Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Markets Highlights: मई सीरीज की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर बंद; FMCG-रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Markets Highlights: मई सीरीज की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर बंद; FMCG-रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी

Zee Business Hindi 3 weeks ago

Sensex Nifty, Stock Markets: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मई सीरीज की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई. बाजार ने नई सीरीज का स्वागत अच्छी तेजी दिखाकर किया. FMCG, रियल्टी जैसे इंडेक्स में जोरदार खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला और अच्छी तेजी के साथ क्लोजिंग देखने को मिली.

सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 77,496 और निफ्टी 181 अंक बढ़कर 24,177 पर बंद हुआ. हालांकि बैंक निफ्टी लगभग सपाट रहा और 55,403 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं मिडकैप इंडेक्स में हल्की कमजोरी रही, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी स्मॉलकैप 117 अंक चढ़ा.

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में Tech Mahindra करीब 3.9 फीसदी, ITC 3.9 फीसदी, Maruti Suzuki 3 फीसदी और Coal India 2.8 फीसदी चढ़े. दूसरी ओर InterGlobe Aviation 2 फीसदी गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर रहा. इसके अलावा Dr. Reddy's Laboratories, NTPC और Bajaj Finserv भी दबाव में रहे.

बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. RBL Bank 6.5 फीसदी से ज्यादा उछला, जबकि IndusInd Bank 3.3 फीसदी, Bank of Maharashtra 2.5 फीसदी और IDFC First Bank 2 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुए.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दबाव रहा. Blue Star, PG Electroplast, Voltas और EPACK Durable में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. नतीजों के बाद चुनिंदा शेयरों में जोरदार एक्शन दिखा. Greenply Industries 13 फीसदी उछला, Bandhan Bank 12 फीसदी मजबूत हुआ, जबकि Emmvee Photovoltaic और Garden Reach Shipbuilders & Engineers में भी अच्छी तेजी रही.

ब्रॉडर मार्केट में Devyani International 12 फीसदी, Godfrey Phillips India 7 फीसदी, Chennai Petroleum Corporation 6.7 फीसदी और India Glycols 7 फीसदी चढ़े. वहीं गिरने वाले शेयरों में Waaree Renewable Technologies / Welsol Energy, Unimech Aerospace, NTPC Green Energy और Zaggle Prepaid Ocean Services शामिल रहे.

मईसीरीजकेपहलेदिनतगड़ीतेजीक्यों?

- पूरा भरोसा था आज बाजार दौड़ेंगे
- सीरीज के पहले दिन होती है तेजी
- पिछली 7 सीरीज से पहले दिन बाजार मजबूत
- गहरी रिसर्च और डाटा के दम पर दी थी खरीदारी की राय
- मई सीरीज का भी पॉजिटिव आउटलुक दिया
- नई सीरीज ने की हल्की पोजीशन के साथ शुरुआत
- FIIs की बिकवाली का दबाव हुआ कम
- इसलिए मजबूत कच्चे तेल और कमजोर रुपए के बावजूद दौड़े बाजार

अबकिनलेवल्सपररखेंनजर?

- निफ्टी 22800, बैंक निफ्टी 55200 मजबूत सपोर्ट
- इन लेवल्स के नीचे ही होगी फ्रेश कमजोरी
- निफ्टी 24200, बैंक निफ्टी 56150 के ऊपर बंद होने पर तेजी बढ़ेगी
- निफ्टी 24350-24475, बैंक निफ्टी 56450-56850 ऊपरी रेंज

STOCK IN ACTION
Garden Reach:
- सुबह 'Result Review' में दी थी खरीदारी की राय
- बड़ी तेजी की जताई थी उम्मीद
- इंट्राडे में 15% दौड़ा, सभी टार्गेट हुए हासिल

Bandhan Bank:
- नतीजों के बाद शेयर में बड़ा उछाल
- उम्मीद से बेहतर तेजी
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में 196 पर बताया था शेयर

Swiggy:
- Eternal के तगड़े नतीजों के बाद टूटा शेयर
- F&O का टॉप लूजर
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में पर बताया था शेयर

Voda Idea:
- शेयर में अच्छी तेजी
- कल 11 मार्च के बाद पहली बार `10 के ऊपर निकला और आज टिका भी

IndusInd Bank:
- कल सुबह 'Result Review' में साफ कहा- ये शेयर करेगा कमाल
- तगड़ी तेजी की जताई थी उम्मीद
- कल के उछाल के बाद आज फिर 3.5% मजबूत

कैसी रही आज की ओपनिंग?

बढ़त वाली ओपनिंग के बाद सुबह 100 बजे तक सेंसेक्स में 900 अंकों की तेजी आ गई थी. निफ्टी भी 280 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 24,280 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में करीब 500 अंकों की तेजी थी.

ओपनिंग में सेंसेक्स 400 अंक तक उछल गया था. वहीं, निफ्टी 120 अंकों तक की तेजी दिखा रहा है. बैंक निफ्टी में करीब 200 अंकों की तेजी थी. सारे ही सेक्टोरल इंडेक्स आज ओपनिंग में हरे निशान में कारोबार करते नजर आए. हालांकि, फिर मेटल और NBFC इंडेक्स लाल निशान में फिसलते नजर आए. कच्चे तेल में तेजी को देखते हुए ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई थी.

सुबह 09:25 पर सेंसेक्स 295 अंक ऊपर 77,182 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 77 अंक ऊपर 24,073 पर था. बैंक निफ्टी 22 अंक ऊपर 55,445 पर था. निफ्टी मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4%-0.7% की तेजी थी. India VIX 2.3% नीचे था. मेटल इंडेक्स में गिरावट आ गई थी. इंडेक्स 1 फीसदी नीचे था. NBFC शेयरों में भी हल्की बिकवाली थी. FMCG इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा हुआ था. ऑटो इंडेक्स 1.5% चढ़ गया था. आईटी, रियल्टी, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स में अच्छी तेजी थी.

निफ्टी 50 पर Maruti 4% चढ़ा हुआ था. ITC, Eternal, Eicher Motors, TMPV, Tech Mahindra, M&M, Bajaj Auto में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, Dr Reddy, Hindalco, Tata Steel, JSW Steel, NTPC, ICICI Bank, Asian Paint आज के टॉप लूजर्स में शामिल थे.

आज कई बड़े ट्रिगर्स हैं. पश्चिम एशिया तनाव और हॉर्मुज को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने कच्चे तेल को चार हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले से पहले वैश्विक बाजारों में सतर्कता दिख रही है. इसके अलावा FII बिकवाली, कॉरपोरेट नतीजे, NSE IPO और चुनावी अपडेट भी बाजार की दिशा तय करेंगे. बाजार खुलने से पहले जानिए आज की बड़ी खबरें.

ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान, तनाव और बढ़ा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह से ढहने की कगार पर है और हॉर्मुज खोलने के लिए गुहार लगा रहा है. इस बयान ने पश्चिम एशिया संकट को लेकर बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

कच्चा तेल सातवें दिन चढ़ा, 111 डॉलर के पार ब्रेंट

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर जारी गतिरोध के बीच कच्चे तेल में लगातार सातवें दिन तेजी रही. ब्रेंट जून वायदा 111 डॉलर के ऊपर और जुलाई वायदा 104 डॉलर के पार निकल गया. ऊंचे कच्चे तेल के दाम भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि इससे महंगाई और चालू खाते पर दबाव बढ़ सकता है.

UAE ने OPEC छोड़ने का किया ऐलान

पश्चिम एशिया संकट के बीच UAE ने बड़ा फैसला लेते हुए OPEC समूह छोड़ने का ऐलान किया है. 1 मई से UAE संगठन का हिस्सा नहीं रहेगा. यह कदम वैश्विक तेल बाजार की सप्लाई डायनेमिक्स को प्रभावित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: मई सीरीज का पहला सेशन, जानें आज एक्शन दिखाने वाले 20 स्टॉक्स; नोट करें TGT-SL डीटेल

फेड फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले से पहले वैश्विक बाजार सतर्क हैं. GIFT Nifty 24,100 के पास सपाट कारोबार कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स करीब 80 अंक ऊपर है. जापान के बाजार आज बंद हैं.

LIVE TV:

अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों से दबाव

चिप और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे. नैस्डैक 225 अंक गिरा, जबकि डाओ इंट्राडे की ऊंचाई से करीब 250 अंक फिसलकर 25 अंक नीचे बंद हुआ. लगातार चौथे दिन डाओ में कमजोरी दर्ज की गई.

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

महंगाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली. घरेलू बाजार में सोना 1,700 रुपये गिरकर डेढ़ लाख रुपये के करीब बंद हुआ, जबकि चांदी 4,600 रुपये टूटकर 2.42 लाख रुपये से नीचे आ गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमेक्स पर सोना और चांदी फिसले.

FIIs की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों ने लगातार सातवें दिन बिकवाली की. FIIs ने कैश मार्केट में 2,103 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि कुल मिलाकर नेट बिकवाली 8,261 करोड़ रुपये रही. दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,712 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

ये भी पढ़ें: Anil Singhvi Market Strategy: मई सीरीज की दमदार शुरुआत? आज बाजार में बना लें तगड़ी प्रॉफिट की स्ट्रैटेजी; नोट करें लेवल्स

मार्च तिमाही नतीजों पर नजर

Bandhan Bank ने मार्च तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं, जबकि Piramal Pharma के नतीजे कमजोर रहे. आज निफ्टी की दिग्गज कंपनी Bajaj Finance अपने नतीजे जारी करेगी.

इन F&O कंपनियों के नतीजों पर फोकस

आज F&O सेगमेंट में Vedanta, Adani Power, Federal Bank, Mphasis समेत 9 कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी. नतीजों के आधार पर इन शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है.

NSE IPO पर बड़ी अपडेट

सूत्रों के मुताबिक NSE के IPO में LIC, SBI समेत करीब 20 बड़े निवेशक OFS के जरिए 5% हिस्सेदारी बेच सकते हैं. IPO का आकार 22,000 से 23,000 करोड़ रुपये तक हो सकता है. यह देश के सबसे बड़े IPOs में शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बुधवार को बाजार खुलते ही बना लें स्ट्रैटेजी; मोतीलाल ओसवाल को पसंद आए ये 6 शेयर, 13-25% के रिटर्न की उम्मीद

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण की वोटिंग

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. हाई-प्रोफाइल सीटों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट भी शामिल है. चुनावी नतीजों का असर बाजार की धारणा पर दिख सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi