विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन (जेबीआईसी) से 80 अरब जापानी येन (JPY 80 Billion) का ऐतिहासिक ग्रीन लोन प्राप्त किया है.
इस ऋण समझौते पर दिनांक 17 जून, 2026 को पावरग्रिड एवं जेबीआईसी के बीच हस्ताक्षर किए गए.
पावरग्रिड एवं JBIC के बीच रणनीतिक सहयोग
यह वित्तीय सुविधा खावड़ा&dhndash;नागपुर हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) ट्रांसमिशन परियोजना के वित्तपोषण हेतु प्रदान की गई है. यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पारेषण अवसंरचना के विकास में पावरग्रिड एवं JBIC के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करेगी.
ये भी पढ़ें- किसानों को खाद की कमी नहीं! फर्टिलाइजर लेकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से निकले 15 जहाज, भारत में यूरिया का स्टॉक फुल
ESG विजन एवं लक्ष्यों को अपनाया
यह ग्रीन लोन उच्चतम पर्यावरणीय, सामाजिक एवं शासन (ESG) मानकों का पालन करते हुए भारत के ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों का समर्थन करने के प्रति पावरग्रिड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप पावरग्रिड ने अपने मुख्य व्यवसाय संचालन में ESG सिद्धांतों को एकीकृत किया है तथा ESG विजन एवं लक्ष्यों को अपनाया है. पावरग्रिड वर्ष 2047 तक नेट जीरो उत्सर्जन, वर्ष 2025 तक 50% ऊर्जा खपत अक्षय स्रोतों से प्राप्त करने, वर्ष 2030 तक लैंडफिल में शून्य अपशिष्ट तथा वर्ष 2030 तक नेट वाटर पॉजिटिव बनने के लक्ष्यों की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है.
कहां है JBIC का मुख्यालय?
जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन (JBIC) का मुख्यालय टोक्यो, जापान में स्थित है. वर्ष 1999 में स्थापित यह जापान सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली एक नीति-आधारित वित्तीय संस्था है, जो निजी क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वित्तपोषण का पूरक बनते हुए जापान तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp को मिला नया बॉस! CRED के फाउंडर Kunal Shah बने वाट्सऐप ग्लोबल हेड, जानें ग्राहकों के डेटा का क्या होगा
उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन नेटवर्क
दिनांक 31 मई, 2026 तक पावरग्रिड 291 सबस्टेशनों, 1,85,750 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों तथा 6,30,516 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता का संचालन कर रहा है. कंपनी का अति उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन नेटवर्क पूरे भारत में विस्तृत है तथा इसमें सीमा-पार अंतर-संपर्क भी शामिल हैं.
अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, स्वचालन तथा डिजिटल समाधानों के व्यापक उपयोग के माध्यम से पावरग्रिड ने अपने ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्धता लगातार 99.5 प्रतिशत से अधिक बनाए रखी है. ट्रांसमिशन व्यवसाय के अतिरिक्त, कंपनी ने परामर्श तथा दूरसंचार क्षेत्रों में भी अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक विस्तार किया है.

