Dailyhunt
Stock Market Highlights: मंथली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली, निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,000 के पास बंद; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

Stock Market Highlights: मंथली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली, निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,000 के पास बंद; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

Stock Market Closing Highlights: घरेलू शेयर बाजार में आज निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर 24,000 के नीचे बंद हुआ.

सेंसेक्स 416 अंक नीचे 76,886 पर बंद हुआ. सरकारी बैंक शेयरों में जोरदार बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी 863 अंक नीचे 55,400 पर बंद हुआ.

निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट 44 अंक चढ़कर 13,976 पर और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 75 अंक बढ़कर 17,976 पर बंद हुआ, जिससे ब्रॉडर मार्केट में मजबूती बनी रही.

किन शेयरों में रही तेजी, कहां आई गिरावट?

निफ्टी 50 में दबाव वाले शेयरों की बात करें तो Axis Bank, HCL Tech, InterGlobe Aviation और Shriram Finance में 2.2% से 3% तक की गिरावट रही और ये दिन के टॉप लूजर्स रहे. वहीं दूसरी ओर Adani Enterprises, Reliance Industries, Nestle और Dr Reddy's ने निफ्टी को सहारा दिया. इन शेयरों में 2% से 4% तक की तेजी दर्ज हुई और ये इंडेक्स के टॉप गेनर्स रहे.

Oil & Gas सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. Chennai Petroleum 7% उछला, जबकि ONGC 5.21%, Adani Total Gas 3.5% और Gujarat Gas 1.92% की बढ़त के साथ बंद हुए. कच्चे तेल और एनर्जी थीम से जुड़े होने के चलते इस सेक्टर में इंटरेस्ट बना रहा.

नतीजों के बाद वाले शेयरों में अच्छी हलचल रही. Piramal Finance 9% चढ़ा, Tamilnad Mercantile Bank 5% मजबूत हुआ, जबकि Coal India 3% ऊपर बंद हुआ. हालांकि The Leela Palaces में करीब 3% की कमजोरी रही.

दिन के दौरान बिकवाली झेलने वाले शेयरों में Rallis India 7%, GMDC 6%, City Union Bank 5.9% और Authum Investment 6.32% टूटे और अपने दिन के निचले स्तरों के करीब बंद हुए.

ब्रॉडर मार्केट के टॉप लूजर्स में Tata Technologies 3.77%, India Cements 3.57%, Zensar Tech 3.36% और SBI Cards 3.23% गिरकर बंद हुए.

वहीं ब्रॉडर मार्केट के टॉप गेनर्स की सूची में Cohance Lifesciences 10%, Tata Chemicals 9%, Unimech Aerospace 8% और KNR Constructions 7% की मजबूती के साथ प्रमुख नाम रहे.

सेंसेक्स ओपनिंग के बाद 130 अंक नीचे 77,172 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 22 अंक नीचे 24,070 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली से बैंक निफ्टी में ज्यादा कमजोरी थी. इंडेक्स 361 अंक नीचे 55,902 पर ट्रेड कर रहा था. PSU Bank इंडेक्स 1% से ज्यादा गिर गया था.

अनिल सिंघवी का Editor's Take:

बाजारमेंभारीउतार-चढ़ावक्यों?

- कमजोर शुरुआत के बाद सीमित दायरे में बाजार
- आज दोनों तरफ मिले ट्रेडिंग के मौके
- 24175 के रुकावट के परफेक्ट लेवल से फिसला निफ्टी
- उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी रहा कमजोर
- इसलिए आज किसी भी लेवल पर नहीं दी थी खरीदारी की राय
- मिड-स्मॉलकैप शेयरों का एक्शन है पॉजिटिव
- एक्सपायरी की वजह से Volatility की उम्मीद थी ही
- सुबह FIIs और DIIs के कल के आकंड़ों से रिकवरी आई
- लेकिन क्रूड में $110 के टेंशन वाले लेवल के ऊपर
- रुपए की कमजोरी ने भी बढ़ाया दबाव
- इसी वजह से तेजी से फिसले बाजार
- बातचीत और डील को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच अलग-अलग तरह के सोर्स बेस्ड स्टेटमेंट

बैंकनिफ्टीइतनाकमजोरक्यों?

- RBI के नए ECL नियमों की वजह से बैंक शेयर टूटे
- कच्चे तेल में उछाल से भी डर बढ़ा
- जब-जब क्रूड चलेगा, रेट सेंसिटिव सेक्टर गिरेगा
- महंगाई का डर, कमजोर रुपया, करेंट अकाउंट घाटा की वजह से चिंता
- बैंक, NBFC, ऑटो, रियल एस्टेट शेयरों पर रहेगा दबाव

अबकिनलेवल्सपररखेंनजर?

- निफ्टी पर 24000 'Make or Break' लेवल
- निफ्टी पर 23815-23935 रेंज में सपोर्ट
- निफ्टी के लिए 24100-24200 मुनाफावसूली की रेंज
- बैंक निफ्टी ज्यादा कमजोर, अगला सपोर्ट 55150-55325 रेंज
- बैंक निफ्टी पर 55900-56100 रेंज में पोजीशन हल्की करें
- निफ्टी 23900, बैंक निफ्टी 55750 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी

STOCKS IN ACTION
SBI Card:
- रिजल्ट आए थे कल, लेकिन आज दूसरे दिन 'Stock Of The Day' में दी बिकवाली की सलाह
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में बताया था शेयर

Canara Bank:
- ECL नियमों और क्रूड में मजबूती से बैंक शेयरों की चाल निगेटिव
- सुबह 'Stock Of The Day' में दी बिकवाली की सलाह
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में भी बताया था शेयर

Piramal Finance:
- शेयर में तूफानी तेजी
- सुबह 'Result Review' और 'ओपनिंग के हीरो' में बताया था शेयर
- सुबह साफ कहा- आज सबसे बड़ा पॉजिटिव सरप्राइज देगा ये शेयर

City Union Bank:
- बैंक शेयरों की कमजोरी के बावजूद शेयर मजबूत
- सुबह 'Result Review' और 'ओपनिंग के हीरो' में बताया था शेयर

Vodafone Idea:
- धीमे-धीमे मजबूती बनाता शेयर
- लंबे समय बाद `10 के ऊपर निकला
- 11 मार्च के बाद अब जाकर `10 के ऊपर निकला था शेयर

Oracle Fin:
- नतीजों के बाद से शेयर में तूफानी तेजी
- SIP Stock में भी दी थी निवेश की राय

BSE:
- Life High पर पहुंचा BSE का शेयर
- बने रहें, डटे रहें जब तक NSE की लिस्टिंग ना हो

09:35 पर सेंसेक्स 85 अंक नीचे 77,220 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी इस दौरान 24,094 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 233 अंक कमजोर 56,031 पर था. निफ्टी मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की तेजी पर ट्रेड कर रहे थे. India VIX 2% नीचे था.

PSU Bank इंडेक्स के अलावा, FMCG, IT, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स भी गिरावट पर थे. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में आज भी खरीदारी थी. ऑयल एंड गैस, मेटल और ऑटो इंडेक्स भी बढ़त पर थे. निफ्टी 50 पर Coal India 4% चढ़ा था. Adani Enterprise, ONGC, Grasim, Tata Steel, BEL, Adani Ports में भी अच्छी तेजी थी. वहीं, Eternal आज Q4 नतीजों के पहले निफ्टी का टॉप लूजर था. Ultratech Cement, HUL, Tata Consumer, Trent, SBI, Indigo, Infosys आज के टॉप लूजर्स में शामिल थे.

ग्लोबल और घरेलू ट्रिगर्स देखें तो एक तरफ ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों ने तनाव कुछ कम किया है, लेकिन कच्चा तेल अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. इसके अलावा आज F&O एक्सपायरी, कई अहम कंपनियों के नतीजे और RBI के नए नियम भी बाजार की दिशा तय करेंगे. बाजार खुलने से पहले जानिए आज की सभी बड़ी खबरें.

ईरान ने अमेरिका को भेजा शांति प्रस्ताव

ईरान ने हॉर्मुज खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका को प्रस्ताव भेजा है. इस प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ चर्चा की है. इससे बाजार को उम्मीद है कि तनाव कम हो सकता है.

ईरान ने बातचीत के संकेत दिए

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका की ओर से आए बातचीत के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है. इस बयान ने संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों को और मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें: Anil Singhvi Market Strategy: निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर फिर लौटेगी गिरावट? मार्केट गुरु से जानें गैप-डाउन ओपनिंग पर क्या करें

पुतिन से मिले ईरान के विदेश मंत्री

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में शांति और ईरान के हितों की रक्षा के लिए हर संभव मदद करेगा.

LIVE TV:

ट्रंप की रणनीति पर यूरोप का सवाल

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अमेरिका के पास ईरान युद्ध खत्म करने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है. यह ट्रंप की रणनीति पर यूरोप की पहली सीधी टिप्पणी मानी जा रही है.

कच्चा तेल लगातार छठे दिन चढ़ा

हॉर्मुज को लेकर अनिश्चितता के बीच ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी उछलकर 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया. ऊंचा क्रूड बाजार के लिए अब भी बड़ा जोखिम बना हुआ है.

ये भी पढे़ं: मंथली एक्सपायरी के दिन कमाल कर सकते हैं ये 20 स्टॉक्स, नोट करें टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड रैली जारी

अमेरिकी बाजारों ने फिर नए रिकॉर्ड बनाए. नैस्डैक 50 अंक चढ़कर नए लाइफ हाई पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने भी ऑल टाइम हाई बनाया. हालांकि डाओ 62 अंक गिरकर लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ.

GIFT Nifty दबाव में

GIFT Nifty करीब 100 अंक गिरकर 24,000 के पास कारोबार कर रहा है. हालांकि डाओ फ्यूचर्स करीब 50 अंक ऊपर हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि बाजार की शुरुआत सतर्क रह सकती है.

FIIs की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार छठे दिन बिकवाली की और 1,151 करोड़ रुपये निकाले. हालांकि नेट आधार पर 21 करोड़ रुपये की मामूली खरीदारी रही. वहीं घरेलू फंड्स ने 4,123 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

सोना-चांदी में गिरावट

चांदी 2,800 रुपये गिरकर 2.41 लाख रुपये के पास बंद हुई. वहीं सोना 1,000 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये के करीब पहुंच गया.

Coal India समेत कई कंपनियों के अच्छे नतीजे

Coal India ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. Nippon AMC, AU Small Finance Bank और Phoenix का प्रदर्शन भी बाजार की उम्मीद से मजबूत रहा.

आज इन नतीजों पर रहेगी नजर

आज निफ्टी में Maruti और Eternal के नतीजे आएंगे. इसके अलावा F&O सेगमेंट में Bandhan Bank, Dalmia Bharat, REC और Piramal Pharma समेत कई कंपनियां फोकस में रहेंगी.

RBI ने जारी किए नए लोन नियम

RBI ने लोन प्रोविजनिंग के लिए नए ECL नियम जारी किए हैं. इनके तहत जोखिम के आधार पर लोन को 3 चरणों में बांटा जाएगा. नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे.

अप्रैल सीरीज F&O एक्सपायरी आज

आज अप्रैल सीरीज की एक्सपायरी है. इसके साथ ही HUDCO, Piramal Pharma, Tata Technologies और Torrent Power का F&O सेगमेंट में आखिरी कारोबारी दिन रहेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi