Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stock Market Highlights: लॉन्ग वीकेंड के पहले बाजार में तेज बिकवाली, सेंसेक्स 580 अंक नीचे बंद-निफ्टी 24,000 के नीचे पहुंचा; इस वजह से रही गिरावट

Stock Market Highlights: लॉन्ग वीकेंड के पहले बाजार में तेज बिकवाली, सेंसेक्स 580 अंक नीचे बंद-निफ्टी 24,000 के नीचे पहुंचा; इस वजह से रही गिरावट

Zee Business Hindi 1 month ago

Stock Markets Today: गुरुवार को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के चलते बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दर्ज हुई. लॉन्ग वीकेंड से पहले बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 582 अंक गिरकर 76,913 अंक पर बंद हुआ था.

निफ्टी 180 अंक गिरकर 23,997 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 540 अंक गिरकर 54,863 पर बंद हुआ. रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 94.91/$ पर बंद हुआ. वैसे, $ के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है.

वैसे, बाजार ने क्लोजिंग के पहले दिन के निचले स्तरों से रिकवरी कर ली थी, लेकिन इंट्राडे की गिरावट देखें तो सेंसेक्स करीब 1,000 अंक गिरकर 76,258 के आसपास गया था. निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,796 के लो पर गया था. बैंक निफ्टी में भी आज तगड़ी कमजोरी रही, इंडेक्स 54,440 के इंट्राडे लो पर गया था.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज दबाव देखने को मिला. Nifty Mid Select 106 अंक टूटकर 13,826 पर और Nifty Smallcap 86 अंक गिरकर 18,007 पर बंद हुआ. सेक्टोरल फ्रंट पर सबसे ज्यादा कमजोरी ऑटो, PSU बैंक और मेटल शेयरों में रही. Nifty Auto इंडेक्स 1.8% गिरा, PSU Bank 1.5% टूटा और मेटल इंडेक्स 1.25% फिसला. हालांकि फार्मा सेक्टर में हल्की मजबूती रही और इंडेक्स 0.4% चढ़ा.

आज के टॉप लूजर्स-गेनर्स

Nifty 50 में Bajaj Auto करीब 5% की जोरदार तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Sun Pharma 1.7%, Bajaj Finance 1.7% और Infosys 1.2% की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. दूसरी तरफ Eternal 2.9%, Tata Motors PV 2.9%, HUL 2.7% और Tata Steel करीब 2% गिरकर टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

मेटल शेयरों में बिकवाली काफी तेज रही. NALCO में 8.5% की भारी गिरावट आई, जबकि Vedanta 6%, Hindalco 3% और Hindustan Zinc 3% टूटे. कमजोर नतीजों और प्रॉफिट बुकिंग ने सेक्टर पर दबाव बनाया.

रिजल्ट रिएक्शन में भी बड़ा एक्शन देखने को मिला. Syngene International 8% उछला, जबकि Waaree Energies 10% टूट गया. KFIN Tech में 7.75% और NALCO में 6% की गिरावट दर्ज हुई.

Nifty 500 पैक में MTAR Tech 14% चढ़कर टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Inventurus Knowledge 6.22%, DCM Shriram 5.38% और Newgen Software 5.33% मजबूत होकर बंद हुए. वहीं HEG और Indian Metals करीब 9-9% टूटे, जबकि Edelweiss 7.5% फिसला. MOIL भी दबाव में रहा.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

आजबाजारमेंबड़ीगिरावटक्यों?

- कच्चे तेल की मजबूती से बिगड़ा सेंटिमेंट
- लंबे वीकेंड से भी सावधानी का माहौल
- विधान सभा चुनाव के भी आएंगे नतीजे
- रेट सेंसिटिव शेयरों ने बढ़ाया दबाव
- मिड-स्मॉलकैप की कमजोरी से भी मूड बिगड़ा
- रुपए ने भी बनाया All Time Low
- डाओ फ्यूचर्स में बड़ी कमजोरी
- India VIX में भी आया निचले स्तरों से बड़ा उछाल

क्योंआईहल्कीरिकवरी?

- निफ्टी 23800, बैंक निफ्टी 54400 के बड़े सपोर्ट को नहीं तोड़ा
- क्रूड जून वायदा में हुई तगड़ी तेजी
- लेकिन जुलाई वायदा कल ही के $112 के लेवल के पास
- यानि क्रूड में लगभग कल जितनी ही कमजोरी
- FIIs-DIIs के बिकवाली और खरीदारी के आंकड़े छोटे
- सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी से भी Volatility
- लंबे वीकेंड से पहले निचले स्तरों पर हल्की शॉर्ट कवरिंग और खरीदारी का सपोर्ट
- निचले स्तरों से थोड़ा संभला रुपया

अबकिनलेवल्सपररखेंनजर?

- निफ्टी 23775-23900, बैंक निफ्टी 54150-54450 मजबूत सपोर्ट जोन
- निफ्टी 24000, बैंक निफ्टी 55000 निर्णायक लेवल
- निफ्टी 24050-24175, बैंक निफ्टी 55275-22400 ऊपरी लेवल
- निफ्टी 23900, बैंक निफ्टी 55100 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी

STOCKS IN ACTION

KFin Tech:
- कमजोर नतीजों से लुढ़का शेयर
- सुबह 'Result Review' में साफ कहा- KFin Tech होगा 'आज का Accident'

Waaree Energies:
- नतीजों में कमजोर मार्जिन से लुढ़का शेयर
- सुबह 'Result Review' में दी थी बिकवाली की राय
- सुबह 'ओपनिंग के जीरो' में पर बताया था शेयर

Shriram Fin:
- मजबूत रिजल्ट के बावजूद नतीजों के दूसरे दिन दिया था मुनाफावसूली और बिकवाली का तगड़ा Contra Sell Call
- शेयर लगातार दबाव में

Motilal Oswal:
- दिखने में नतीजे दमदार नहीं लगे
- लेकिन हमने साफ कहा- अच्छे ऑपरेटिंग प्रॉफिट से चलेगा ये शेयर
- आज F&O का टॉप गेनर

Bajaj Finance:
- सुबह 'Result Review' में दी थी खरीदारी की राय, सभी टार्गेट हासिल

Oracle Fin:
- नतीजों के बाद शेयर में लगातार मजबूती
- सुबह 'ओपनिंग के हीरो' में 9590 पर बताया था शेयर

सुबह 09:30 पर सेंसेक्स 970 अंक तक टूट गया था और 76,507 के आसपास ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 300 अंक गिर चुका था और 23,876 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी में 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट थी और ये 54,500 के आसपास ट्रेड कर रहा था. सेंसेक्स ओपनिंग में 700 अंक तक फिसल गया था. निफ्टी भी 200 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 23,900 के आसपास आ गया था. बैंक निफ्टी में भी 700 अंकों से ज्यादा की गिरावट थी. ब्रॉडर मार्केट में भी जोरदार गिरावट थी.

India VIX 5.4% उछला हुआ था. ऑटो इंडेक्स 1.7% गिर गया था. PSU Bank, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, NBFC, FMCG में जोरदार गिरावट थी. निफ्टी 50 पर Bajaj Finance 3.5% चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा, Bajaj Finserv, Coal India, ONGC अकेले गेनर्स थे. Eternal, Shriram Finance, Ultratech Cement, Indigo, M&M, Axis Bank आज के टॉप लूजर्स में शामिल थे.

सुबह कैसे थे ट्रिगर्स?

एक तरफ 5 राज्यों के एग्जिट पोल ने राजनीतिक मोर्चे पर हलचल बढ़ाई है, तो दूसरी ओर हॉर्मुज संकट के चलते कच्चे तेल में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. फेड के ब्याज दर फैसले, अमेरिकी बाजारों की कमजोरी, लगातार FII बिकवाली और आज आने वाले बड़े कॉर्पोरेट नतीजों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव तेज रह सकता है. GIFT निफ्टी करीब 190 अंक गिरकर 24,067 के पास ट्रेड कर रहा है. वहीं डाओ फ्यूचर्स 125 अंक नीचे है, जो कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है.

एग्जिट पोल में BJP को बढ़त के संकेत

5 राज्यों के एग्जिट पोल में 3 राज्यों में BJP सरकार बनने की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं. बंगाल के 8 एग्जिट पोल में से 6 में BJP को बहुमत का अनुमान है. वहीं तमिलनाडु में DMK और असम में BJP की वापसी की संभावना जताई गई है.

हॉर्मुज संकट से कच्चे तेल में उबाल

हॉर्मुज बंद रहने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी आई है. ब्रेंट जुलाई वायदा 6% उछलकर 112 डॉलर के पार पहुंच गया, जबकि जून वायदा 9% चढ़कर 120 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें: क्रूड 120 डॉलर के पास, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की मार्केट स्ट्रैटेजी

ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि न्यूक्लियर प्रोग्राम पर समझौता होने तक हॉर्मुज में ब्लॉकेड जारी रहेगा. इससे जियोपॉलिटिकल तनाव और बढ़ गया है.

फेड ने तीसरी बार दरें स्थिर रखीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया. दरें 3.5% से 3.75% के बीच बरकरार रखी गईं. खास बात यह रही कि पिछले 34 साल में सदस्यों के बीच सबसे ज्यादा मतभेद देखने को मिले.

अमेरिकी बाजारों पर दबाव

कच्चे तेल में उछाल के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे. डाओ 280 अंक गिरकर लगातार पांचवें दिन कमजोर बंद हुआ. नैस्डैक दिन की बढ़त गंवाकर मामूली 9 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.

LIVE TV:

सोना-चांदी में तेज गिरावट

ग्लोबल मार्केट में सोना 50 डॉलर टूटकर 4,550 डॉलर के पास पहुंच गया, जबकि चांदी 2% गिरकर 72 डॉलर के नीचे फिसल गई. MCX पर सोना 800 रुपये टूटकर 1.49 लाख और चांदी 4,150 रुपये गिरकर 2.33 लाख रुपये के करीब बंद हुई.

FIIs की लगातार बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में लगातार आठवें दिन बिकवाली की. FIIs ने 2,468 करोड़ रुपये की कैश बिकवाली की, जबकि नेट-नेट 1,831 करोड़ रुपये की बिकवाली रही. दूसरी ओर DIIs ने 2,262 करोड़ रुपये की खरीदारी की.

ये भी पढ़ें: Top 20 Stocks to BUY: कच्चे तेल में उबाल के बीच आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, जानें प्रॉफिट वाला टारगेट-स्टॉपलॉस

रिजल्ट ट्रिगर्स पर नजर

मार्च तिमाही में Bajaj Finance के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे और गाइडेंस मजबूत रही. वहीं Force Motors और Motilal Oswal का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. KFin Tech और Waaree Energies के नतीजे कमजोर रहे. आज निफ्टी में Adani Ports, Bajaj Finserv और HUL के नतीजे आएंगे. F&O में NALCO, Laurus Labs, Indus Tower समेत 6 कंपनियों पर नजर रहेगी.

Vedanta डिमर्जर की एक्स-डेट आज

Vedanta के डिमर्जर की एक्स-डेट आज है. सुबह 9:15 से 9:45 बजे तक प्राइस डिस्कवरी सेशन होगा. इसके बाद 10 बजे नए F&O कॉन्ट्रैक्ट जारी किए जाएंगे.

RBI ने आपदा प्रभावित कर्जदारों को राहत दी

RBI ने आपदा प्रभावित कर्जदारों के लिए नए राहत नियम जारी किए हैं. आपदा के 45 दिनों के भीतर राहत प्रक्रिया शुरू करनी होगी. इसमें EMI रीशेड्यूलिंग, ब्याज को नए लोन में बदलना और अतिरिक्त लोन देना शामिल होगा. नियम 1 जुलाई से लागू होंगे.

SEBI का नया PaRRVA फ्रेमवर्क लॉन्च

SEBI ने निवेशकों को गलत दावों से बचाने के लिए PaRRVA फ्रेमवर्क लॉन्च किया है. इसके तहत NSE डेटा सेंटर एडवाइजरी, रिसर्च और एल्गो ट्रेडिंग करने वालों की verified performance की जांच करेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi