Dailyhunt
Digital Rupee क्या है और कैसे काम करता है? जानें UPI या कैश से कैसे है अलग, फायदा और पूरी डिटेल भी समझें

Digital Rupee क्या है और कैसे काम करता है? जानें UPI या कैश से कैसे है अलग, फायदा और पूरी डिटेल भी समझें

जकल एक नया नाम तेजी से चर्चा में है वो है Digital Rupee या e₹.असल में कई लोग इसे UPI समझ लेते हैं, कुछ इसे क्रिप्टो जैसा मानते हैं और कुछ सोचते हैं कि यह बस ऑनलाइन पैसा है.लेकिन सच यह है Digital Rupee इन सबसे अलग है यह सीधे देश के सेंट्रल बैंक यानी Reserve Bank of India द्वारा जारी की गई डिजिटल करेंसी है.

तो आइए आसान भाषा में समझते हैं Digital Rupee क्या है कैसे काम करता है और आपके लिए इसका क्या मतलब है?

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • Digital Rupee यानी RBI की डिजिटल करेंसी
  • यह नकद रुपये का डिजिटल रूप है
  • इसका मूल्य ₹1 यानी ₹1 ही रहता है
  • वॉलेट में रखा जाता है
  • UPI से अलग है, लेकिन यूज समान लग सकता है

Digital Rupee लाया क्यों गया?

  • असल में कैश का डिजिटल विकल्प देने के लिए
  • सिस्टम को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए
  • साथ ही फ्यूचर डिजिटल इकॉनमी के लिए

यह भी पढ़ें: RuPay Credit Card से UPI पेमेंट करना पड़ सकता है भारी, क्या आपका क्रेडिट स्कोर भी हो रहा है खराब?

Digital Rupee क्या है?

  • यह Central Bank Digital Currency (CBDC) है
  • यानी RBI द्वारा जारी किया गया डिजिटल पैसा
  • इसमें नकद जैसी वैल्यू,सरकारी गारंटी,तुरंत ट्रांजैक्शन है
  • मतलब जैसे जेब में नोट रखते हैं वैसे मोबाइल में e₹

Digital Rupee की खास बातें

  • जारी करता है: RBI
  • वैल्यू: नकद के बराबर
  • स्टोरेज: डिजिटल वॉलेट
  • ट्रांजेक्शन: तुरंत
  • स्टेटस: भारत में पायलट फेज
FeaturesCashUPIडिजिटल रुपया (e₹)
जारीकर्ता RBIकमर्शियल बैंकसीधे RBI
स्वरूपभौतिक नोटडिजिटल ट्रांसफरडिजिटल टोकन (कैश)
इंटरनेट की जरूरतनहीं हांऑफ़लाइन संभव
बैंक खाताजरूरी नहींजरूरीजरूरी नहीं
ब्याज (Interest)नहींमिलता है (खाते में होने पर)नहीं (नकद की तरह)


Digital Rupee कैसे बनाया और जारी किया जाता है?

  • प्रक्रिया बिल्कुल नोट जैसी
  • RBI डिजिटल रुपया बनाता है
  • बैंकों को जारी करता है
  • बैंक ग्राहकों को वॉलेट देते हैं

इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

  • आपको बैंक का e₹ वॉलेट चाहिए
  • फिर आप पैसे भेज सकते हैं
  • पैसे ले सकते हैं
  • दुकानों पर पेमेंट कर सकते हैं
  • कोड स्कैन करके भी पेमेंट संभव

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • आपको कैश रखने की जरूरत कम होगी
  • पेमेंट ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा
  • बैंक के बाहर भी डिजिटल पैसा इस्तेमाल कर पाएंगे
  • सीधी बात यह डिजिटल कैश का रूप है

Digital Rupee और UPI में क्या फर्क है?

UPI क्या है

  • बैंक से बैंक ट्रांसफर

Digital Rupee क्या है

  • खुद पैसा (currency)

फर्क

  • UPI = payment system

e₹ = actual money

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • अपने बैंक से चेक करें कि e₹ सेवा मौजूद है या नहीं
  • e₹ वॉलेट ऐप डाउनलोड करें
  • छोटे ट्रांजेक्शन से शुरुआत कर सकते हैं

यह इतना जरूरी क्यों है?

  • क्योंकि यह भविष्य की करेंसी हो सकती है
  • धीरे-धीरे कैश कम हो सकता है
  • डिजिटल सिस्टम बढ़ सकता है

आगे क्या बदल सकता है?

  • ज्यादा बैंक e₹ शुरू करेंगे
  • ज्यादा दुकानों पर एक्सेप्ट होगा
  • कैश का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम हो सकता है

आपके काम की बात

आपको बता दें कि Digital Rupee वैसे कोई ऐप नहीं है बल्कि असली पैसा है.जी हां फर्क सिर्फ इतना है कि यह अब डिजिटल रूप में है और आने वाले समय में यह आपकी जेब की जगह मोबाइल ले सकता है.(इनपुट: आरबीआई)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi