Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिबिल स्कोर 800 के पार, तो बैंकों के लिए 'VIP' हैं आप? जानें पैसे बचाने का सीक्रेट और शर्तें

सिबिल स्कोर 800 के पार, तो बैंकों के लिए 'VIP' हैं आप? जानें पैसे बचाने का सीक्रेट और शर्तें

Zee Business Hindi 1 month ago

ज अगर आप बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने जाते हैं, तो सबसे पहले आपकी इनकम नहीं, आपका सिबिल स्कोर देखा जाता है.असल में यह तीन अंकों का नंबर तय करता है कि बैंक आपको आसानी से लोन देगा या नहीं, कितनी ब्याज दर पर देगा और आपको खास ग्राहक मानेगा या नहीं.

यही कारण है कि 800+ सिबिल स्कोर को लोग बैंकिंग दुनिया का VIP पास मानते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में 800 से ऊपर स्कोर वालों को खास फायदा मिलता है? क्या लाखों रुपए बच सकते हैं? जवाब है...कई मामलों में हां, लेकिन कुछ शर्तों के साथ.

पहले पूरी बात समझ लेते हैं

  • सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है
  • 50+ अच्छा माना जाता है
  • 800+ मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल माना जा सकता है
  • अच्छे स्कोर पर लोन मंजूरी आसान हो सकती है
  • ब्याज दर पर बेहतर ऑफर मिलने की संभावना बढ़ती है
  • प्रोसेसिंग तेजी, प्री-अप्रूव्ड ऑफर भी मिल सकते हैं
  • लास्ट फैसला बैंक की नीति पर निर्भर करता है

800+ स्कोर इतना अहम क्यों माना जाता है?

बैंक लोन देते टाइम एक ही बात सोचता है क्या ग्राहक पैसा समय पर लौटाएगा?

  • सिबिल स्कोर बैंक को ये संकेत देता है कि पुराने लोन, EMI और क्रेडिट कार्ड भुगतान कैसे संभाले हैं
  • अगर आपका रिकॉर्ड मजबूत है, तो बैंक का रिस्क कम दिखता है
  • यानी ऊंचा स्कोर तो कम जोखिम इससे बेहतर ऑफर की संभावना

यह भी पढ़ें: EMI भरने के बाद भी अचानक से गिर रहा Credit Score! तो ये 5 सीक्रेट कारण कर रहे गेम खराब

800+ सिबिल स्कोर का मतलब क्या है?

सामान्य तौर पर:

  • 300-649 = कमजोर प्रोफाइल
  • 650-749 = सुधार की जरूरत
  • 750-799 = अच्छा
  • 800+ = बहुत मजबूत प्रोफाइल

ध्यान दें: यह कोई सरकारी VIP टैग नहीं है, लेकिन कई बैंक ऐसे ग्राहकों को पसंद करते हैं

क्या सच में कम ब्याज पर लोन मिल सकता है?

हां

  • कई बार मजबूत स्कोर वाले ग्राहक को कम ब्याज दर का ऑफर मिल सकता है
  • वैसे यह तय नहीं होता, क्योंकि बैंक ये भी देखता है कि आय कितनी है
  • नौकरी स्थिर है या नहीं
  • मौजूदा कर्ज कितना है
  • कंपनी प्रोफाइल
  • डाउन पेमेंट
  • उम्र और repayment क्षमता कितनी है

कैलकुलेशन: अच्छे स्कोर से कितना फायदा हो सकता है?

मान लीजिए ₹50 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लिया गया

उदाहारण 1: ब्याज दर 9.5%

  • EMI लगभग ₹46,607
  • कुल ब्याज लगभग ₹61.86 लाख

उदाहारण 2: ब्याज दर 8.5%

  • EMI लगभग ₹43,391
  • कुल ब्याज लगभग ₹54.14 लाख

संभावित अंतर

  • EMI में हर महीने लगभग ₹3,200 की राहत
  • कुल ब्याज में लगभग ₹7.7 लाख का फर्क
  • यानी केवल 1% ब्याज अंतर लंबे समय में बड़ी बचत बन सकता है

800+ स्कोर वालों को कौन से फायदे मिल सकते हैं?

  • लोन मंजूरी के ज्यादा चांस
  • कम ब्याज दर पर बातचीत का मौका
  • तेज प्रोसेसिंग
  • प्री-अप्रूव्ड ऑफर
  • ऊंची क्रेडिट कार्ड लिमिट
  • बैलेंस ट्रांसफर ऑफर

ध्यान दें: हर बैंक हर ग्राहक को यह सुविधा नहीं देता


क्या बैंक खुद फोन करके लोन ऑफर करते हैं?

कई बार हां

  • अगर आपकी प्रोफाइल मजबूत है, बैंक पुराने संबंधों और स्कोर के आधार पर प्री-अप्रूव्ड ऑफर भेज सकते हैं.लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर ऑफर सस्ता या जरूरी ही है

आपके लिए क्या इसके मायने हैं?

  • अगर आपका स्कोर 800+ है, तो लोन लेते समय आप बेहतर स्थिति में हैं
  • तुलना करके ऑफर चुन सकते हैं
  • जल्दबाजी में पहला ऑफर न लें
  • ब्याज दर पर बातचीत करें
  • प्रोसेसिंग फीस भी negotiate करें
  • अगर स्कोर कम है, तो घबराएं नहीं, इसे सुधारा जा सकता है

800+ स्कोर कैसे बनता है?

1. समय पर EMI और बिल भुगतान

  • सबसे बड़ा फैक्टर यही है

2. क्रेडिट उपयोग कम रखें

  • अगर कार्ड लिमिट ₹1 लाख है, तो कोशिश करें उपयोग ₹30,000 के आसपास रहे

3. बार-बार लोन आवेदन न करें

  • हर जगह अप्लाई करने से hard inquiry बढ़ सकती है।

4. पुराना कार्ड जल्द बंद न करें

  • पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री भी मदद करती है

5. रिपोर्ट की गलती सुधारें

  • गलत डेटा स्कोर गिरा भी सकता है

कौन सी गलतियां स्कोर खराब करती हैं?

  • EMI लेट करना
  • सिर्फ मिनिमम ड्यू को भरना
  • कार्ड लिमिट फुल उपयोग करना
  • बहुत ज्यादा unsecured loan लेना
  • settlement status बनना
  • बार-बार loan enquiry

क्या बदल सकता है?

  • अगर आज से discipline शुरू करें तो अगले 6-12 महीनों में फर्क दिख सकता है
  • इससे स्कोर बेहतर हो सकता है
  • सस्ता लोन मिल सकता है
  • कार्ड ऑफर बेहतर हो सकते हैं
  • आपकी financial credibility बढ़ सकती है
सिबिल स्कोरबैंक का नजरिया VIP फायदे (800+ के लिए)
800 - 900VIP/सुपरस्टारसबसे कम ब्याज, जीरो प्रोसेसिंग फीस, प्री-अप्रूव्ड लोन
750 - 799भरोसेमंदआसान लोन मंजूरी, स्टैंडर्ड ब्याज दरें
650 - 749ठीक-ठाकज्यादा डॉक्यूमेंट्स की मांग, ऊंची ब्याज दर
650 से कमरिस्कीलोन रिजेक्ट होने का खतरा, क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल

यह भी पढ़ें: RuPay Credit Card से UPI पेमेंट करना पड़ सकता है भारी, क्या आपका क्रेडिट स्कोर भी हो रहा है खराब?


आज ही ये 5 काम करें:

1. अपना लेटेस्ट क्रेडिट स्कोर देखें
2. सभी EMI ड्यू डेट्स सेट करें
3. कार्ड utilization घटाएं
4. पुरानी report errors जांचें
5. बिना जरूरत लोन अप्लाई न करें


आपके लिए काम की बात

800+ सिबिल स्कोर कोई जादू नहीं, बल्कि अनुशासित वित्तीय व्यवहार का रिजल्ट होता है. जी हां यह आपको बैंक की नजर में मजबूत ग्राहक बना सकता है, जिससे बेहतर ब्याज दर, आसान मंजूरी और लाखों की बचत संभव है. तो इसलिए बैंक के पास पैसा है, लेकिन कम ब्याज उसी को मिलता है जिसकी साख मजबूत हो और आज स्कोर सुधारिए, कल EMI हल्की कीजिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi