Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Railway PSU को मिला ऑर्डर, गुरुवार को बाजार खुलने पर रखें नजर

Railway PSU को मिला ऑर्डर, गुरुवार को बाजार खुलने पर रखें नजर

Railway PSU Stock: रेलवे के लिए सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करने वाली कंपनी Rail Vikas Nigam ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है.

यह शेयर बुधवार को -0.7% की गिरावट के साथ 269 रुपए पर बंद हुआ. गुरुवार को इस स्टॉक पर फोकस कर सकते हैं. बता दें कि इस कंपनी को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रेल विकास निगम लिमिटेड को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से 129.46 करोड़ रुपए के ऑर्डर के लिए L1 बिडर चुना गया है. इस काम को अगले 730 दिन यानी दो साल में पूरा करना है. इसी महीने इससे पहले 12 मई को कंपनी को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 221 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. इस ऑर्डर को कंपनी को अगले दो सालों में पूरा किया जाना है.

25 मई को आएगा Q4 रिजल्ट

बता दें कि RVNL की तरफ से चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान 25 मई को किया जाना है. इस दिन रिजल्ट के अलावा कंपनी डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है. 26 मई को इन्वेस्टर्स कॉल का आयोजन किया गया है.

ये भी पढ़ें: बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने किया 500% के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में ऑल टाइम रहा रेवेन्यू

नवरत्न का मिला हुआ है दर्जा

RVNL मुख्य रूप से सिविल कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट करती है और इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. 2002 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी और इसका मकसद रेलवे के प्रोजेक्ट्स में तेजी लाना था. यह अपने मकसद में पूरा भी हुई और अब तक इसने 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. यह कंपनी रेलवे के अलावा अन्य इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स भी करती है.

ये भी पढ़ें: 3 सेशन में 25% उछला ये Defence Stock, लाइफ हाई पर कर रहा ट्रेड; जानें सुपर रैली के 5 बड़े ट्रिगर

अपने हाई से 60% टूट चुका स्टॉक

लंबे समय से RVNL का शेयर अंडर परफॉर्म कर रहा है. यह शेयर 269 रुपए पर है. 52 वीक्स हाई 448 रुपए और लो 248 रुपए है. जुलाई 2024 में इसने 647 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह लगातार डाउनट्रेंड में है. अपने लाइफ हाई से यह शेयर 60% के करीब टूट चुका है. 21.63 लाख रीटेल निवेशकों के पास 14.04% हिस्सेदारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi