Stock Market Today: बुधवार को शेयर बाजार में बुल और बेयर के बीच खींचतान जारी रही. तेज गिरावट वाली सुबह के बाद दिन के आखिरी घंटों में बाजार में रिकवरी आई. सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 75,318 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ.
बैंक निफ्टी में भी रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स 153 अंक ऊपर 53,562 पर बंद हुआ. हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में बड़ी तेजी नहीं दिखी और इंडेक्स लगभग फ्लैट रहा.
मेटल और ऑटो शेयरों ने संभाला बाजार
आज बाजार में सबसे ज्यादा मजबूती मेटल और ऑटो शेयरों में देखने को मिली. निफ्टी गेनर्स में हिंडाल्को करीब 3.5% चढ़कर टॉप पर रहा. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व में भी अच्छी खरीदारी रही.
ऑटो सेक्टर में शानदार एक्शन देखने को मिला. SML Isuzu, Mahindra, Popular Vehicles, Bajaj Auto और TVS Motors जैसे शेयरों में 2% से 5% तक की तेजी रही. माना जा रहा है कि मजबूत डिमांड और बेहतर सेल्स आउटलुक की वजह से निवेशकों का भरोसा ऑटो शेयरों पर बढ़ा है.
एनर्जी शेयरों में आया हाई पावर
आज का सबसे बड़ा थीम एनर्जी और पावर शेयर रहे. GE Vernova करीब 7% चढ़ा, जबकि Hitachi Energy, Siemens और ABB में भी 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
देश में लगातार रिकॉर्ड पावर डिमांड और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च की वजह से निवेशकों का रुझान पावर इक्विपमेंट कंपनियों की तरफ बढ़ रहा है. बाजार को उम्मीद है कि आने वाले समय में इस सेक्टर में ऑर्डर फ्लो मजबूत बना रहेगा.
रिजल्ट वाले शेयरों में जोरदार हलचल
कई कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में बड़ा मूव देखने को मिला. Dishman Carbogen में 12% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि Viyash Scientific और Eris Lifesciences भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. Karnataka Bank में करीब 7% की तेजी रही.
दूसरी तरफ कमजोर नतीजों का असर कुछ शेयरों पर साफ दिखा. PI Industries करीब 7% टूट गया. PTC India, CE Info Systems और BASF में भी बिकवाली देखने को मिली.
IT शेयरों में मुनाफावसूली
पिछले कुछ दिनों की तेज रैली के बाद आईटी शेयरों में आज हल्की प्रॉफिट बुकिंग दिखी. टेक महिंद्रा निफ्टी के कमजोर शेयरों में शामिल रहा और करीब 2% टूटा. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि IT इंडेक्स अहम रेजिस्टेंस के करीब पहुंच गया है, इसलिए शॉर्ट टर्म में थोड़ा दबाव रह सकता है.
BEL पर दबाव जारी
डिफेंस PSU BEL के मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर में कमजोरी जारी रही और स्टॉक करीब 2.5% गिरा. बाजार को कंपनी से और बेहतर मार्जिन और मजबूत आउटलुक की उम्मीद थी. यही वजह रही कि अच्छे नंबर आने के बाद भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की.
निफ्टी के गेनर्स-लूजर्स कौन रहे?
निफ्टी गेनर्स में आज सबसे ज्यादा तेजी हिंडाल्को में देखने को मिली और शेयर करीब 3.42% चढ़कर बंद हुआ. इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.8% की मजबूती रही. ऑटो सेक्टर से बजाज ऑटो में करीब 2.3% की तेजी दर्ज हुई, जबकि बजाज फिनसर्व भी 1.55% की बढ़त के साथ बंद हुआ. इन शेयरों में खरीदारी की वजह मजबूत सेक्टोरल मूव और बाजार में बेहतर सेंटीमेंट रहा.
वहीं निफ्टी लूजर्स में BEL सबसे ज्यादा दबाव में रहा और शेयर करीब 2.36% टूट गया. टेक महिंद्रा में भी मुनाफावसूली देखने को मिली और स्टॉक 1.78% गिरकर बंद हुआ. Eternal में करीब 1.4% की कमजोरी रही, जबकि टाटा स्टील भी 1.17% फिसल गया. इन शेयरों में गिरावट की वजह कमजोर बाजार धारणा, प्रॉफिट बुकिंग और रिजल्ट रिएक्शन रही.
LIVE TV:
सुबह कैसी थी ओपनिंग?
ग्लोबल तनाव, बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल और FIIs की बिकवाली के बीच बुधवार को बाजार में तेज गिरावट के साथ शुरुआत हुई. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा गिर गया था. निफ्टी भी करीब 200 अंकों की गिरावट के साथ 23,430 के आसपास आ गया था. बैंक निफ्टी में 500 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हो रही थी. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तो आज और बिकवाली थी. इंडेक्स 0.7% से 1% तक गिरे हुए थे.
India VIX 3.4% उछला हुआ था. रियल्टी, ऑटो, पीएसयू बैंक, FMCG, केमिकल्स इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए थे. फार्मा, हेल्थकेयर और आईटी में हल्की तेजी थी.
निफ्टी 50 पर निफ्टी 50 पर Hindalco, Cipla, Sun Pharma, Infosys, TCS, Wipro में बढ़त दिखी. बाकी Tata Steel, BEL, M&M, JSW Steel, Nestle India, Eicher Motors, Eternal टॉप लूजर्स थे.
अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ता दिख रहा है, जिसका असर एशियाई बाजारों से लेकर GIFT Nifty तक पर दिखाई दिया.
ईरान को ट्रंप की नई धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने डील नहीं की तो अमेरिका अगले दो-तीन दिनों में कभी भी हमला कर सकता है. इस बयान के बाद ग्लोबल बाजारों में तनाव बढ़ गया है.
GIFT Nifty और एशियाई बाजारों में कमजोरी
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका के चलते GIFT Nifty करीब 190 अंक गिरकर 23400 के पास कारोबार करता दिखा. वहीं डाओ फ्यूचर्स भी करीब 50 अंक कमजोर रहे. एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार करीब 1% से 1.5% तक टूटे. इससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है.
ये भी पढ़ें: फिर 2 स्टॉक्स पर आ गई SELL की राय; 20% तक का डाउनसाइड रिटर्न, बुधवार को बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी
बॉन्ड यील्ड में उछाल से अमेरिकी बाजार फिसले
अमेरिकी बाजारों पर बॉन्ड यील्ड में तेजी का दबाव देखने को मिला. डाओ जोन्स 322 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक करीब 220 अंक टूट गया. नैस्डैक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ.
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में तेजी
अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.65% के ऊपर पहुंच गई, जो करीब 16 महीने का उच्च स्तर है. वहीं 30 साल की बॉन्ड यील्ड लगभग 19 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई. डॉलर इंडेक्स भी 6 हफ्ते के हाई के करीब 99.3 पर बना हुआ है. मजबूत डॉलर और ऊंची यील्ड उभरते बाजारों के लिए दबाव बढ़ा सकते हैं.

