Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Essel@100: 'Zee' बनने से पहले भी नंबर-1 था एस्सेल ग्रुप: 100 साल की वो कहानी जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

Essel@100: 'Zee' बनने से पहले भी नंबर-1 था एस्सेल ग्रुप: 100 साल की वो कहानी जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

ठीक 100 साल पहले जो बीज बोया गया था, आज वह एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है. यह कहानी सिर्फ एक कारोबारी समूह की नहीं, बल्कि बदलते भारत की भी कहानी है.

एक ऐसा समूह जिसने हर दौर में सिर्फ कारोबार नहीं किया, बल्कि नए रास्ते बनाए.

  • कभी अनाज कारोबार में नया मॉडल दिया…
  • कभी टीवी देखने का तरीका बदल दिया…
  • तो कभी DTH और डिजिटल एंटरटेनमेंट को घर-घर पहुंचाया.

हम बात कर रहे हैं Essel Group की, जिसने 21 मई 2026 को अपने 100 साल पूरे कर लिए.

साल 1926 में जगन्नाथ गोयनका ने हरियाणा से जिस कारोबारी सफर की शुरुआत की थी, वही आगे चलकर भारत के सबसे चर्चित बिजनेस समूहों में शामिल हो गया. हिसार से दिल्ली और फिर दुनिया तक पहुंचने वाले इस समूह ने हर दौर में कुछ ऐसा किया, जिसने पूरे बाजार का ट्रेंड बदल दिया.

ये भी जरूर पढ़ें: 1926 से 2026... 100 साल, 100 मील के पत्थर: ₹17 से ग्लोबल साम्राज्य तक- एस्सेल ग्रुप का वो 'क्रांतिकारी' सफर, जिसने भारत की तकदीर बदल दी!

जब शुरुआत हुई… तब भारत भी अलग था

1926 का भारत आज जैसा नहीं था.

  • न टीवी था…
  • न इंटरनेट…
  • न प्राइवेट मीडिया…

कारोबार भरोसे और मेहनत से चलता था. उसी दौर में जगन्नाथ गोयनका ने अनाज व्यापार के जरिए अपनी नींव रखी. धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा और Essel Group ने नए क्षेत्रों में कदम रखना शुरू किया.

रास्ते आसान नहीं थे. कई बार बाजार बदला, आर्थिक हालात बदले, लेकिन समूह लगातार आगे बढ़ता गया.

ये भी जरूर पढ़ें: EsselGroup@100: सफलता के शिखर और मानवीय मूल्य; जब दुनिया ने किया एस्सेल की विरासत का सम्मान

भारतीय सेना को प्रोसेस्ड अनाज सप्लाई करने वाली पहली कंपनी

Essel Group की शुरुआती बड़ी उपलब्धियों में एक थी भारतीय सेना को प्रोसेस्ड अनाज की सप्लाई. उस दौर में यह सिर्फ कारोबार नहीं था, बल्कि बड़े स्तर पर सप्लाई चेन और फूड प्रोसेसिंग कैपेबिलिटी का उदाहरण भी था.

HDPE निर्माण में भी बनाया रिकॉर्ड

प्रोसेस्ड अनाज के भंडारण में इस्तेमाल होने वाले HDPE यानी हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन का निर्माण करने वाली भारत की पहली कंपनी भी Essel Group ही बनी. यानी समूह सिर्फ ट्रेडिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि manufacturing में भी नए प्रयोग करता रहा.

ये भी जरूर पढ़ें:'आदमपुर' के A से 'ZEE' के Z तक... Essel Group ने 100 साल में 190 से ज्यादा देशों तक फहराया कामयाबी का परचम

दुनिया की सबसे बड़ी Laminated Tubes कंपनी

Essel Group की Essel Propack ने packaging industry में भारत का नाम दुनिया तक पहुंचाया. एक समय ऐसा आया जब Essel Propack दुनिया की सबसे बड़ी laminated tubes manufacturing company बन गई. टूथपेस्ट, cosmetics और FMCG products में इस्तेमाल होने वाली tubes के global market में कंपनी ने बड़ी पहचान बनाई.

EsselWorld: जब भारत में entertainment का मतलब बदल गया

आज amusement parks आम बात लगते हैं. लेकिन एक दौर था जब भारत में family entertainment options बेहद सीमित थे.

तभी Essel Group ने EsselWorld की शुरुआत की.

यह भारत का सबसे बड़ा amusement park बना, जबकि Water Kingdom एशिया के सबसे बड़े थीम वाटर पार्क्स में शामिल हुआ. यानी Essel सिर्फ कारोबार नहीं कर रहा था… वह भारतीय middle class की lifestyle भी बदल रहा था.

1992: जब Zee TV ने बदल दिया भारत का टीवी इतिहास

अगर Essel Group की सबसे बड़ी उपलब्धि की बात हो, तो शायद सबसे ऊपर नाम आएगा Zee TV का.

1992 में Zee TV लॉन्च हुआ और यह भारत का पहला Hindi private satellite entertainment channel बना.

उस दौर में TV का मतलब लगभग सिर्फ Doordarshan था. लेकिन Zee TV ने:

  • entertainment का नया दौर शुरू किया
  • regional audience को जगह दी
  • Hindi content को mainstream बनाया

यही वो मोड़ था, जहां Essel Group सिर्फ कंपनी नहीं… बल्कि media revolution बन गया.

Zee News: भारत का पहला 24 घंटे का प्राइवेट न्यूज चैनल

1995 में Zee News लॉन्च हुआ.

यह भारत का पहला 24x7 private news channel बना.

आज news channels की भरमार है, लेकिन उस समय private Hindi news concept बिल्कुल नया था.

यानी Essel Group ने सिर्फ entertainment नहीं… बल्कि news consumption pattern भी बदल दिया.

भारत की सबसे बड़ी Multi System Operator कंपनी

Cable television के तेजी से बढ़ते दौर में Essel Group ने distribution segment में भी बड़ा दांव खेला. Siti Cable देश की सबसे बड़ी Multi System Operators (MSO) कंपनियों में शामिल हुई. इससे cable TV network को organized structure मिला.

Playwin Lottery: भारत का पहला ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम

साल 2001 में Playwin Lottery लॉन्च हुई. यह भारत की पहली lottery business initiative थी, जिसने online ticket selling शुरू की. उस दौर में ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल टिकटिंग कन्सेप्ट नया था.

Shriram Gold Refinery नहीं… Shrirpur Gold Refinery

2001 में Shrirpur Gold Refinery की शुरुआत हुई. इसे भारत की पहली और एशिया की सबसे बड़ी gold refinery projects में गिना गया. इसने precious metals processing sector में Essel Group की मौजूदगी मजबूत की.

Kidzee: भारत के सबसे बड़े Pre-School Networks में शामिल

साल 2003 में Kidzee लॉन्च हुआ. धीरे-धीरे यह भारत के सबसे बड़े preschool education networks में शामिल हो गया. यानी Essel Group ने education sector में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई.

Dish TV: भारत में DTH revolution की शुरुआत

2004 में Dish TV लॉन्च हुआ. यह भारत की पहली और सबसे बड़ी DTH कंपनियों में शामिल बनी. उस दौर में cable dependency बहुत ज्यादा थी.

Dish TV ने:

  • direct-to-home television
  • digital viewing experience
  • remote areas तक entertainment

को आसान बनाया.

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी बड़ी मौजूदगी

Essel Group सिर्फ media और entertainment तक सीमित नहीं रहा. समूह ने infrastructure sector में भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और देश की बड़ी इंफ्रा कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

आज कितना बड़ा है Zee-Essel Network?

आज Zee ecosystem:

  • 45+ चैनलों
  • 10+ भाषाओं
  • OTT platform Zee5
  • Zee Studios
  • Zee Business
  • Zee News
  • Dish TV

जैसे बड़े platforms के जरिए करोड़ों लोगों तक पहुंच रखता है.

कभी एक channel से शुरू हुआ सफर आज global media network में बदल चुका है.

असली ताकत क्या रही?

Essel Group की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ कारोबार बढ़ाना नहीं रही… बल्कि हर दौर में बदलते भारत को समझना रही.

जब भारत बदला:

  • Essel भी बदला
  • टेक्नोलॉजी बदली तो बिजनेस मॉडल बदला
  • ऑडियंस बदली तो कंटेंट बदला

और शायद यही वजह है कि 100 साल बाद भी यह समूह भारतीय कारोबार और मीडिया इतिहास का बड़ा नाम बना हुआ है.

100 साल बाद भी सफर जारी है

1926 में शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है. फर्क सिर्फ इतना है कि कभी कारोबार अनाज मंडी से चलता था… और आज Satellite Television, OTT, Digital platforms और Global media network से. लेकिन 100 साल बाद भी Essel Group की कहानी का मूल वही है- नए रास्ते बनाना… और भारत के बदलते सपनों को समझना.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi