ईरान-अमेरिका के बीच एक बार टेंशन शुरू होने के चलते आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहा है.
गिरावट के बीच अगर रिटेल निवेशक किसी शेयर में खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो मार्केट एक्सपर्ट की राय में खरीदारी कर सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स सेक्टर से एक दमदार स्टॉक को चुना है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए HLE Glascoat के शेयर को चुना है. एक्सपर्ट ने बोला कि बाजार में फार्मा सेक्टर बढ़िया परफॉर्म कर रहा है. ऐसे में फार्मा एंसिलरी स्टॉक को खरीदारी के लिए चुना है. खास बात ये है कि ये शेयर ऊपर के लेवल से काफी ज्यादा करेक्ट हो चुका है. इस शेयर पर दूसरी बार खरीदारी की सलाह दी गई है.
इस शेयर में क्यों करें खरीदारी?
एक्सपर्ट ने बताया कि ये शेयर 550 रुपए के भाव से करेक्ट होकर अब 404 रुपए के भाव पर आ गया है. एक्सपर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में ये शेयर अच्छे लेवल्स पर मिल रहा है. इसके अलावा, ये शेयर अपने 200 DMAs के आसपास भी ट्रेड कर रहा है. कंपनी के फंडामेंटल्स भी जबरदस्त हैं.
कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?
- कंपनी के वैल्यूएशन्स आकर्षित
- कुछ अधिग्रहण की वजह से ऑपरेशन बेहतर
- मार्जिन में गिरावट थी लेकिन कंपनी के कुछ फैसलों का आने वाले दिनों में फायदा मिलेगा
- कंपनी के ऑर्डरबुक अच्छा है
- कंपनी की मार्केट कैप 2600 करोड़ रुपए है
- पिछले 3 साल में सेल्स की ग्रोथ 13-14 फीसदी रही है
- पिछले 5 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 22-23 फीसदी रही है
कितना टारगेट प्राइस और रिटर्न?
| विवरण | जानकारी |
| राय | खरीदारी |
| प्राइस | ₹404 |
| टारगेट प्राइस | ₹470 |
| संभावित रिटर्न | 13.52% |
| 52 वीक हाई | ₹662 |
| 52 वीक लो | ₹250 |
कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न कैसा है?
कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 65.6 फीसदी है. इसके अलावा, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.2 फीसदी है. इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2.3 फीसदी और म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 3.5 फीसदी है.
क्या करती है कंपनी?
ये एक विशेषीकृत प्रोसेस इक्विपमेंट (Process Equipment) निर्माता कंपनी है, जो मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल और केमिकल उद्योगों को सेवाएं देती है. कंपनी ग्लास-लाइनड (Glass-Lined) उपकरणों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है और भारत में फिल्ट्रेशन एवं ड्राइंग इक्विपमेंट सेगमेंट में भी इसकी मजबूत स्थिति है.
HLE Glascoat का बिजनेस मॉडल इंजीनियरिंग आधारित कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस पर केंद्रित है. कंपनी मैकेनिकल डिजाइन, ग्लास-लाइनिंग तकनीक और विशेष धातुओं (Exotic Metals) की फैब्रिकेशन जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग कर ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विशेष उपकरण तैयार करती है.

