Stock Markets Today: गुरुवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी के साथ शुरुआत हुई, लेकिन पूरे दिन मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. सुबह तेजी के बाद बेंचमार्क इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसलकर लगभग सपाट ट्रेड करने लगे.
हालांकि, दोपहर के ट्रेड में बाजार हल्की बढ़त बना रहे थे, लेकिन क्लोजिंग तक सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 77,844 के आसपास बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग सपाट रहकर 24,326 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
हालांकि बाजार के ब्रॉडर इंडेक्स में मजबूती रही. निफ्टी मिडसेलेक्ट करीब 1.67% उछला, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 0.87% की तेजी दर्ज की गई. बैंकिंग शेयरों के सपोर्ट से निफ्टी बैंक भी हल्की बढ़त के साथ 56,047 के स्तर पर रहा.
कौन रहे आज के गेनर्स-लूजर्स?
निफ्टी 50 में दबाव वाले शेयरों की बात करें तो HUL, TCS, Tech Mahindra और Titan में कमजोरी देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर HDFC Life, M&M, Grasim और NTPC जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी रही और ये इंडेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
तिमाही नतीजों वाले शेयरों पर भी निवेशकों की नजर बनी रही. Craftsman Automation, Paytm, Bharat Forge और Ceigall India के शेयर नतीजों के चलते चर्चा में रहे. इसके अलावा Ashiana Housing, TD Power System, IIFL Capital Services और Allied Blenders and Distillers जैसे शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहे.
ऑटो सेक्टर में भी अच्छी हलचल देखने को मिली. Bosch, Exide Industries, Tube Investments और Hero MotoCorp जैसे शेयरों में खरीदारी का रुख नजर आया. वहीं डिफेंस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहां Paras Defence, Astra Microwave, DCX Systems और MTAR Tech में मजबूत उछाल दर्ज किया गया.
दिन के टॉप लूजर्स में Wockhardt, Himadri Speciality Chemical, BirlaSoft और Firstsource Solutions शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर Godrej Industries, Tejas Networks, Piramal Pharma और BEML ने शानदार तेजी दिखाई और बाजार के टॉप गेनर्स में जगह बनाई.
इंट्राडे में निफ्टी ने 2-हफ्तों की ऊपरी स्तर को छुआ था. 24,400 पर रुकावट बना हुआ है. ऊपरी स्तरों से हल्की मुनाफ़ावसूली है. फिलहाल 24,300 अहम क्लोजिंग लेवल रहेगा. निफ्टी बैंक ने भी 1-हफ़्ते की ऊपरी स्तर को छुआ था. छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है. इंडेक्स 50-DMA (55,950) के पास कारोबार कर रहा है. 56,000 अहम क्लोजिंग लेवल है.
अनिल सिंघवी का Editor's Take:
बाजारमेंक्योंआईतेजरिकवरी?
- अंतरराष्ट्रीय मीडिया में डील को लेकर खबरें गर्म
- हालांकि ईरान और अमेरिका दोनों की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं
- लेकिन कच्चे तेल में तेज गिरावट से मार्केट का भरोसा बढ़ा
- एशिया और अमेरिकी फ्यूचर्स भी मजबूत
क्रूड$100 केनीचे, Next Target?
- क्रूड में $126 से $98 तक की एकतरफा गिरावट
- अगर हॉर्मुज खुलने के संकेत मिलें तो क्रूड $90 की तरफ गिरेगा
- साथ ही, युद्ध खत्म हो जाए तो $90 के नीचे गिरना भी संभव
अबकिनलेवल्सपररखेंनजर?
- निफ्टी 24175-24300, बैंक निफ्टी 55400-55750 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 24475-24600, बैंक निफ्टी 56450-56750 रेंज में करें पोजीशन हल्की
- निफ्टी 24375, बैंक निफ्टी 56150 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
- जब तक निफ्टी 24000 के नीचे बंद ना हों तब तक 'Buy On Dips' करें
Result Review@ 2 PM:
Bharat Forge:
- तगड़े नतीजों से शेयर Life High पर
- FY27 का मजबूत 25% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस
Stylam Ind:
- मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस से शेयर में तगड़ा उछाल
Indoco Remedies:
- EBITDA loss से EBITDA profit में आई कंपनी
- नतीजों के बाद 13% दौड़ा शेयर
Cartrade:
- शानदार ऑपरेशनल नतीजों से शेयर 7% दौड़ा
STOCK IN ACTION
Sterlite Tech:
- लगातार हमारी Recommendation लिस्ट में
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में बताया था शेयर
BSE:
- कैपिटल मार्केट शेयरों में अच्छी तेजी
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में बताया था शेयर
BHEL:
- 400 के पार निकला शेयर
- लगातार हमारी Recommendation लिस्ट में
CG Power:
- आज रिजल्ट के दूसरे दिन दी खरीदारी की सलाह
- सुबह 'Stock Of The Day' और 'ओपनिंग के हीरो' में बताया था शेयर
Bajaj Auto:
- अच्छे नतीजे और बायबैक की खबर से दौड़ा शेयर
- सुबह 'Result Review' में दी थी खरीदारी की राय, सभी टार्गेट हासिल
Paytm:
- F&O में आज टॉप गेनर
- सुबह 'Result Review' में साफ कहा- शेयर में होगी तेजी
- सुबह 'Stock Of The Day' में दी थी खरीदारी की राय
Godrej Cons:
- FMCG सेक्टर में सबसे कमजोर नतीजे
- सुबह 'Result Review' में साफ कहा- ऊपर में मुनाफावसूली करें
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर
Blue Star:
- Summer season का असर शेयरों पर अब ठंडा
- सुबह 'Result Review' में बताया- कमजोर नतीजे
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर
ओपनिंग में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा था. तो निफ्टी 70 अंक चढ़कर 24,400 के पास चला गया था. बैंक निफ्टी में 142 अंकों की तेजी थी. 78% बाजार बुलिश सेंटीमेंट के साथ ट्रेड कर रहा था. लेकिन उसके बाद बाजार थोड़ा नीचे खिसक गए. सुबह 09:32 पर सेंसेक्स 27 अंक ऊपर 77,991 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 31 अंक ऊपर 24,365 पर था. बैंक निफ्टी 35 अंक नीचे 55,931 पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि, मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी थी.
निफ्टी 50 पर Bajaj Auto 3% चढ़कर टॉप गेनर था. M&M, Eicher Motors, Grasim, HDFC Life, Eternal, Ultratech Cement में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, TCS, Adani Ports, Tata Consumer, HUL, Coal India, Sun Pharma, Tech Mahindra टॉप लूजर्स थे.
इधर, ग्लोबल बाजारों के लिए राहत की खबर है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित डील की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आई है, अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं और जापान का बाजार लंबी छुट्टी के बाद जोरदार तेजी के साथ खुला है. घरेलू बाजार में आज कई बड़े नतीजे और कॉर्पोरेट ट्रिगर्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे.
ट्रंप बोले- डील हुई तो खत्म होगा 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही है. ट्रंप ने संकेत दिए कि अगर ईरान अमेरिकी शर्तें मान लेता है तो 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' खत्म किया जा सकता है और हॉर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका और भीषण कार्रवाई कर सकता है.
ईरान ने कहा- अमेरिकी प्रस्ताव की कर रहे समीक्षा
ईरान की तरफ से भी बड़ा बयान आया है. ईरानी अधिकारियों ने कहा कि युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है और जल्द जवाब सौंपा जाएगा. इस बयान के बाद बाजार में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी.
LIVE TV:
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट $102 के करीब
अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल पर दिखा. ब्रेंट क्रूड बुधवार को करीब 8% टूटकर 101 डॉलर के पास पहुंच गया. गुरुवार सुबह हल्की रिकवरी के साथ ब्रेंट 102 डॉलर के करीब कारोबार करता दिखा. तेल में गिरावट भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत मानी जा रही है.
अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद
ईरान डील की उम्मीदों से अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली. नैस्डैक 500 अंकों की छलांग लगाकर नए लाइफ हाई पर बंद हुआ. S&P 500 ने भी रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि डाओ जोंस करीब 600 अंक उछलकर लगभग 3 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ.
GIFT Nifty सपाट, जापान का बाजार 5% उछला
सुबह GIFT Nifty 24,450 के पास लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. वहीं डाओ फ्यूचर्स करीब 50 अंक ऊपर थे. लंबी छुट्टी के बाद खुले जापान के बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और इंडेक्स करीब 5% उछलकर लाइफ हाई पर पहुंच गया.
FIIs ने बेचे शेयर, घरेलू फंड्स ने दिया मजबूत सपोर्ट
विदेशी निवेशकों ने बुधवार को कैश मार्केट में 5,834 करोड़ रुपए की बिकवाली की. कुल मिलाकर FIIs ने नेट आधार पर 4,470 करोड़ रुपए निकाले. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने करीब एक महीने की सबसे बड़ी खरीदारी करते हुए 6,836 करोड़ रुपए बाजार में डाले.
Bajaj Auto का बड़ा बायबैक ऐलान
Bajaj Auto ने मजबूत नतीजों के साथ 5,633 करोड़ रुपए के बायबैक को मंजूरी दी है. कंपनी 12,000 रुपए प्रति शेयर के भाव पर टेंडर रूट के जरिए बायबैक करेगी. इस खबर के बाद आज ऑटो शेयरों पर नजर रहेगी.
Paytm, PB Fintech और Blue Star के मिले-जुले नतीजे
बुधवार को कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए. Shree Cement, PB Fintech, Paytm और Blue Star के नतीजे मिले-जुले रहे, जबकि Godrej Consumer का प्रदर्शन कमजोर रहा.
आज इन नतीजों पर रहेगा फोकस
आज F&O सेगमेंट में BSE, Biocon, Britannia, Dabur और Lupin समेत 8 कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी. रिजल्ट आधारित एक्शन बाजार में देखने को मिल सकता है.
Zee Entertainment का Reliance-Disney JV पर केस
Zee Entertainment ने Reliance-Disney जॉइंट वेंचर के खिलाफ 3 मिलियन डॉलर का कॉपीराइट उल्लंघन मामला दर्ज किया है. कंपनी का आरोप है कि Zee के म्यूजिक कंटेंट का इस्तेमाल बिना लाइसेंस उनके चैनलों पर किया गया.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

