Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्या सच में बंद हो गई Maruti Ignis? ऐसा क्या हुआ कि लगातार गिरी सेल्स, अब आगे क्या होगा

क्या सच में बंद हो गई Maruti Ignis? ऐसा क्या हुआ कि लगातार गिरी सेल्स, अब आगे क्या होगा

Zee Business Hindi 1 month ago

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री-लेवल Nexa हैचबैक Ignis का प्रोडक्शन चुपचाप बंद कर दिया है. डीलरशिप सूत्रों के मुताबिक, अब नई बुकिंग भी लगभग बंद हो चुकी है और सिर्फ वही गाड़ियां बेची जा रही हैं जो स्टॉक में बची हैं.

हालांकि ज़ी बिजनेस ने मारुति से इस बारे में सवाल किया, जिसपर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये कार कंपनी की सस्ती कार में से एक थी. लेकिन डिमांड कम होने के चक्कर में कंपनी ने ये फैसला लिया है. हालांकि ये खबर अभी डीलरशिप सूत्रों की तरफ से आ रही है. कंपनी का इस बार कोई बयान नहीं आया है.

कब लॉन्च हुई थी Maruti Ignis

Maruti Ignis को 2017 में एक अलग और क्विर्की डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया था. इसका बॉक्सी लुक और एसयूवी जैसा स्टाइल इसे बाकी हैचबैक से अलग बनाता था.

ये भी पढ़ें: CAFE-3 नियमों पर सरकार और ऑटो इंडस्ट्री हुई सहमत, जानें क्या है ये और कैसे कम होगा पॉल्यूशन?

लेकिन यही अलग डिजाइन भारतीय ग्राहकों को ज्यादा पसंद नहीं आया. जहां ज्यादातर लोग सिंपल और क्लासिक डिजाइन पसंद करते हैं, वहीं Ignis का यूनिक लुक इसकी बिक्री पर असर डाल गया.

Maruti Ignis: साल दर साल कैसी रही?

सालकितनी यूनिट्स बिकी
201748,425
201843,602
201922,140
202027,200
202132,735
202251,176
202338,318
202426,860
202527,900

इंजन: सीमित विकल्प और अपडेट की कमी

लॉन्च के समय Ignis में दो इंजन ऑप्शन मिलते थे:

  • 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन (83hp)
  • 1.3 लीटर डीजल इंजन (75hp)

हालांकि डीजल इंजन को 2018 में ही बंद कर दिया गया. इसके बाद कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध रही. सबसे बड़ी कमी यह रही कि कंपनी ने समय के साथ इसमें ज्यादा अपडेट नहीं दिए. 2020 में सिर्फ एक फेसलिफ्ट आया, इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: VinFast MPV 7 लॉन्च; KIA और BYD की ईवी कार से सीधा मुकाबला, रेंज, कीमत, फीचर्स में कौन-सी फैमिली कार बेस्ट?

फीचर्स: समय के साथ पीछे छूट गई

Ignis फीचर्स के मामले में भी धीरे-धीरे पीछे रह गई.
जहां दूसरी Maruti गाड़ियों में 6 एयरबैग मिलने लगे, वहीं Ignis लंबे समय तक सिर्फ 2 एयरबैग के साथ ही आती रही.

इसके अलावा:

  • फैक्ट्री फिटेड CNG ऑप्शन नहीं मिला
  • बड़े टेक्नोलॉजी अपडेट नहीं हुए
  • सेफ्टी और फीचर अपग्रेड सीमित रहे

इन कारणों से यह कार अपने मुकाबले की गाड़ियों से पीछे होती गई.

बिक्री और कीमत: डिमांड लगातार गिरती रही

Ignis की बिक्री कभी भी Maruti Swift जैसी गाड़ियों के आसपास नहीं पहुंच पाई.
2022 में इसकी बिक्री 51,000 यूनिट के आसपास रही, जबकि उसी समय Swift की बिक्री 1.7 लाख यूनिट से ज्यादा थी.
पिछले कुछ महीनों में इसकी बिक्री 2000 यूनिट प्रति माह से भी नीचे आ गई थी, जो इसकी गिरती डिमांड को दिखाता है.

कीमत की बात करें तो यह Nexa लाइनअप की सबसे सस्ती कार थी:

  • ₹5.35 लाख से ₹7.55 लाख (एक्स-शोरूम)
  • मौजूदा स्थिति: स्टॉक खत्म, बुकिंग बंद

डीलर्स के मुताबिक:

  • नई बुकिंग लगभग बंद हो चुकी है
  • कुछ डीलर्स के पास लिमिटेड स्टॉक है
  • कई जगह कार पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है

यानि अगर आप Ignis खरीदना चाहते हैं, तो अब सिर्फ बचा हुआ स्टॉक ही विकल्प है.

आगे क्या आएगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Ignis को दोबारा लॉन्च करने की संभावना कम है. हालांकि कंपनी एक नई सब-कॉम्पैक्ट SUV (Y43) पर काम कर रही है, जो Hyundai Exter और Tata Punch को टक्कर दे सकती है.

कुल मिलाकर क्या है बात?

Maruti Ignis एक अलग सोच के साथ आई कार थी, लेकिन भारतीय बाजार में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई. सीमित अपडेट, कम फीचर्स और कमजोर डिमांड इसकी सबसे बड़ी वजह बने. अब इसका सफर खत्म होता दिख रहा है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi