Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार की मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर जोरदार बिकवाली आई. Sensex 1456 अंक टूटकर 74,559 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी 436 अंक फिसलकर 23,379 पर आ गया.
Bank Nifty 884 अंक टूटकर 53,555 पर बंद हुआ.
ब्रॉडर मार्केट में और ज्यादा कमजोरी दिखी, जहां Nifty Mid Select 2.5% और Nifty Smallcap Index 3% से ज्यादा टूट गया. बाजार पर Middle East तनाव, लगातार मजबूत कच्चा तेल, PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी अपील और वीकली एक्सपायरी का दबाव साफ दिखाई दिया. निवेशकों के बीच डर और सावधानी का माहौल बना रहा.
किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा बिकवाली?
Sectoral Indices में सबसे ज्यादा कमजोरी Realty और IT शेयरों में देखने को मिली. Nifty Realty Index करीब 4% टूटा, जबकि Nifty IT में 3.7% की गिरावट रही. Consumer Durable Index 3.5% और Auto Index 2.2% फिसला. बाजार में Risk-Off Sentiment इतना मजबूत था कि ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान में बंद हुए.
किन शेयरों में गिरावट, कहां रही तेजी?
Nifty 50 में Shriram Finance 4.5% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा. Adani Ports और Tech Mahindra में 4.4% की गिरावट रही, जबकि HCL Tech करीब 4.1% टूटा. IT और Financial शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला.
हालांकि भारी गिरावट वाले बाजार में भी कुछ Oil & Gas शेयर मजबूती से चमके. ONGC करीब 5% उछला, क्योंकि सरकार ने कच्चे तेल उत्पादन पर Royalty Rates में कटौती का ऐलान किया है. इससे घरेलू तेल उत्पादक कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ी है. Oil India करीब 7.9% चढ़ा और Hindustan Zinc में भी 2% की तेजी रही. NRB Bearings भी करीब 2% मजबूत बंद हुआ.
Groww के शेयरों में करीब 5.5% की गिरावट देखने को मिली. कंपनी में बड़ी Block Deal और शुरुआती निवेशकों की हिस्सेदारी बिक्री की खबरों से शेयर दबाव में रहा.
Result Reaction वाले शेयरों में Butterfly Gandhimati करीब 13.3% उछला, जबकि Aurionpro Solutions में 12.6% की भारी गिरावट रही. JSW Energy करीब 7.1% टूटा और Mobikwik में 8.7% की कमजोरी देखने को मिली.
Realty सेक्टर में भारी बिकवाली रही. Anant Raj करीब 6.9% टूट गया, जबकि Lodha में 5.6% और Prestige Estate में 5% की गिरावट रही. Godrej Properties भी करीब 4.6% फिसला.
Top Losers में Sonata Software 8.6% टूटा. Thangamalai Jewels में 8.63%, Paisalo Digital में 8.41% और Enviro Infra में 8.23% की गिरावट रही. वहीं Top Gainers में Oil India सबसे आगे रहा. Paradeep Phosphates करीब 4.25% चढ़ा, Biocon में 2.83% और Raymond Lifestyle में 2.58% की तेजी देखने को मिली.
दिन में कैसा था ट्रेड?
लगातार चार दिनों से बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है. आईटी इंडेक्स में ताबड़तोड़ बिकवाली ने सबसे ज्यादा हिट किया था. रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, NBFC, प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी. बस ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स ही हल्की बढ़त पर ट्रेड कर रहे थे.
सुबह 11:30 के आसपास सेंसेक्स 850 अंक नीचे 75,166 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 224 अंक गिरकर 23,591 पर था. बैंक निफ्टी 574 अंक नीचे 53,865 पर था. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.3% तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7% गिरकर ट्रेड कर रहा था.
ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 350 अंक नीचे गिरा था. निफ्टी भी 75 अंक टूटकर 23,800 के नीचे फिसल गया था. बैंक निफ्टी भी करीब 180 अंक कमजोर था. मेटल और तेल एंड गैस शेयरों में तेजी थी, लेकिन आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: तेल-गैस पर सरकार का बड़ा फैसला! रॉयल्टी दरों में की कटौती, ONGC-Oil India को मिल सकता है फायदा
सुबह 09:23 पर सेंसेक्स 430 अंक नीचे 75,581 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 119 अंक नीचे 23,698 के आसपास था. बैंक निफ्टी में भी गिरावट गहरा गई थी. इंडेक्स 258 अंक नीचे 54,185 के आसपास था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.6 से 0.9% तक गिरे हुए थे.
निफ्टी पर Infosys, Tech Mahindra, TCS, HCL Tech, Wipro, SBI Life, HDFC Life, Bajaj Finance, ICICI Bank, Asian Bank, HDFC Bank टॉप लूजर्स में शामिल थे. वहीं, ONGC 3% से ज्यादा चढ़ा था. Hindalco, Max Health, Tata Steel, Coal India, Nestle, Reliance, Sun Pharma में तेजी दर्ज हो रही थी.
इधर, ग्लोबल संकेत ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं. पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है, कच्चा तेल 105 डॉलर के आसपास बना हुआ है और FIIs की भारी बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ सकता है.
दूसरी तरफ PM मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार देशवासियों से अपील करते हुए सोना खरीदने से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने पर जोर दिया है. आज बाजार की नजर CPI महंगाई आंकड़ों, क्रूड ऑयल, ग्लोबल मार्केट और बड़े नतीजों पर रहेगी.
PM मोदी की दूसरी बड़ी अपील, गोल्ड खरीदारी से बचने की सलाह
पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी अपील की है. PM मोदी ने कहा कि हालात सामान्य होने तक सोना खरीदने से बचें और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए पेट्रोल-डीजल व खाने के तेल का इस्तेमाल कम करें. उन्होंने कंपनियों से Work From Home अपनाने और स्कूलों से ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह भी किया. बाजार में इसका असर ज्वेलरी, एविएशन, FMCG और EV सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Groww में ₹5,637 करोड़ की बड़ी Block Deal, शेयर 7% टूटा; आखिर क्यों हिस्सेदारी बेच रहे बड़े निवेशक?
ट्रंप की नई धमकी, ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा
ईरान का शांति प्रस्ताव खारिज करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि Middle East में सीजफायर कभी भी टूट सकता है. वहीं ईरानी संसद के स्पीकर ने कहा कि अमेरिका के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अमेरिका के पास ईरान का प्रस्ताव मानने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. इन बयानों से ग्लोबल मार्केट में तनाव बना हुआ है.
GIFT Nifty कमजोर, CPI आंकड़ों पर नजर
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच GIFT Nifty करीब 160 अंक गिरकर 23700 के पास ट्रेड करता दिखा. आज अमेरिकी CPI आंकड़ों से पहले डाओ फ्यूचर्स भी सुस्त नजर आ रहे हैं. भारतीय बाजार में भी निवेशकों की नजर आज आने वाले अप्रैल CPI डेटा पर रहेगी. अनुमान है कि रिटेल महंगाई 3.4% से बढ़कर 3.8% तक पहुंच सकती है.
LIVE TV:
105 डॉलर के पास टिका कच्चा तेल
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. हालांकि कीमतों में फिलहाल स्थिरता दिख रही है, लेकिन ऊंचे स्तर पर बने रहने से भारत के लिए आयात बिल और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है. इसका असर OMCs, एविएशन और लॉजिस्टिक्स कंपनियों पर देखने को मिल सकता है.
अमेरिकी बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बावजूद अमेरिकी बाजारों ने फिर रिकॉर्ड स्तर छुए. Nasdaq और S&P 500 इंट्राडे में Life High पर पहुंचे और रिकॉर्ड क्लोजिंग दी. वहीं Dow Jones 225 अंकों की रिकवरी के साथ 95 अंक चढ़कर बंद हुआ. टेक शेयरों में मजबूती ने अमेरिकी बाजारों को सपोर्ट दिया.
सोना-चांदी में बड़ी तेजी
कमोडिटी बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला. घरेलू बाजार में चांदी 16,400 रुपये उछलकर 2.78 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई, जबकि Comex पर भी चांदी करीब 9% चढ़ी. सोना भी 1100 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये के पास बंद हुआ.
FIIs की बिकवाली जारी, DIIs बने सहारा
विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार पांचवें दिन जारी रही. FIIs ने कैश मार्केट में करीब 8400 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि कुल नेट बिकवाली 11,340 करोड़ रुपये रही. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने लगातार 12वें दिन खरीदारी जारी रखी और करीब 5940 करोड़ रुपये बाजार में लगाए.
रिजल्ट वाले शेयरों पर नजर
Indian Hotels और Nuvama Wealth ने दमदार नतीजे पेश किए हैं, जबकि JSW Energy का प्रदर्शन भी मजबूत रहा. आज बाजार की नजर Dr Reddy's के नतीजों पर रहेगी. इसके अलावा Dixon Technologies, Max Financial, Tata Power और Torrent Power जैसी F&O कंपनियों के नतीजों पर भी निवेशकों की खास नजर होगी.
OMC कंपनियों पर बढ़ सकती है चिंता
सरकारी सूत्रों के मुताबिक कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने से Oil Marketing Companies की अंडर-रिकवरी बढ़ सकती है. अनुमान है कि FY27 की पहली तिमाही में OMCs को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है. इससे HPCL, BPCL और IOC जैसे शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है.

