Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Holidays: आज BSE-NSE पर नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, महावीर जयंती पर बंद हैं बाजार- लेकिन इस हफ्ते एक और छुट्टी के लिए रहें तैयार

Stock Market Holidays: आज BSE-NSE पर नहीं कर पाएंगे ट्रेडिंग, महावीर जयंती पर बंद हैं बाजार- लेकिन इस हफ्ते एक और छुट्टी के लिए रहें तैयार

Zee Business Hindi 1 month ago

Indian Stock Market Holidays: शेयर बाजार की ताबड़तोड़ गिरावट के बीच निवेशकों के लिए कम से कम एक राहत की बात है. इस हफ्ते दो दिन शेयर बाजार में छुट्टियां पड़ रही हैं, जिसके चलते उन्हें कम से कम दो दिन तो भारी-भरकम बिकवाली का सामना नहीं करना पड़ेगा, (अगर ट्रेंड ऐसा ही बना रहा तो).

आज मंगलवार को श्री महावीर जयंती के मौके पर BSE-NSE की छुट्टी हैय

शेयर बाजार में सोमवार को भी तगड़ी गिरावट रही. मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थितियों में कोई राहत न मिलने और कच्चे तेल की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी ने ग्लोबल और घरेलू दोनों ही बाजारों में जबरदस्त प्रेशर बना रखा है.

कब-कब बंद हैं शेयर बाजार?

मंगलवार यानी 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद हैं, इसलिए एक्सपायरी सोमवार को हुई. इसके बाद इसी हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार में ट्रेडिंग हॉलीडे रहेगा, क्योंकि उस दिन यानी 3 अप्रैल को BSE, NSE पर गुड फ्राइडे के लिए छुट्टी रहेगी. तो कुल मिलाकर इस हफ्ते बाजार में बस 3 दिन ही ट्रेडिंग हो रही है.

निवेशकों के लिए ये जानकारी इसलिए भी अहम है क्योंकि बाजार में दो दिनों की छुट्टी को देखते हुए ही उन्हें अपनी पोजीशन बनानी होगी. और वैसे भी 1 अप्रैल से अप्रैल सीरीज की शुरुआत हो जाएगी. इस दौरान ग्लोबल न्यूज का फ्लो बना हुआ है, तो ट्रेडर्स को रिएक्ट करने का सही मौका भी बनाना होगा.

LIVE TV:

बाजार में इस साल कब-कब है छुट्टी?

क्रम संख्यातारीखदिनअवकाश
131-Mar-2026मंगलवारश्री महावीर जयंती
203-Apr-2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
314-Apr-2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
401-May-2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
528-May-2026गुरुवारबकरीद
626-Jun-2026शुक्रवारमुहर्रम
714-Sep-2026सोमवारगणेश चतुर्थी
802-Oct-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
920-Oct-2026मंगलवारदशहरा
1010-Nov-2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
1124-Nov-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
1225-Dec-2026शुक्रवारक्रिसमस

वीकेंड पर भी पड़ेंगे त्योहार

क्रम संख्यातारीखदिनअवकाश
115-Feb-2026रविवारमहाशिवरात्रि
221-Mar-2026शनिवारईद-उल-फितर (रमजान ईद)
315-Aug-2026शनिवारस्वतंत्रता दिवस
408-November-2026रविवारदिवाली लक्ष्मी पूजन*

सोमवार को बाजार में क्या हुआ?

एक तो ईरान-अमेरिका के बीच तनातनी बनी हुई है, ट्रंप धमकियां दिए जा रहे हैं. और उधर क्रूड लगातार भाग रहा है, ऐसे में बाजार का सेंटीमेंट सुधर नहीं पा रहा. सोमवार को भी बाजार में ये सेंटीमेंट रिफ्लेक्ट हुआ. सेंसेक्स इंट्राडे में 1500 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,000 के लेवल के पास आ गया था. निफ्टी भी 450 अंकों के करीब गिरावट लेकर 22,360 के आसपास आ गया था.

बैंकिंग शेयरों में तगड़ी गिरावट के चलते सबसे ज्यादा कमजोर बैंक निफ्टी था. इंडेक्स 1800 अंक तक गिरकर 50,468 के आसपास था. दरअसल, RBI ने बैंकों की onshore FX नेट ओपन पोज़िशन $100M/day तक सीमित कर दी है. इसके चलते बैंकिंग शेयर गिर गए थे. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2 फीसदी तक गिर गए थे.

मार्च सीरीज में कैसा रहा बाजार का प्रदर्शन?

वैसे, पिछले एक महीने में देखें तो निफ्टी और सेंसेक्स दोनों 10-10% गिरे हुए हैं.

  • बैंक निफ्टी: मार्च सीरीज में 17.29% की गिरावट
  • निफ्टी मेटल: मार्च सीरीज में 7.41% की गिरावट
  • निफ्टी FMCG: मार्च सीरीज में 12.60% की गिरावट
  • निफ्टी ऑटो: मार्च सीरीज में 14.50% की गिरावट
  • निफ्टी आईटी: मार्च सीरीज में 3.50% की गिरावट

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi