आज के समय में सिर्फ Salary पर Depend रहना थोड़ा Risky हो सकता है, खासकर जब महंगाई लगातार बढ़ रही हो. मैं 30 साल का हूं और मेरा सालाना पैकेज 10 लाख रुपये है. हर महीने इनहैंड करीब 70 हजार रुपये मिलते हैं.
ऐसे में मैंने चैटजीपीटी से पूछा कि कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए मैं क्या करूं?
चैटजीपीटी ने मुझे कई सारे तरीके सजेस्ट किए, जिनके बारे में मैं यहां आपको भी बता रहा हूं. आज ऐसे कई तरीके मौजूद हैं जिन्हें आप अपनी Full-time Job के साथ आसानी से Manage कर सकते हैं. बस जरूरी है सही विकल्प चुनना और लगातार काम करना. आइए ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें- 'मेरी CTC ₹10 लाख है, क्या Delhi-NCR में मुझे घर खरीदना चाहिए?' ChatGPT-Gemini का जवाब सोचने को कर देगा मजबूर!
1- Freelancing से कमाई शुरू करें
Freelancing आज के समय में सबसे पॉपुलर साइड इनकम का तरीका बन चुका है.
Skill पहचानें और Profile बनाएं: सबसे पहले यह तय करें कि आप किस स्किल में अच्छे हैं जैसे राइटिंग, ग्राफिक डिजाइन, एक्सेस, कोडिंग या डिजिटल मार्केटिंग. इसके बाद Freelancing Platforms पर प्रोपाइल बनाएं और अपना पोर्टफोलिया तैयार करें ताकि क्लाइंट्स को भरोसा हो सके.
Client ढूंढना और काम लेना: शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट्स लें और लो प्राइसिंग रखें ताकि Reviews मिल सकें. धीरे-धीरे एक्सपीरियंस बढ़ने पर प्राइस बढ़ाएं. रोज 1-2 घंटे काम करके आप हर महीने 10-30 हजार रुपये एक्स्ट्रा कमा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ChatGPT समझ लेगा आप हैं टेंशन में, तुरंत करीबी दोस्त को कर देगा अलर्ट, जानिए क्या है ये फीचर, कैसे करेगा काम?
2- Online Teaching या Coaching
अगर आपको किसी विषय या स्किल की अच्छी समझ है, तो Teaching एक शानदार विकल्प है.
प्लेटफॉर्म और टॉपिक चुनें: आप स्कूल सब्जेक्ट्स, कोडिंग, स्पोकन इंगलिश या करियर स्किल्स पढ़ा सकते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या जूम के जरिए क्लास शुरू करें और सोशल मीडिया पर प्रमोशन करें.
स्टूडेंट्स बनाना और Scale करना: शुरुआत में 3-5 स्टूडेंट से शुरू करें और धीरे-धीरे बैच बढ़ाएं. रिकॉर्डेड क्लास बनाकर भी अतिरिक्त पैसे बढ़ा सकते हैं. यह तरीका लॉन्ग-टर्म में काफी स्टेबल इनकम देता है.
ये भी पढ़ें- '9 सेकंड में सब खत्म': AI एजेंट ने डिलीट किया डेटाबेस, बैकअप तक नहीं छोड़ा, बोला- 'मैंने मर्जी से लिया फैसला'
3- स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड से कमाई
निवेश एक स्मार्ट तरीका है जिससे आपका पैसा आपके लिए काम कर सकता है.
बेसिक जानकारी और अकाउंट सेटअप: सबसे पहले डीमैट अकाउंट खोलें और मार्केट के बारे में सब कुछ जानें. बिना जानकारी के ट्रेडिंग से बचें और शुरुआत म्यूचुअल फंड SIP से कर सकते हैं.
लॉन्ग टर्म रणनीति अपनाएं: हर महीने एक तय अमाउंट इन्वेस्ट कर सकते हैं. धीरे-धीरे कंपाउंडिंग से वेल्थ बढ़ेगी और डिविडेंट या रिटर्न से एक्स्ट्रा इनकम आएगी.
शेयर बाजार ट्रेडिंग: जब शेयर बाजार को आप अच्छे से समझ जाएं तो आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर के भी पैसे कमा सकते हैं. हालांकि, इसमें रिस्क बहुत ज्यादा रहता है.
ये भी पढ़ें- क्यों ताश के पत्तों की तरह ढह रहे AI Startup? एक के बाद एक हो रहे बंद, जानिए कहां हो गई है सबसे बड़ी गलती!
4- डिजिटल प्रोडक्ट या सर्विस बेचें
आप अपनी जानकारी को प्रोडक्ट में बदलकर बेच सकते हैं.
प्रोडक्ट बनाना: ईबुक, टेंपलेट्स, रेज्यूमे फॉर्मेट या ऑनलाइन कोर्स बनाएं. यह एक बार बनता है और बार-बार बिकता है.
सेलिंग और मार्केटिंग: Instagram, LinkedIn या Website के जरिए प्रमोशन करें. सही ऑडिएंस मिलने पर यह पैसिव इनकम का मजबूत सोर्स बन सकता है.
5- एंजेल इन्वेस्टमेंट
बहुत सारे लोग स्टार्टअप शुरू करने की ताकत नहीं जुटा पाते हैं, लेकिन उनके पास कुछ अतिरिक्त पैसे होते हैं, जो वह बिजनेस में लगा सकते हैं.
पोटेंशियल स्टार्टअप ढूंढें: आपको उन लोगों की तलाश करनी चाहिए जो स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं और जो आपको भी स्टार्टअप या बिजनेस में सफल होने लायक लगते हैं.
पूरी वेरिफिकेशन के बाद लगाएं पैसे: आप ऐसे लोगों के बिजनेस में पैसा लगाकर एंजेल निवेशक बन सकते हैं और सैलरी के अलावा कुछ अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.
पलट सकती है किस्मत: कई बार कुछ स्टार्टअप इतने सफल हो जाते हैं कि लोगों के पैसे दो-चार या दस गुना नहीं, बल्कि 100-200 गुना तक बढ़ जाते हैं.
ध्यान रखें ये बात: एंजेल इन्वेस्टमेंट वही कर सकते हैं, जिनके पास कुछ अतिरिक्त पैसे बचते हैं. साथ ही इन पैसों पर आपको रिटर्न लंबे वक्त बाद मिलता है. कई बार इनके डूबने का रिस्क भी रहता है.
ये भी पढ़ें- थककर सो गया AI, पहले 15 भाषाओं में कहा अलविदा, फिर 500 बार Bye लिखकर हुआ Crash, वजह पूछी तो बोला- 'नींद आ गई थी'!
Conclusion
अगर आप सही स्ट्रेटेजी और अनुशासन के साथ काम करें, तो फुल टाइम जॉब के साथ अतिरिक्त कमाई करना बिल्कुल मुमकिन है. Freelancing और Teaching से तुरंत इनकम मिलती है, जबकि Content Creation और Investment लंबे वक्त में पैसा बना सकते हैं.

