आजकल गोल्ड लोन कई लोगों के लिए पैसे जुटाने का एक आसान और तेज ऑप्शन बन गया है.तो अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो लोग अपने सोने के गहने बैंक या फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर तुरंत लोन ले लेते हैं.असल में इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पैसे भी मिल जाते हैं और सोने का मालिकाना हक भी आपके पास ही रहता है.
हालांकि गोल्ड लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह काम कैसे करता है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सवाल: कैसा होता है गोल्ड लोन और किस आधार पर मिलता है?
विशाल सिंह, प्रबंध निदेशक, कंट्री हेड - एसेट्स और स्ट्रैटेजिक अलायंस, कंज्यूमर बैंकिंग ग्रुप, डीबीएस बैंक इंडिया ने बताया है कि कैसा होता है गोल्ड लोन और किस आधार पर मिलता है?
- गोल्ड लोन असल में एक सिक्योर्ड लोन होता है, यानी इसमें आपको अपने सोने को गिरवी रखना पड़ता है.
- बैंक या लोन देने वाली कंपनी पहले सोने की प्योरिटी, वेट और मौजूदा बाजार कीमत को चेक है.
- इसी के आधार पर तय होता है कि आपको कितना लोन मिल सकता है.
- गोल्ड के प्राइस मार्केट में ऊपर-नीचे होती रहती हैं, इसलिए लोन की पात्र राशि भी बदल सकती है.
- ऐसे में गोल्ड लोन लेने से पहले सोने के मौजूदा दाम के बारे में जानकारी रखना फायदेमंद रहता है.

सवाल: गोल्ड लोन लेने से पहले किन चीजों को जरूर चेक कर लें?
- लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के बारे में भी अच्छे से समझ लेना चाहिए.
- लोन लेने से यह भी तय करना जरूरी है कि आप लोन कैसे चुकाएंगे.
- कुछ लोग हर महीने EMI के रूप में किस्त देना पसंद करते हैं
- वहीं, कुछ लोग पूरे समय केवल ब्याज भरते हैं और आखिर में मूल रकम चुका देते हैं.
- हमेशा अपनी इनकम और खर्च के हिसाब से सही ऑप्शन चुनना जरूरी होता है, ताकि समय पर लोन चुकाया जा सके.
गोल्ड लोन की सबसे जरूरी बात :एक और जरूरी बात है गिरवी रखे गए सोने की सुरक्षा. भरोसेमंद बैंक या फाइनेंस कंपनी सोने को सुरक्षित वॉल्ट में रखती है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होती है.तो इसलिए हमेशा ऐसी संस्था से ही लोन लेना चाहिए जिसका रिकॉर्ड अच्छा हो.
सवाल: टाइम पर किस्त चुकाना क्यों है जरूरी ?
सबसे अहम बात यह है कि लोन की किस्त समय पर चुकाना जरूरी है.असल में ऐसा करने से अतिरिक्त पेनल्टी से बचा जा सकता है और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी अच्छी बनी रहती है. तो हमेशा सही जानकारी और समझ के साथ लिया गया गोल्ड लोन मुश्किल समय में फाइनेंशियल हेल्प का अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जबकि आपका सोना भी सुरक्षित रहता है.
सिंपल शब्दों में समझें आखिर होता क्या है गोल्ड लोन?
- आजकल अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग सबसे पहले गोल्ड लोन का ऑप्शन देखते हैं.
- इसमें आप सोने के गहने बैंक या एनबीएफसी के पास गिरवी रखकर तुरंत पैसा ले सकते हैं.
- इसे सबसे तेज और आसान लोन ऑप्शन में से एक माना जाता है.
- गोल्ड लोन पर ब्याज दर करीब 8.75% से 27% या उससे अधिक तक हो सकती है.
सवाल: गोल्ड लोन के बड़े फायदे क्या होते हैं?
- गोल्ड लोन को कई लोग इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इसमें कई सुविधाएं मिलती हैं.
- कई बार कुछ ही घंटों में पैसा मिल जाता है.
- पर्सनल लोन के मुकाबले ब्याज अक्सर कम होता है.
- कम सिबिल स्कोर वाले लोगों को भी आसानी से लोन मिल सकता है.
- आमतौर पर केवल पहचान और पते का प्रमाण ही लोन के लिए देना पड़ता है.
- कई स्कीम में आप पहले केवल ब्याज भर सकते हैं और बाद में मूल रकम चुका सकते हैं.

गोल्ड लोन के नुकसान भी समझ लें
- गोल्ड लोन लेते समय इसके रिस्क को समझना भी जरूरी है.
- अगर टाइम पर लोन नहीं चुकाया गया तो बैंक गहनों की नीलामी कर सकता हैय
- मार्केट में सोने की कीमत गिरती है तो बैंक एक्स्ट्रा पैसा जमा करने को कह सकता है.
- आमतौर पर सोने की बाजार कीमत का लगभग 75% तक ही लोन मिलता है.
- अधिकतर बैंक 18-24 कैरेट के गहने या प्रमाणित सिक्के ही लेते हैं
गोल्ड लोन लेने से पहले ध्यान रखें ये बातें
- गोल्ड लोन को छोटे टेन्योर के लिए लेना बेहतर माना जाता है.
- हमेशा *विश्वसनीय बैंक या एनबीएफसी से ही लोन लें.
- लोन लेने से पहले अलग-अलग संस्थानों की ब्याज दर और शर्तों की तुलना जरूर करें.
सही जानकारी और समझदारी के साथ लिया गया गोल्ड लोन मुश्किल समय में आर्थिक मदद का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है(नोट : खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
FAQs
1. गोल्ड लोन क्या होता है?
गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है जिसमें व्यक्ति अपने सोने के गहने बैंक या एनबीएफसी के पास गिरवी रखकर नकद पैसा ले सकता है
2. गोल्ड लोन कितने प्रतिशत तक मिल सकता है?
आमतौर पर सोने की मौजूदा बाजार कीमत का लगभग 75% तक लोन मिल सकता है
3. गोल्ड लोन पर ब्याज दर कितनी होती है?
गोल्ड लोन पर ब्याज दर आमतौर पर 8.75% से 27% या उससे ज्यादा तक हो सकती है
4. क्या कम सिबिल स्कोर पर भी गोल्ड लोन मिल सकता है?
हाँ, क्योंकि यह सिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए कम क्रेडिट स्कोर होने पर भी लोन मिलने की संभावना रहती है
5. अगर गोल्ड लोन समय पर नहीं चुकाया तो क्या होगा?
अगर लोन की किस्त समय पर नहीं चुकाई गई तो बैंक या फाइनेंस कंपनी गिरवी रखे सोने की नीलामी कर सकती है

