Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹266 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक मल्टीबैगर, 5 साल में 700% का रिटर्न

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹266 करोड़ का ऑर्डर, स्टॉक मल्टीबैगर, 5 साल में 700% का रिटर्न

Zee Business Hindi 2 weeks ago

सिविल कंस्ट्रक्शन की दिग्गज कंपनी Power Mech को ऑर्डर मिला है. कंपनी को अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट की ओर से ये बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की वैल्यू 266 करोड़ रुपए है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को फाइलिंग के तहत इसकी जानकारी दी.

कंपनी ने फाइलिंग के जरिए बताया कि कंपनी की अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट की ओर से ये ऑर्डर मिला है.

ये शेयर बुधवार को 1.35% की तेजी के साथ 2523 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3415 रुपए है और 52 वीक लो का स्तर 1718 रुपए है. इतने बड़े ऑर्डर के दम पर स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशक इस शेयर पर नजर रखें.

क्या है ऑर्डर की पूरी डीटेल?

पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Power Mech Projects को नया बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने जानकारी दी कि उसे अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से ₹266.26 करोड़ (GST को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी के लिए लंबे समय के कारोबार और पावर सेक्टर में मजबूत मौजूदगी के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

कंपनी के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) सेवाओं से जुड़ा है. इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के बुटीबोरी स्थित 2×300 मेगावॉट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट के संचालन और रखरखाव का काम संभालेगी.

ये भी पढ़ें: बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी को मिला मेगा ऑर्डर, डाटा सेंटर से जुड़ा प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर

5 साल तक चलेगा प्रोजेक्ट

कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट लंबी अवधि का है और इसकी अवधि 60 महीने तय की गई है. यह प्रोजेक्ट 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2031 तक चलेगा. यानी अगले पांच साल तक कंपनी इस प्लांट के संचालन और रखरखाव से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी.

ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) प्रोजेक्ट्स किसी भी पावर कंपनी के लिए इसलिए अहम माने जाते हैं क्योंकि इनसे नियमित आय और लंबे समय तक कारोबार की स्थिरता बनी रहती है.

ऑर्डर बुक को मिलेगा सहारा

यह नया ऑर्डर Power Mech प्रोजेक्ट्स की O&M ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा. साथ ही कंपनी की पावर सेक्टर में मौजूदगी को भी विस्तार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: मार्केट में गिरावट के बीच निवेशकों की रडार पर रहेंगे ये 19 शेयर! एक स्टॉक में दिख सकता है 30% का अपसाइड मूव

कंपनी पहले से ही ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. ऐसे में यह नया कॉन्ट्रैक्ट भविष्य की आय और कारोबारी स्थिरता को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.

क्या करती है कंपनी?

Power Mech Projects देश की प्रमुख EPC (Engineering, Procurement and Construction) और सर्विस कंपनियों में शामिल है. कंपनी पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मैकेनिकल और सिविल वर्क, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) और मैन्युफैक्चरिंग जैसी सेवाएं देती है.

साल 1999 में स्थापित कंपनी ने पावर प्लांट की स्थापना और टेस्टिंग से शुरुआत की थी और अब यह भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी रखती है. कंपनी पावर प्लांट के निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक उनके संचालन को सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi