Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Crash: 1300 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹5.71 लाख करोड़ डूबे; इन 8 वजहों से बाजार में आई भयंकर बिकवाली

Stock Market Crash: 1300 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के ₹5.71 लाख करोड़ डूबे; इन 8 वजहों से बाजार में आई भयंकर बिकवाली

Zee Business Hindi 2 weeks ago

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, रुपए में कमजोरी और FIIs की भारी बिकवाली ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया.

Sensex 1312 अंक टूटकर 76015 पर और Nifty 360 अंक फिसलकर 23815 पर बंद हुआ. Bank Nifty 870 अंक टूटकर 54439 पर बंद हुआ. वहीं Midcap और Smallcap इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही.

बाजार की इस कमजोरी में निवेशकों की करीब ₹5.71 लाख करोड़ की संपत्ति साफ हो गई. वहीं India VIX में 10% से ज्यादा की तेजी आई, जो बाजार में बढ़ते डर और वॉलेटिलिटी का संकेत है.

बाजार क्यों टूटा?

1. कच्चे तेल में उछाल से बढ़ा दबाव

West Asia में बढ़ते तनाव के बीच Brent Crude सोमवार को $105 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. फरवरी के आखिर में यह करीब $78 प्रति बैरल था. यानी कुछ ही महीनों में तेल करीब 35% उछल चुका है.

Donald Trump द्वारा ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज करने के बाद बाजार में डर और बढ़ गया. निवेशकों को चिंता है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो भारत का import bill और inflation दोनों बढ़ सकते हैं.

2. PM मोदी की अपील का भी असर

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से fuel consumption कम करने, work from home बढ़ाने और सोने की खरीद टालने की अपील की. इसका असर कई सेक्टर्स में सीधे देखने को मिला. Titan Company और Kalyan Jewellers जैसे ज्वेलरी शेयरों में तेज बिकवाली दिखी. वहीं Muthoot Finance और Manappuram Finance जैसी गोल्ड-लोन NBFCs पर भी दबाव रहा. दूसरी तरफ EV थीम से जुड़े JBM Auto और Olectra Greentech जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: अब महंगे नहीं रहे भारतीय शेयर बाजार! निफ्टी का वैल्यूएशन 10 साल के औसत से नीचे; 18 महीने बाद CLSA बुलिश

3. रुपए में कमजोरी और FIIs की बिकवाली

भारतीय रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 95.4 तक कमजोर हो गया. यह रिकॉर्ड निचले स्तरों के करीब है. कमजोर रुपया विदेशी निवेशकों की चिंता बढ़ाता है.
FIIs ने लगातार तेज बिकवाली जारी रखी है. इससे बाजार पर दबाव और बढ़ गया. वहीं DIIs लगातार खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन sentiment कमजोर बना हुआ है.

4. India VIX में तेज उछाल

India VIX में 8% तक की तेजी यह दिखाती है कि बाजार में डर बढ़ रहा है. आमतौर पर VIX बढ़ने का मतलब है कि निवेशक आगे और volatility की आशंका देख रहे हैं.

5. Midcap और Smallcap में भी बिकवाली

अब तक relatively मजबूत बने हुए midcap और smallcap शेयरों में भी सोमवार को गिरावट आ गई. इससे साफ संकेत मिला कि selling broad-based हो चुकी है.
किन शेयरों में सबसे ज्यादा असर?

ये भी पढ़ें: उधर PM मोदी ने की 7 अपील- इधर बाजार में इन 28 Stocks में मची हलचल, कमाना है पैसा तो जरूर देखें पूरी लिस्ट

6. ज्वेलरी शेयरों में बड़ी गिरावट

PM मोदी की सोना खरीदने से बचने वाली अपील के बाद Titan Company और Kalyan Jewellers में तेज गिरावट देखने को मिली.

7. एविएशन शेयर दबाव में

कच्चे तेल में तेजी से InterGlobe Aviation यानी IndiGo की पैरेंट कंपनी के शेयरों पर दबाव रहा क्योंकि aviation कंपनियों के लिए fuel cost सबसे बड़ा खर्च होता है.

8. Capital Goods शेयर टूटे

ABB India के कमजोर नतीजों के बाद शेयर में तेज गिरावट आई. इसका असर पूरे capital goods space पर दिखा और Siemens जैसे शेयर भी दबाव में रहे.

ये भी पढ़ें: Titan का शेयर हुआ क्रैश, 8% तक टूटा; लेकिन पैनिक करने से पहले पढ़ लें ब्रोकरेज की राय- 30% रैली के चांस!

किन शेयरों में रही तेजी?

अच्छे नतीजों और guidance के चलते Tata Consumer Products में मजबूती रही. वहीं Vodafone Idea में Vodafone Group द्वारा equity support की खबरों से तेजी आई.

अनिल सिंघवी के मुताबिक किन लेवल्स पर नजर?

- निफ्टी 23800-23900, बैंक निफ्टी 54225-54550 सपोर्ट जोन
- निफ्टी 24050-24175, बैंक निफ्टी 55300-55600 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 24000, बैंक निफ्टी 55000 के नीचे बंद होने पर कमजोरी के संकेत
- बड़ी दिक्कत तब निफ्टी 23800, बैंक निफ्टी 54450 के नीचे बंद हो

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

अनिल सिंघवी का मानना है कि फिलहाल बाजार जियोपॉलिटिकल तनाव, कच्चा तेल और FII बिकवाली के दबाव में है. ऐसे माहौल में वॉलेटिलिटी बनी रह सकती है. इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए और quality stocks पर फोकस रखना चाहिए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi