Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Highlights: भारी उतार-चढ़ाव के बाद 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद; इन शेयरों में रही खरीदारी

Stock Market Highlights: भारी उतार-चढ़ाव के बाद 4 दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद; इन शेयरों में रही खरीदारी

Stock Market Today: बुधवार के कारोबारी सत्र में बाजार ने शुरुआती कमजोरी के बाद रिकवरी दिखाई. हालांकि, दिनभर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रहा. आज हल्की बढ़त पर क्लोजिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी में 4 दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया.

सेंसेक्स 49 अंक की हल्की बढ़त के साथ 74,609 पर और निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23,412 पर बंद हुआ. हालांकि बैंकिंग शेयरों में दबाव बना रहा, जिसके चलते बैंक निफ्टी 99 अंक गिरकर 53,456 पर बंद हुआ. दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी लौटी. Nifty Mid Select 0.73% और Smallcap Index 0.31% मजबूत होकर बंद हुए.

किन शेयरों में तेजी, और कहां रही कमजोरी?

निफ्टी 50 में Asian Paints, Adani Enterprises, Tata Steel और Cipla जैसे शेयरों में 3-4% तक की तेजी देखने को मिली. वहीं Eicher Motors, M&M, Power Grid और Tata Consumer में 1-2% तक की कमजोरी रही.

आज के बाजार में सबसे बड़ा एक्शन मेटल शेयरों में दिखा. SAIL करीब 14% उछल गया, जबकि Vedanta में 5.6%, Hindustan Copper में 5.4% और NMDC में 5.2% की तेजी दर्ज हुई. ग्लोबल कमोडिटी संकेतों और मेटल कीमतों में मजबूती से पूरे सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली.

डिफेंस सेक्टर में भी जोरदार तेजी रही. Walchandnagar Industries, Premier Explosives, Mishra Dhatu Nigam और ideaForge जैसे शेयर 5-8% तक उछले. सेक्टर में मजबूत ऑर्डरबुक और रक्षा उत्पादन पर सरकार के फोकस से निवेशकों का भरोसा बना हुआ है.

खबरों के असर वाले शेयरों में Vodafone Idea सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. शेयर करीब 8.3% चढ़ा. वहीं Adani Ports में 3% और Adani Power में 2% की तेजी दर्ज हुई.

नतीजों के बाद Dixon Technologies में शानदार तेजी देखने को मिली और शेयर करीब 9.6% उछल गया. MTAR Tech भी 7.5% मजबूत हुआ. दूसरी तरफ कमजोर नतीजों या मुनाफावसूली के चलते Torrent Power करीब 8.7% टूट गया, जबकि Kirloskar Brothers में 6% की गिरावट रही.

टॉप गेनर्स में Embassy Developments, Garware Hi-Tech Films, IFCI और KRBL जैसे शेयर 5-8% तक चढ़े. वहीं टॉप लूजर्स में eClerx, Cohance Lifesciences, Archean Chemical और Poly Medicure में 5-6.5% तक की कमजोरी देखने को मिली.

अनिल सिंघवी Editor's Take:

बाजार में क्यों आई तगड़ी रिकवरी?
- सपोर्ट लेवल से रिकवर हुए ओवरसोल्ड बाजार
- कल वीकली एक्सपायरी पर पोजीशंस हो गईं हल्की
- कल घरेलू फंड्स की रही दमदार खरीदारी
- कल की तेज गिरावट में FIIs की बिकवाली रही कम
- ट्रंप की चीन यात्रा से भी बड़ी उम्मीदें
- गोल्ड पर ड्यूटी के बाद सरकार शायद और कदम उठाए

बाजार के लिए क्या हैं अहम लेवल्स?
- निफ्टी 23150-23250, बैंक निफ्टी 52800-53200 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 23600, बैंक निफ्टी 54200 पर हल्की रुकावट
- इसके ऊपर टिकने पर 23675-23800 बिकवाली की रेंज
- बैंक निफ्टी पर 54450-54725 बिकवाली की रेंज
- निफ्टी 23350, बैंक निफ्टी 53400 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी

RESULT REVIEW

HPCL

अच्छे नतीजों से शेयर में दमदार तेजी

बाजार में पेट्रोल, डीजल दाम बढ़ने की भी उम्मीद

Cipla

नतीजे अनुमान से कमजोर लेकिन शॉर्ट कवरिंग से शेयर में तगड़ी तेजी

STOCKS IN ACTION

Voda Idea
16 मई को फंड जुटाने पर बैठक की खबर से दौड़ा शेयर
सुबह Stock of The Day में दी थी खरीदारी की सलाह

MTAR Tech
सुबह Result Review में दी खरीदारी की सलाह

ओपनिंग का हीरो में भी बताया था शेयर

Titan
सुबह हमने बाजार खुलने के पहले बेचने की राय बदली
और कहा निचले स्तरों पर करें खरीदारी

Hind Zinc / Vedanta
गोल्ड, सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का मिलेगा फायदा

Manappuram
गोल्ड लोन कंपनियों में तेजी की उम्मीद जताई थी

सुबह Stock of The Day में दी थी खरीदारी की सलाह

गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद बुधवार की सुबह उधर वायदा बाजार में सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेजी थी. वहीं, इधर सेंसेक्स-निफ्टी भी बढ़त के साथ खुले. हालांकि, उसके बाद थोड़ी सुस्ती लौटती नजर आई. पूरे दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव रहा. क्लोजिंग से पहले सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे.

सुबह 09:30 पर सेंसेक्स 50 अंक नीचे 74,464 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 20 अंक नीचे 23,357 के आसपास था. बैंक निफ्टी 169 अंक फिसल गया था और 53,379 पर ट्रेड कर रहा था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 से 0.4% तक की तेजी दर्ज हो रही थी. ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 100 अंक ऊपर था. वहीं निफ्टी भी 50 अंकों के करीब बढ़त के साथ 23,400 के ऊपर था. बैंक निफ्टी में भी आज खरीदारी दिखी. मेटल, FMCG, फार्मा, ऑयल एंड गैस शेयर बढ़त पर थे. वहीं, पीएसयू बैंक, ऑटो, NBFC, IT, मीडिया में गिरावट थी.

निफ्टी पर Asian Paint 3% की तेजी के साथ टॉप गेनर था. Tata Steel, Hindalco, Adani Ports, Coal India, JSW Steel, Nestle, Kotak Bank, ITC टॉप गेनर्स में शामिल थे. Eicher Motors, Power Grid, Bajaj Finance, Max Health, Axis Bank, Indigo, Shriram Finance, NTPC, Eternal, Ultratech Cement टॉप लूजर्स थे.

सरकार ने गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट पर बड़ा टैक्स झटका दिया है, वहीं अमेरिका-ईरान तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें फिर उछल गई हैं. FIIs लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जबकि कई बड़े कंपनियों के नतीजों ने भी बाजार का मूड प्रभावित किया है. ऐसे में आज बाजार खुलने से पहले निवेशकों की नजर महंगाई, ग्लोबल संकेत, MSCI बदलाव और कॉरपोरेट रिजल्ट्स पर रहेगी.

Gold-Silver Import पर सरकार का बड़ा एक्शन

सरकार ने सोना और चांदी के इंपोर्ट को महंगा करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट पर कुल ड्यूटी 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दी गई है. इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर सेस शामिल होगा. इस फैसले का असर ज्वेलरी कंपनियों, गोल्ड डिमांड और MCX गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. बाजार की नजर Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold और दूसरे ज्वेलरी शेयरों पर रहेगी.

ये भी पढ़ें: गैप पूरा करके निफ्टी- बैंक निफ्टी कहां लेंगे सपोर्ट? जानिए अनिल सिंघवी की कमाई की स्ट्रैटेजी

Crude Oil फिर उफान पर

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद कमजोर पड़ने के बाद कच्चे तेल में फिर तेजी आ गई है. ब्रेंट क्रूड करीब 3% उछलकर 108 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया. ऊंचे क्रूड प्राइस भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि इससे महंगाई, रुपये और OMCs पर दबाव बढ़ सकता है. हालांकि GIFT Nifty फिलहाल 23440 के आसपास सपाट कारोबार करता दिखा, जबकि डाओ फ्यूचर्स करीब 30 अंक कमजोर रहे.

CPI Inflation बढ़ी, लेकिन अनुमान से कम

अप्रैल महीने की खुदरा महंगाई 13 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. CPI 3.4% से बढ़कर 3.48% रही, हालांकि यह बाजार के अनुमान से थोड़ी कम रही. महंगाई में बढ़ोतरी के बावजूद राहत की बात यह रही कि आंकड़े उम्मीद से ज्यादा खराब नहीं आए. अब बाजार की नजर RBI के अगले कदम और ब्याज दरों के आउटलुक पर रहेगी.

अमेरिकी बाजारों की रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक

लगातार रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद अमेरिकी बाजारों की तेजी पर ब्रेक लगता दिखा. नैस्डैक 185 अंक फिसल गया, जबकि डाओ ने दिन की भारी गिरावट से रिकवरी करते हुए 56 अंक की हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाबी हासिल की. बढ़ती महंगाई और बॉन्ड यील्ड्स के दबाव ने टेक शेयरों पर असर डाला.

ये भी पढ़ें: Stocks to SELL: आज बेच दें ये 3 शेयर, पोर्टफोलियो कर सकते हैं लाल; अनिल सिंघवी ने बताया ट्रिगर

Trump-Xi Meeting पर दुनिया की नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से तीन दिन की चीन यात्रा पर निकलेंगे. इस दौरान चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ उनकी अहम बैठक होगी. ग्लोबल ट्रेड, टैरिफ और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच यह मुलाकात बाजारों के लिए बड़ा ट्रिगर मानी जा रही है.

FIIs की बिकवाली जारी, DIIs फिर बने सहारा

विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार छठे दिन बिकवाली की. FIIs ने कुल 5118 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की, जिसमें कैश सेगमेंट में करीब 1960 करोड़ रुपये निकाले गए. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार 13वें दिन खरीदारी करते दिखे और उन्होंने करीब 7990 करोड़ रुपये बाजार में डाले.

Result Season में किन शेयरों पर नजर?

Dr Reddy's, Tata Power और Max Financial के नतीजे कमजोर रहे, जबकि Dixon Technologies के नतीजे अनुमान से बेहतर आए. Torrent Power का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. आज Bharti Airtel और Cipla के नतीजों पर बाजार की खास नजर रहेगी. इसके अलावा F&O सेगमेंट में HPCL, Oil India, PFC, CG Consumer, Kaynes Technology और DLF समेत कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं.

MSCI Index में बड़े बदलाव

MSCI Standard Index में Federal Bank, MCX, NALCO और Indian Bank को शामिल किया जाएगा. वहीं Hyundai, Jubilant FoodWorks, Kalyan Jewellers और RVNL को बाहर किया जा रहा है. ये बदलाव 29 मई से लागू होंगे. MSCI में इंडिया का वेटेज 12.4% से घटकर 12.3% हो जाएगा, जिसका असर इन शेयरों में फंड फ्लो पर दिख सकता है.

Vodafone Idea बोर्ड मीटिंग पर नजर

Vodafone Idea का बोर्ड 16 मई को कंपनी के नतीजों के साथ फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा. ऐसे में शेयर पर आज भी हलचल बनी रह सकती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi