Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Q4 Results के बाद किन शेयरों में बनेगा पैसा? Apollo Hospitals और Bosch पर बुलिश अनिल सिंघवी, Jubilant Food पर SELL की राय

Q4 Results के बाद किन शेयरों में बनेगा पैसा? Apollo Hospitals और Bosch पर बुलिश अनिल सिंघवी, Jubilant Food पर SELL की राय

Anil Singhvi Stocks: ग्लोबल ट्रिगर्स में उतार-चढ़ाव के बीच तिमाही नतीजों का सीजन अब बाजार की चाल तय कर रहा है. कई कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया है, तो कुछ कंपनियां उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं.

ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद कुछ चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी और बिकवाली की रणनीति दी है. हेल्थकेयर, ऑटो टेक्नोलॉजी और इंफ्रा सेक्टर के कुछ शेयरों में दमदार तेजी की उम्मीद जताई गई है, जबकि कुछ शेयरों में कमजोर ऑपरेशनल प्रदर्शन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Apollo Hospitals पर बुलिश, सभी पैरामीटर्स पर मजबूत नतीजे

अनिल सिंघवी ने Apollo Hospitals Futures में खरीदारी की राय दी है. उनके मुताबिक कंपनी ने लगभग हर पैरामीटर पर मजबूत प्रदर्शन किया है और ऑपरेशनल ग्रोथ भी काफी दमदार रही.

कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 18% बढ़ा, जबकि मुनाफे में 36% की तेज उछाल देखने को मिली. EBITDA 31.2% बढ़ा और मार्जिन 13.8% से सुधरकर 15.3% पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी सिर्फ ग्रोथ ही नहीं दिखा रही, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी भी मजबूत हो रही है.

Apollo Hospitals Futures के लिए 7910 का स्टॉपलॉस रखते हुए 8325, 8440 और 8550 के टारगेट दिए गए हैं.

Bosch के नतीजे अनुमान से बेहतर

Bosch Futures पर भी खरीदारी की राय दी गई है. कंपनी के नतीजे लगभग सभी स्तरों पर अनुमान से बेहतर रहे. हालांकि PAT अनुमान से थोड़ा कम रहा, लेकिन ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा.

Bosch का रेवेन्यू 13.3% बढ़ा, जबकि EBITDA में 21% की तेजी रही. EBITDA मार्जिन भी 13.2% से बढ़कर 14% पर पहुंच गया. कंपनी का Other Income पिछले साल के मुकाबले कम जरूर रहा, लेकिन ऑपरेशनल मजबूती ने बाजार को प्रभावित किया.

Bosch Futures में 36300 का स्टॉपलॉस रखते हुए 37400 और 37800 के टारगेट दिए गए हैं.

Sammaan Capital के नतीजे कागज पर बेहद खराब, लेकिन मैनेजमेंट भरोसे में

Sammaan Capital के नतीजों को अनिल सिंघवी ने "शॉकिंग" जरूर बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इसमें भारी एडजस्टमेंट्स शामिल हैं. कंपनी को बड़े घाटे का सामना करना पड़ा, लेकिन अच्छी बात यह रही कि पुराने AUM पर अब और provisioning की जरूरत नहीं दिख रही.

कंपनी की NII 92% गिरकर सिर्फ 84 करोड़ रुपये रह गई, जबकि कंपनी को 8101 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ. इसके बावजूद मैनेजमेंट की कमेंट्री मजबूत रही और भविष्य को लेकर भरोसा जताया गया.

Sammaan Capital Futures में 134 का स्टॉपलॉस रखते हुए 144 और 148 के टारगेट दिए गए हैं.

Jubilant Food पर बिकवाली की सलाह

अनिल सिंघवी ने Jubilant Food Futures में बिकवाली की राय दी है. उनके मुताबिक नतीजे मिक्स रहे और ऑपरेशनल प्रदर्शन कमजोर दिखा.

कंपनी का रेवेन्यू 6.4% बढ़ा, लेकिन मुनाफा 14% गिर गया. हालांकि EBITDA और मार्जिन में कुछ सुधार दिखा, लेकिन कुल मिलाकर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहा.

Jubilant Food Futures में 490 का स्टॉपलॉस रखते हुए 470, 467 और 455 के टारगेट दिए गए हैं.

LIVE TV:

Sansera Engineering और Honeywell Automation पर नजर

Sansera Engineering और Honeywell Automation दोनों शेयरों में बुधवार को करीब 3.8% की तेजी देखने को मिली. Sansera Engineering ने मजबूत नतीजे पेश किए.

कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़ा, जबकि मुनाफा 2.1 गुना उछला. EBITDA 51% बढ़ा और मार्जिन 16% से सुधरकर 19% पर पहुंच गया. इससे साफ है कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी मजबूत हुई है.

Indiqube Spaces में मजबूत ग्रोथ

Indiqube Spaces ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी का रेवेन्यू 35.2% बढ़ा और घाटा घटकर 23 करोड़ रुपये रह गया. EBITDA 46% बढ़ा और मार्जिन 57.2% से सुधरकर 61.8% हो गया.

दिलचस्प बात यह है कि शेयर एक हफ्ते में ही करीब 9% दौड़ चुका है, जिससे बाजार में मजबूत खरीदारी का संकेत मिल रहा है.

GPT Infra के नतीजे भी दमदार

GPT Infra ने लगभग हर पैरामीटर पर मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा 34% बढ़ा, जबकि EBITDA में 54% की तेज ग्रोथ रही. मार्जिन भी 10.1% से सुधरकर 14.3% हो गया.

इसके अलावा कंपनी में Alcon Builders और Jogbani Highway के amalgamation की खबर भी आई है, जो भविष्य में बिजनेस स्ट्रक्चर को मजबूत कर सकती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi