Dailyhunt
Nifty Make or Break Level: निफ्टी के लिए क्या है इंपोर्टेट लेवल्स? एक्सपर्ट्स से जानिए कहां से पलटेगा बाजार

Nifty Make or Break Level: निफ्टी के लिए क्या है इंपोर्टेट लेवल्स? एक्सपर्ट्स से जानिए कहां से पलटेगा बाजार

Zee Business Hindi 2 weeks ago

Nifty Make or Break Level: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा. यह लगातार छठा हफ्ता रहा जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. गुरुवार को Nifty निचले स्तर से 531 अंकों की रिकवरी के साथ 22713 पर बंद हुआ.

रुपए में कल 12 सालों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई और यह 93.18 के स्तर पर बंद हुआ. इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या निफ्टी अपनी इस रिकवरी को बरकरार रख पाएगा?

बाजार के लिए इस समय सबसे बड़ा ट्रिगर ईरान युद्ध है. युद्ध को लेकर किसी भी पॉजिटिव खबर से बड़ी रिकवरी आएगी. युद्ध के कारण Crude Oil 109 डॉलर के करीब है. FIIs की लगातार बिकवाली जारी है और 2 अप्रैल को कैश मार्केट में 9931 करोड़ रुपए की बिकवाली की गई. विदेशी निवेशकों की वापसी का बाजार को इंतजार है.

अगले हफ्ते से Q4 सीजन की शुरुआत

अगले हफ्ते से Q4 रिजल्ट सीजन की भी शुरुआत होने जा रही है. आने वाले समय में ये सारे फैक्टर्स बाजार की दिशा और दशा प्रभाविक करेंगे. आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि निफ्टी के लिए 'मेक और ब्रेक' लेवल क्या है जिसके ऊपर या नीचे बड़ी तेजी और बड़ी गिरावट आ सकती है.

बाजार को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख फैक्टर्स

  • ईरान-इजरायल युद्ध बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर है
  • युद्ध के कारण क्रूड में तेजी है, यह बड़ा निगेटिव फैक्टर है
  • FIIs की भारी बिकवाली, रुपए में गिरावट से बिकवाली तेज
  • रुपए में 12 सालों की सबसे बड़ी मजबूती, इससे सेंटिमेंट सुधरेगा
  • अगले हफ्ते से Q4 अर्निंग सीजन की शुरुआत होने वाली है

ये भी पढ़ें: Swiggy vs Zomato: रिकॉर्ड हाई से 56% तक टूटे शेयर, HDFC सिक्योरिटीज ने क्यों कहा- फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका?

बीते हफ्ते निफ्टी के सुपरस्टार स्टॉक्स

कंपनी का नामक्लोजिंग (02-04-2026)बदलाव (%)स्टेटस
Hindalco Industries916.3+5.7गेनर
Trent3,550.60+4.4गेनर
Bharat Electronics421.6+4.2गेनर
Tech Mahindra1,441.50+3.6गेनर
Adani Ports & SEZ1,377.60+3.0गेनर

बीते हफ्ते निफ्टी के टॉप लूजर्स

कंपनी का नामक्लोजिंग (02-04-2026)बदलाव (%)स्टेटस
HDFC Life Insurance Co.566.1-7.2लूजर
Sun Pharma1,693.60-5.6लूजर
Dr. Reddy's Laboratories1,217.30-5लूजर
NTPC359.7-4.3लूजर
Cipla1,192.40-4लूजर

ये भी पढ़ें: Hotel Stocks: कमजोर Q4 की संभावना लेकिन फंडामेंटल मजबूत, 89% तक रिटर्न के लिए इलारा कैपिटल ने चुने 7 शेयर

रिकवरी के लिए इन लेवल्स को पार करना जरूरी है

  • SBI सिक्योरिटीज ने कहा कि बाजार में रिकवरी के लिए 22900-23000 का लेवल पार करना जरूरी है
  • अगर निफ्टी 23000 के ऊपर मजबूती से टिकता है तो बायर्स हावी होंगे और रिकवरी आने का चांस हाई होगा
  • 23000 का लेवल पार करने के बाद निफ्टी 23300 और फिर 23500 के स्तर तक जा सकता है

इन लेवल्स के नीचे आएगी और बड़ी गिरावट

  • इमीडिएट आधार पर 22400-22350 का जोन निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है
  • अगर निफ्टी 22350 के नीचे फिसलता है तो फिर से गिरावट के दौर की शुरुआत हो सकती है
  • इसके नीचे 22200 तक फिसल सकता है निफ्टी, फिर 22000 का साइकोलॉजिकल लेवल होगा महत्वपूर्ण

च्वॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के रिसर्च ऐनालिस्ट हितेश टेलर ने कहा कि बाजार में गुरुवार को रिकवरी जरूर आई लेकिन अभी भी अपसाइड मोमेंटम का अभाव दिख रहा है. वोलैटिलिटी इंडेक्स VIX 25.52 पर है जो आने वाले समय में उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है. इस समय बाजार 22500-22900 की रेंज में फंसा हुआ है. दोनों तरफ बायर्स और सेलर्स हावी होते हैं.

ये भी पढ़ें: रुपए में आई 12 साल की सबसे बड़ी तेजी, 163 पैसे हुआ मजबूत; RBI के किन फैसलों का दिख रहा असर?

रेसिसटेंस और सपोर्ट लेवल

  • तेजी आने पर 22840-22900 की रेंज में निफ्टी के लिए बड़ी बाधा
  • नीचे की तरफ 22450-22500 की रेंज में इमीडिएट सपोर्ट है

23000 के पार ही मिलेगा बॉटम बनने का संकेत

HDFC Securities के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी में इस समय roller-coaste राइड दिख रहा है. 22200 की रेंज में खरीदारी हावी होती है. जब तक 23000 के पार क्लोजिंग नहीं होती है तब तक बॉटम रिवर्स के संकेत नहीं मिलेंगे. इमीडिएट आधार पर सपोर्ट 22400 पर है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi