Polycab Q4 Results: वायर एंड केबल की देश की सबसे बड़ी कंपनी पॉलिकैब इंडिया ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में इसका रेवेन्यू और प्रॉफिट ऑल टाइम हाई रहा.
Q4 का मुनाफा 785 करोड़ रुपए रहा. शेयर होल्डर्स के लिए हर शेयर 47 रुपए के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया गया है. यह शेयर एक फीसदी की तेजी के साथ 8417 रुपए (Polycab India Share Price) पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Polycab India के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर पर 470% यानी प्रति शेयर 47 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. AGM की बैठक में अगर डिविडेंड पर मुहर लग जाती है तो अगले 30 दिनों के भीतर इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा. फिलहाल रिकॉर्ड डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले जून 2025 में कंपनी ने हर शेयर पर 35 रुपए का डिविडेंड दिया था.
5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
- Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 27% YoY ग्रोथ के साथ 8864.5 करोड़ रुपए रहा
- Q4FY26 में कंपनी का EBITDA 13% YoY ग्रोथ के साथ 1161.3 करोड़ रुपए रहा
- Q4FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 7% YoY ग्रोथ के साथ 785.6 करोड़ रुपए रहा
- Q4 के लिए कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 13.1%, प्रॉफिट मार्जिन 8.9% रहा
- कंपनी के पास नेट कैश 24.6 बिलियन रुपए से बढ़कर 41.9 बिलियन रुपए रहा

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?
- FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 29% YoY ग्रोथ के साथ 28883.8 करोड़ रुपए रहा
- FY26 में कंपनी का EBITDA 35% YoY ग्रोथ के साथ 4005.7 करोड़ रुपए रहा
- FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 32% YoY ग्रोथ के साथ 2708.4 करोड़ रुपए रहा
- FY26 में कंपनी का EBITDA मार्जिन 13.9% रहा
- FY26 में कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन 9.4% रहा
ये भी पढ़ें: सोलर कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 49% बढ़ा मुनाफा; 2030 के लिए है मेगा प्लान
कंपनी का मार्केट शेयर 3-4% बढ़ा है
कंपनी ने कहा कि Q4 और पूरे वित्त वर्ष में अब तक कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा और रेवेन्यू दर्ज किया है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर इंदर टी जयसिंघानिया ने कहा कि FY26 में कंपनी का मार्केट शेयर 3-4% बढ़ा है. वायर एंड केबल और FMEG सेगमेंट में रोबस्ट डिमांड ग्रोथ देखा गया. चुनौतियों के बावजूद कंपनी रिकॉर्ड रेवेन्यू और मुनाफा दर्ज करने में कामयाब रही. रेवेन्यू ग्रोथ में वायर एंड केबल और फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स दोनों सेगमेंट का अच्छा योगदान रहा है.
- Q4 में वायर एंड केबल सेगमेंट का ग्रोथ 30% YoY रहा
- इस सेगमेंट में डोमेस्टिक बिजनेस ग्रोथ 30% रहा
- Q4 में FMEG सेगमेंट का ग्रोथ 47% YoY रहा
- सोलर सेगमेंट का ग्रोथ 2x YoY रहा
- FMEG सेगमेंट में सबसे बड़ा योगदान दिया
ये भी पढ़ें: Technical Stocks to Buy: मई महीने में हो सकती है बंपर कमाई, चार्ट पर दिखा इन 2 स्टॉक्स में तगड़ा ब्रेकआउट, आपके पास है?
ऑर्गनाइज्ड मार्केट में 30-31% का मार्केट शेयर
Polycab India देश की सबसे बड़ी वायर एंड केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. ऑर्गनाइज्ड सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 30-31% है. पैन इंडिया 3,900+ डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स का नेटवर्क है. 1,90,000+ रीटेल आउटलेट्स पर इसके सामान मिलते हैं. 8 लोकेशन्स पर इसके कुल 26 मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटीज हैं. पिछले सात सालों का रेवेन्यू/EBITDA/प्रॉफिट का CAGR ग्रोथ 20%
/23%/27% है.

87% रेवेन्यू वायर एंड केबल से आता है
फिलहाल कंपनी का 87% रेवेन्यू वायर एंड केबल सेगमेंट से आता है जबकि 7% FMEG सेगमेंट से आता है. 6% रेवेन्यू EPC सेगमेंट से आता है. कंपनी ने कहा कि भारत में वायर एंड केबल सेगमेंट का ग्रोथ 1.5-2x Real GDP रहने की उम्मीद है. FY26 में यह बाजार 1000 बिलियन रुपए का है.

