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को ग्राहकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासतौर पर हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Gravite को. लॉन्च के बाद से Gravite ने कंपनी की परफॉर्मेंस में अहम योगदान दिया है और अपनी 7-सीटर मॉड्यूलरिटी, कम्फर्ट और डेली यूजेबिलिटी के चलते ग्राहकों को आकर्षित किया है.
Renault India की सेल्स
Renault India ने वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में साल-दर-साल 108% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है. इस दौरान कंपनी की कुल घरेलू होलसेल बिक्री 5,413 यूनिट्स रही, जो अप्रैल 2025 में बेची गई 2,602 यूनिट्स के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है.
कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन पिछले कुछ समय से जारी डबल डिजिट ग्रोथ को दर्शाता है, जो खासतौर पर सितंबर 2025 में लॉन्च हुए नए जेनरेशन Renault Triber और Renault Kiger के बाद देखने को मिली है.
JSW MG Motor की सेल्स
JSW MG Motor India ने भी चुनौतीपूर्ण ग्लोबल माहौल के बीच 3 फीसदी की बढ़त के साथ 6018 यूनिट्स बेचीं. कंपनी इसी महीने नई Majestor SUV लॉन्च करने जा रही है.

