Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Highlights: जोरदार हलचल के बाद लौटी रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद- IT Stocks ने संभाला

Stock Market Highlights: जोरदार हलचल के बाद लौटी रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद- IT Stocks ने संभाला

Stock Market today: ग्लोबल बाजारों में बढ़ती बेचैनी, ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल में तेज उछाल के बीच आज भारतीय बाजार पर बड़ा दबाव देखने को मिला. हालांकि, दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए.

सेंसेक्स 77 अंक की मामूली बढ़त के साथ 75,315 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 सिर्फ 6 अंक चढ़कर 23,649 के स्तर पर बंद हुआ.

हालांकि बड़े इंडेक्स में ज्यादा हलचल नहीं दिखी, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव साफ नजर आया. निफ्टी बैंक 173 अंक गिरकर 53,537 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.26% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इससे संकेत मिला कि बाजार में निवेशक फिलहाल छोटे शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं.

IT सेक्टर में बड़ा उछाल

आज के कारोबार में IT सेक्टर सबसे मजबूत सेक्टर बनकर उभरा. कई दिग्गज IT शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Infosys करीब 2% चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा.

मिडकैप IT शेयरों में भी शानदार तेजी दिखी. Coforge में 5% की तेजी आई, जबकि Persistent Systems करीब 4.75% उछला. Tech Mahindra और Oracle Financial Services के शेयर भी करीब 4% तक मजबूत हुए. IT सेक्टर में आई इस तेजी ने बाजार को सपोर्ट देने का काम किया.

निफ्टी में Tata Steel सबसे बड़ा लूजर

निफ्टी 50 में Tata Steel सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर रहा और इसमें करीब 3.5% की गिरावट आई. Power Grid में भी 3% से ज्यादा कमजोरी रही. SBI और Bajaj Auto जैसे बड़े शेयर भी दबाव में रहे.

दूसरी तरफ Bharti Airtel, Sun Pharma और Bajaj Finserv में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Airtel करीब 1.6% मजबूत हुआ, जबकि Sun Pharma में 1.5% की तेजी दर्ज की गई.

नतीजों के दम पर कई शेयरों में बड़ा एक्शन

तिमाही नतीजों की वजह से कई शेयरों में तेज हलचल देखने को मिली. Gland Pharma के शेयर में करीब 15% की जोरदार तेजी आई. वहीं Amber Enterprises करीब 15% टूट गया.

Fusion Finance में 9% और KEC International में करीब 10% की गिरावट देखने को मिली. इससे साफ है कि कमजोर नतीजों या कमजोर आउटलुक वाले शेयरों में बाजार सख्त रुख अपना रहा है.

Consumer Durables शेयरों में बिकवाली

Consumer Durables सेक्टर में आज भारी दबाव देखने को मिला. Bajaj Electricals करीब 8% टूट गया. Symphony में 7.7% और PG Electroplast में 5.5% की गिरावट आई. Kaynes Technology के शेयर में भी 4% से ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई. सेक्टर में आई इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई.

ये रहे दिन के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज के कारोबार में Raymond और GE Shipping करीब 11% चढ़कर सबसे बड़े गेनर्स में शामिल रहे. Stylam Industries और Arvind में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. वहीं Azad Engineering में 8% से ज्यादा गिरावट आई. Alembic Pharma, Himadri Speciality Chemicals और MapmyIndia जैसे शेयर भी कमजोर बंद हुए.

रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग, NBFC शेयरों में ज्यादा बिकवाली से शुरुआती घंटों में सेंसेक्स 900 अंक तो निफ्टी भी करीब 300 अंक गिर गया था. हालांकि, फिर हमने बेंचमार्क इंडेक्सेस में निचले स्तरों से रिकवरी देखी.

बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों?

- ज्यादातर संकेत आज बाजार के लिए निगेटिव ही थे
1. अमेरिका-एशिया में तेज गिरावट
2. डाओ फ्यूचर्स भी कमजोर
3. कच्चा तेल $110 के ऊपर टिका हुआ
4. रुपया फिर से नए Life Low पर
5. अमेरिका-ईरान पर भी कोई बात नहीं बनी

- फिर भी रिकवरी आना थोड़ा सरप्राइजिंग
- दो वजहों से आई रिकवरी
1. दो दिनों से FIIs की खरीदारी से निचले स्तरों पर आया सपोर्ट
2. बैंक निफ्टी ने अपना 7 अप्रैल का 52778 का गैप पूरा किया, आज का Low 52783

किन लेवल्स पर रखें नजर?

- निफ्टी 23365-23375, बैंक निफ्टी 52600-52800 मजबूत सपोर्ट जोन
- निफ्टी 23650-23775, बैंक निफ्टी 53700-54100 रुकावट की रेंज
- निफ्टी 23375, बैंक निफ्टी 53200 के नीचे बंद होने पर कमजोरी बढ़ेगी
- निफ्टी 23850, बैंक निफ्टी 54500 के ऊपर बंद होने पर लौटेगी तेजी

STOCKS IN ACTION

Kaynes Tech:
- नतीजों के बाद से ही तेज गिरावट, शेयर में लगातार किया अलर्ट
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर

Amber Ent:
- मार्जिन में दबाव से शेयर में तेज गिरावट
- सुबह 'Result Review' में साफ कहा- अच्छे नतीजों के बावजूद खरीदना नहीं है
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में भी बताया था शेयर

Cochin Shipyard:
- कमजोर नतीजों से शेयर में तेज गिरावट
- सुबह 'Result Review' और 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर

ICICI Pru:
- Prudential plc के Bharti Life में 75% हिस्सा खरीदने की खबर से गिरावट
- ICICI Pru में Prudential का हिस्सा घटकर सिर्फ 10% होगा
- सुबह 'Stock Of The Day' में साफ कहा- ये हो सकता है आज का Accident
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में भी बताया था शेयर

Delhivery:
- मजबूत नतीजों के बावजूद गिरा शेयर
- सुबह 'Result Review' में साफ कहा- अच्छे नतीजों के बावजूद खरीदारी के लिए रुकें
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर

Power Grid:
- अनुमान के मुताबिक शेयर में तेज गिरावट
- सुबह 'Result Review' और 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर

Premier Energies:
- अच्छे नतीजों से शेयर में तेजी
- सुबह 'Result Review' में दी थी खरीदारी की राय

Oracle Fin:
- लगातार हमारी Recommendation List में
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में 9075 पर बताया था शेयर

Solar Ind:
- शुक्रवार को आए थे नतीजे
- नतीजों के तुरंत बाद और आज दूसरे दिन भी सुबह 'Stock Of The Day' में दी खरीदारी की सलाह

PB Fintech:
- एनालिस्ट डे में मजबूत आउटलुक के बाद दौड़ा शेयर
- सुबह 'Stock Of The Day' में दी थी खरीदारी की राय

BSE:
- शेयर नए Life High पर
- लगातार हमारी Recommendation List में शामिल

Gland Pharma/ Monarch Networth Capital:
- अच्छे नतीजों से शेयरों में तगड़ी तेजी
- सुबह 'Result Review' में दी थी खरीदारी की राय
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में भी बताया था शेयर

09:25 पर सेंसेक्स 767 अंक नीचे 74,470 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 50 242 अंक नीचे 23,401 पर था. बैंक निफ्टी 658 अंक नीचे 53,032 पर था. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 689 अंक नीचे था. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 261 अंक नीचे था. ग्लोबल बाजारों में गिरावट के बीच ओपनिंग में सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा गिरकर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,400 के नीचे पहुंच गया था. बैंक निफ्टी भी 650 अंक गिरा हुआ था. SBI, HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयरों में तेज बिकवाली दिख रही थी, जिसके चलते बैंक निफ्टी में दबाव दिख रहा था. बैंकिंग, NBFC और मेटल शेयरों में तेज बिकवाली थी.

India VIX 6% चढ़ा हुआ था. आईटी इंडेक्स में आधा पर्सेंट की तेजी थी. वहीं, रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ था. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2 फीसदी से ज्यादा गिरा था. ऑटो इंडेक्स करीब 2 फीसदी गिर गया था. FMCG, प्राइवेट बैंक, सहित लगभग बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में थे.

निफ्टी 50 पर Infosys 1 % चढ़ा था. बाकी Tech Mahindra, Wipro, TCS, Bharti Airtel में तेजी थी. टॉप लूजर्स में 3.7% की गिरावट के साथ Tata Steel सबसे ऊपर था. इसके अलावा, Power Grid, Shriram Finance, Maruti, Trent, Eicher Motors, Titan, HDFC Life, HDFC Bank टॉप लूजर्स थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी और हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर एशियाई बाजारों से लेकर अमेरिकी फ्यूचर्स तक में साफ दिख रहा है. GIFT Nifty करीब 100 अंक टूटकर 23,540 के पास कारोबार कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में भी 400 अंकों की कमजोरी है.

ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है. ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने जल्द जरूरी कदम नहीं उठाए, तो उसके लिए "कुछ भी नहीं बचेगा". ट्रंप के इस बयान ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट क्रैश, ईरान-ट्रंप तनाव से कांपे बाजार, अनिल सिंघवी ने बताया- आज के बाजार में कहां बनेगा पैसा

उधर ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टैक्स वसूली के लिए नया ट्रैफिक सिस्टम शुरू करने का ऐलान किया है. ईरान का कहना है कि सिर्फ वही देश और जहाज फायदा उठा पाएंगे जो उसका सहयोग करेंगे. अमेरिका के "Freedom Project" में शामिल देशों के लिए रास्ता बंद रह सकता है. इस खबर ने ग्लोबल ट्रेड और ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

LIVE TV:

हॉर्मुज तनाव से क्रूड ऑयल में आग

हॉर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल पर दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड शुक्रवार से अब तक करीब 4% उछलकर 110 डॉलर के ऊपर निकल गया है. बाजार को डर है कि अगर हालात और बिगड़े तो सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है.

इस तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा. कोरिया और जापान के बाजार 2% तक फिसल गए. वहीं अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए. डाओ जोंस करीब 550 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 400 अंक फिसल गया.

बॉन्ड यील्ड और डॉलर से बढ़ी चिंता

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में लगातार तेजी भी बाजार के लिए चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड करीब एक साल की ऊंचाई 4.6% के ऊपर पहुंच गई है. वहीं डॉलर इंडेक्स लगातार पांचवें दिन मजबूत होकर 6 हफ्ते की ऊंचाई 99.30 के ऊपर निकल गया. बढ़ती यील्ड और मजबूत डॉलर की वजह से रिस्क एसेट्स में दबाव बढ़ा है. इसका असर कमोडिटी बाजार में भी देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: बाजार खुलने से पहले नोट करें आज के 20 हॉट स्टॉक्स, ट्रेडर्स के लिए बन रहा कमाई का मौका

सोना-चांदी और बेस मेटल्स में भारी गिरावट

कमोडिटी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव जारी है. चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली और यह 19,200 रुपये टूटकर करीब 2,71,900 रुपये के पास बंद हुई. सोना भी 3,400 रुपये फिसलकर 1,58,500 रुपये के आसपास बंद हुआ. बेस मेटल्स में भी चौतरफा बिकवाली रही. कॉपर और एल्युमीनियम ढाई से तीन प्रतिशत तक टूट गए, जबकि जिंक में लगातार चार दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया.

FIIs की खरीदारी, DIIs ने की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में लगातार दूसरे दिन खरीदारी की. FIIs ने शुक्रवार को 1329 करोड़ रुपये की कैश खरीदारी समेत कुल मिलाकर 1523 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने लगातार 15 दिन खरीदारी करने के बाद शुक्रवार को 1958 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रिजल्ट वाले शेयरों पर रहेगी नजर

कॉरपोरेट नतीजों के मोर्चे पर कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. Tata Steel, SAIL, Premier Energies, Amber, Delhivery और Godfrey Phillips ने दमदार नतीजे पेश किए हैं. वहीं Power Grid का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा. NHPC के नतीजे अच्छे रहे, जबकि Uno Minda के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे. Cochin Shipyard का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.

Vodafone Idea ने हर पैमाने पर शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि प्रमोटर्स प्रेफरेंशियल वॉरंट्स के जरिए 4730 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. आज F&O में Astral और IOC के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी.

Bharti Life डील पर भी नजर

Bharti समूह से जुड़ी बड़ी डील भी चर्चा में है. Prudential करीब 3500 करोड़ रुपये में Bharti Life में 75% हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके साथ ही ICICI Prudential में अपनी हिस्सेदारी घटाएगी. इस खबर का असर संबंधित वित्तीय शेयरों में देखने को मिल सकता है.

सिल्वर इंपोर्ट और विंडफॉल टैक्स पर सरकार का बड़ा कदम

सरकार ने सिल्वर बार के इंपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. वहीं सप्लाई की कमी से बचने के लिए MCX ने घरेलू रिफाइनर्स के लिए नियम आसान किए हैं. इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगाया है. हालांकि डीजल और ATF पर टैक्स में कटौती की गई है.

FPIs के लिए आसान हुए नियम

SEBI और CBDT ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs के लिए PAN रजिस्ट्रेशन के नियम आसान कर दिए हैं. अब सिर्फ Authorized Signatory के नाम से भी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. माना जा रहा है कि इससे विदेशी निवेशकों के लिए भारत में निवेश प्रक्रिया और आसान होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi