Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Stocks to BUY: नतीजों के बाद लगा दें कमाई का दांव, आज इन शेयरों में कमाई का मौका

Stocks to BUY: नतीजों के बाद लगा दें कमाई का दांव, आज इन शेयरों में कमाई का मौका

Zee Business Hindi 3 weeks ago

Stocks to BUY: कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद कई शेयरों में मंगलवार को बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. कुछ कंपनियों ने अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ में मजबूत नतीजों के बावजूद हालिया तेज रैली के चलते मुनाफावसूली की आशंका है.

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने रिजल्ट रिव्यू के आधार पर ऐसे स्टॉक्स पर अपनी ट्रेडिंग रणनीति दी है, जिन पर आज निवेशकों और ट्रेडर्स की खास नजर रह सकती है.

Wockhardt में खरीदारी की सलाह

अनिल सिंघवी ने Wockhardt में कैश मार्केट में खरीदारी की सलाह दी है. कंपनी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है, EBITDA में 252% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई है और मार्जिन 23% तक पहुंच गया है. इस शेयर में 1400 रुपये का स्टॉपलॉस रखते हुए 1495, 1525 और 1545 रुपये के लक्ष्य दिए गए हैं.

LIVE TV:

CAMS Futures: मजबूत नतीजों के बाद नजर बनाए रखें

CAMS ने सभी पैरामीटर्स पर मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मार्जिन 46.3% रहा, जो काफी प्रभावशाली माना जा रहा है. साथ ही कंपनी ने 395 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है. हालांकि शेयर पिछले एक महीने में करीब 11% दौड़ चुका है, इसलिए ऊपरी स्तरों पर थोड़ा कंसोलिडेशन संभव है. इस स्टॉक के लिए 710 का स्तर अहम सपोर्ट रहेगा, जबकि ऊपर 748 का स्तर अगला रेजिस्टेंस माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Anil Singhvi Market Strategy: टेक्निकल सेटअप मजबूत, निफ्टी पर 23775-23900 खरीदारी का जोन; इन लेवल्स पर रखें नजर

KEI Industries Futures: दमदार रिजल्ट, लेकिन रैली के बाद सतर्कता जरूरी

KEI Industries ने भी सभी प्रमुख पैरामीटर्स पर मजबूत नतीजे दिए हैं. हालांकि शेयर पहले ही पिछले एक महीने में करीब 25% चढ़ चुका है, जिससे शॉर्ट टर्म में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. ट्रेडर्स के लिए 4990 और 4825 मजबूत सपोर्ट लेवल हैं, जबकि ऊपर 5145 और 5200 के स्तर पर नजर रहेगी.

Petronet LNG Futures: कठिन माहौल में शानदार प्रदर्शन

Petronet LNG ने चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद बेहद मजबूत प्रदर्शन किया है. हालांकि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ऊर्जा बाजार की अनिश्चितता के चलते ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली संभव है. स्टॉक के लिए 265 और 262 सपोर्ट ज़ोन रहेंगे, जबकि 284 और 288 के स्तर ऊपर अहम होंगे.

Manappuram Finance Futures: नतीजे अच्छे, पर गाइडेंस मिस से सतर्कता

Manappuram Finance ने मजबूत नतीजों के साथ पॉजिटिव मैनेजमेंट कमेंट्री दी है. लेकिन कंपनी RoE और RoA गाइडेंस पर थोड़ा कमजोर रही, जिससे निवेशकों का उत्साह सीमित रह सकता है. स्टॉक पिछले एक महीने में करीब 19% भाग चुका है, इसलिए ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना है. 297 इसका अहम सपोर्ट है, जबकि ऊपर 313 और 319 के स्तर देखने होंगे.

ये भी पढ़ें: बाजार खुलने से पहले नोट करें 20 स्टॉक्स की डीटेल लिस्ट, मंगलवार को मंगल करेंगे ये स्टॉक्स

निवेशकों के लिए रणनीति

नतीजों के बाद जिन शेयरों में पहले से तेज रैली आ चुकी है, उनमें ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है. वहीं जहां ऑपरेशनल परफॉर्मेंस उम्मीद से काफी बेहतर है और वैल्यूएशन सपोर्टिव हैं, वहां नई खरीदारी के मौके बन सकते हैं. ऐसे में लेवल आधारित ट्रेडिंग रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi