आज के टाइम में पर्सनल लोन किसी भी अचानक या प्लान किए गए खर्च को संभालने का आसान तरीका बन चुका है. शादी, घर की मरम्मत, मेडिकल खर्च, ट्रैवल या पुराने कर्ज को चुकाने जैसे कई कामों के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.
हालांकि, पर्सनल लोन की लोकप्रियता के बावजूद इससे जुड़े कई ऐसे मिथक हैं, जो लोगों को भ्रमित करते हैं और गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं.
सवाल: पर्सनल लोन क्या होता है और क्यों लिया जाता है?
जवाब: पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें आपको किसी गारंटी या संपत्ति की जरूरत नहीं होती है.अक्सर लोग इसे शादी, मेडिकल खर्च, ट्रैवल, एजुकेशन या पुराने कर्ज चुकाने के लिए इसको लेते हैं. ये लोन जल्दी मिल जाता है और आसान EMI में चुकाया जा सकता है, इसलिए अचानक खर्च या फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने का पर्सनल लोन एक अच्छा तरीका माना जाता है.
सवाल: कैसे पर्सनल लोन से जुड़े मिथकों का सच जानकर और सही जानकारी के साथ लें समझदारी से भरा फैसला?
मिथक 1: पर्सनल लोन पर ब्याज बहुत ज्यादा होता है
- पर्सनल लोन पर ब्याज बहुत होता है यह पूरी तरह सच नहीं है.
- हालांकि पर्सनल लोन की ब्याज दरें सिक्योर्ड लोन से थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं
- लेकिन ये आपके क्रेडिट स्कोर, बैंक और मार्केट की स्थिति पर डिपेंड करता है.
- सही तुलना और रिसर्च करने पर आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है.

मिथक 2: पर्सनल लोन लेना बहुत लंबा और मुश्किल प्रोसेस है
- पहले पर्सनल लोन लेना बहुत लंबा और मुश्किल प्रोसेस था, लेकिन अब नहीं है.
- आजकल डिजिटल बैंकिंग के कारण पूरा प्रोसेस बेहद आसान हो गया है.
- अब पेपरलेस आवेदन से फास्ट अप्रूवल हो जाता है.
- वैसे कई मामलों में उसी दिन पैसा अकाउंट में यानी अब लोन लेना मिनटों का काम बन चुका है.
मिथक 3: पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है
- ये लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है यह सोच भी अब पुरानी हो चुकी है ये एक मिथ है.
- आज लोग पर्सनल लोन का इस्तेमाल कई कामों के लिए करते हैं
- जैसे हाई इंटरेस्ट कर्ज चुकाने के लिए,क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए,पढ़ाई या ट्रैवल के लिए,लाइफस्टाइल खर्च के लिए आदि के लिए.
- यानी कि यह केवल इमरजेंसी नहीं, बल्कि प्लानिंग का भी हिस्सा बन चुका है.
मिथक 4: पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है
इस लोन से क्रेडिट स्कोर खराब होता है ये भी पूरी तरह से गलत है
असल में अगर आप समय पर EMI चुकाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है
इसलिए जिम्मेदारी से लोन संभालना आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल को मजबूत बनाता हैय
यह भी पढ़ें: अलर्ट! पर्सनल लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले पढ़ लें ये 5 शर्तें, वरना छिपे हुए चार्ज करा देंगे बड़ा नुकसान
एक नजर में समझें जरूरी बात
पर्सनल लोन पर ब्याज दरें हमेशा ज्यादा नहीं होतीं, सही विकल्प चुनने पर आपको बेहतर रेट मिल सकते हैं
अब डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस के चलते लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है
पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि ट्रैवल, एजुकेशन और खर्च मैनेज करने के लिए भी लिया जा सकता है
कुछ बैंक अब बिना फोरक्लोजर चार्ज और बिना छिपे शुल्क के पारदर्शी लोन सुविधा दे रहे हैं
स्मार्ट पर्सनल लोन: क्या है बेहतर ऑप्शन?
आज के इस दौर में कुछ नए और स्मार्ट लोन ऑप्शन भी मौजूद हैं, जो पारंपरिक लोन से अलग और सुविधाजनक हैं.असल में ये ऑप्शन आपको जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने, कम ब्याज देने और आसान प्रोसेस का फायदा देते हैं.
सवाल: क्या हैं स्मार्ट पर्सनल लोन के फायदे?
- जरूरत के अनुसार रकम निकालने की सुविधा
- पेपरलेस और पूरी तरह डिजिटल प्रोसेस
- जल्दी अप्रूवल और फंड ट्रांसफर
- फोरक्लोजर पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं
- छिपे हुए चार्ज नहीं लेते

रिपेमेंट में भी मिलती है लचीलापन
- आप पूरी राशि एक साथ या जरूरत के हिसाब से ले सकते हैं
- 9 से 60 महीने तक का लचीला समय मिलता है
- सैलरीड और सेल्फ-एम्प्लॉयड दोनों अप्लाई कर सकते है
कैसे करें आवेदन? (सरल प्रक्रिया)
- पर्सनल लोन लोने के लिएऑनलाइन आवेदन करें
- मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- लोन राशि और अवधि चुनें
- बैंक अकाउंट लिंक करें
- वीडियो KYC पूरा करें
- इसके बाद आपको जल्दी ही पैसा मिल सकता है
सही जानकारी से लें सही फैसला
पर्सनल लोन से जुड़े मिथक कई बार लोगों को गलत दिशा में ले जाते हैं.तो इसलिए जरूरी है कि आप सही जानकारी के आधार पर ही डिसीजन लें.तो याद रखें कि हर लोन महंगा नहीं होता और हर प्रोसेस मुश्किल नहीं होता. ऐसे में सही इस्तेमाल से लोन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.जी हां समझदारी से लिया गया लोन आपकी फाइनेंशियल लाइफ को आसान बना सकता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
FAQs
1. पर्सनल लोन क्या होता है?
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है, जो बिना गारंटी के मिलता है और अलग-अलग जरूरतों के लिए लिया जाता है
2. क्या पर्सनल लोन पर ब्याज हमेशा ज्यादा होता है?
नहीं, ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक पर निर्भर करती है, सही ऑप्शन चुनने पर कम दर भी मिल सकती है
3. क्या पर्सनल लोन लेना मुश्किल होता है?
अब डिजिटल प्रक्रिया के कारण लोन लेना आसान और तेज हो गया है
4. क्या पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है?
नहीं, इसका इस्तेमाल ट्रैवल, एजुकेशन और अन्य जरूरतों के लिए भी किया जाता है
5. क्या पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है?
अगर समय पर EMI चुकाई जाए तो क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है

