Dailyhunt
Trade Setup for Today: बाजार ने मान लिया कि युद्ध खत्म? अनिल सिंघवी ने बताया मार्केट में पैसा बनाने का सही तरीका

Trade Setup for Today: बाजार ने मान लिया कि युद्ध खत्म? अनिल सिंघवी ने बताया मार्केट में पैसा बनाने का सही तरीका

Trade Setup for Today: ग्लोबल घटनाक्रम के बीच बाजार का मूड तेजी से बदलता दिख रहा है. युद्ध को लेकर नरम पड़ते संकेत, कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिकी बाजारों की मजबूती, इन सबके बीच अनिल सिंघवी का मानना है कि बाजार अब रिकवरी के अगले फेज में एंट्री कर चुका है.

ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए सही रणनीति समझना बेहद जरूरी हो गया है. ग्लोबल बाजारों में तेजी के संकेतों के बीच जान लीजिए कि आज बाजार में कैसे पैसा बनाना है.

युद्ध पर क्या हैं ताजा अपडेट?

युद्ध को लेकर अब कुछ नरमी के संकेत दिखने लगे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने FOX News को दिए इंटरव्यू में युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं, वहीं ईरानी राष्ट्रपति की तरफ से भी बातचीत के संकेत सामने आए हैं. खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द शुरू हो सकती है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसी उम्मीद के चलते अमेरिकी बाजारों में पिछले दो दिनों में तेजी देखने को मिली है और कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है. साथ ही इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका में पहली बातचीत हुई है, जबकि दूसरी तरफ अमेरिकी नेवी ने हॉर्मुज पर जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई है, जिससे स्थिति पूरी तरह साफ नहीं कही जा सकती.

ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत से बढ़ा भरोसा

डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच करीब 40 मिनट की बातचीत हुई है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और हॉर्मुज को खोलने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस बातचीत को बाजार के लिए बेहद पॉजिटिव माना जा रहा है, क्योंकि इससे तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ती है.

क्या बाजार ने मान लिया कि युद्ध खत्म?

बाजार का व्यवहार साफ संकेत दे रहा है कि निवेशक अब युद्ध के असर को कम मान रहे हैं. अमेरिकी बाजार युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर पर पहुंच चुके हैं और S&P 500 अपने लाइफ हाई के करीब है.

अनिल सिंघवी का मानना है कि बाजार हमेशा खबर आने से पहले ही रिएक्शन देता है. ऐसे में अगर कच्चा तेल $90 के नीचे फिसलता है, तो बाजार का भरोसा और मजबूत हो सकता है.

LIVE TV:

निफ्टी के लिए क्या हैं बड़े टारगेट?

निफ्टी ने 27 फरवरी को 25,178 के स्तर से गिरकर 2 अप्रैल को 22,182 का लो बनाया था. इस गिरावट के बाद अब रिकवरी का फेज चल रहा है.

निफ्टी ने 24,035 के स्तर पर गिरावट की करीब दो-तिहाई रिकवरी पूरी कर ली थी और 10 अप्रैल को 24,074 का हाई बनाकर इस स्तर को छू लिया. अब अगला बड़ा टारगेट 24,450 से 24,550 के बीच है, जहां 50 DMA और 3/4 रिकवरी का स्तर आता है.

इसके ऊपर अगला बड़ा टारगेट 25,175 के आसपास है, जहां 100 DMA और 200 DMA मौजूद हैं. यही वो स्तर है, जहां से पहले गिरावट की शुरुआत हुई थी.

बैंक निफ्टी का क्या है आउटलुक?

बैंक निफ्टी ने 60,529 के स्तर से गिरकर 49954 का लो बनाया था. इसके बाद अब इसमें भी रिकवरी जारी है.

55,250 के स्तर पर 50% रिकवरी पूरी हो चुकी है. अब 56,490 के आसपास दो-तिहाई रिकवरी का स्तर है. अगर बैंक निफ्टी 56,500 के ऊपर टिकता है, तो अगला बड़ा टारगेट 57,300 के आसपास बनता है, जहां इसके 50 DMA और 200 DMA हैं.

गैप-अप ओपनिंग पर क्या करें?

अनिल सिंघवी की साफ रणनीति है कि बाजार अब 'Buy on Dips' का है. सोमवार की रिकवरी और अमेरिकी बाजारों की तेजी ने इस ट्रेंड को कन्फर्म किया है.

गैप-अप ओपनिंग के बाद जल्दबाजी में शॉर्ट करने या प्रॉफिट बुकिंग करने से बचना चाहिए. बेहतर होगा कि पहले सपोर्ट लेवल और बड़े सपोर्ट पर खरीदारी की जाए.

निफ्टी के लिए 23,925 से 24,050 का दायरा मजबूत सपोर्ट के रूप में उभर रहा है, जबकि बैंक निफ्टी में 55,150 से 55,550 का स्तर अहम रहेगा.

ट्रेडर्स को सलाह है कि डिसिप्लिन के साथ शॉर्ट पोजीशन काटें और गिरावट में मजबूत शेयरों में किए गए निवेश को होल्ड करें.

आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Neutral

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 23900-24000 support zone, below that 23725-23850 strong Buy zone

Nifty 24000-24075 & 24250-24300 higher zone, above that 24450-24550 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 55600-55900 support zone, below that 55150-55325 strong Buy zone

Bank Nifty 56000-56375 & 56500-56800 higher zone, above that 56950-57250 strong Sell zone

FIIs Long position at 21.81% Vs 22.06%
Nifty PCR unchanged at 1.13
Bank Nifty PCR at 0.88 Vs 0.84

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 23825
Bank Nifty Intraday and Closing SL 55550

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24075
Bank Nifty Intraday and Closing SL 56000

नई पोजीशन: BUY
Buy Nifty:
SL 23825 Tgt 24125, 24175, 24250, 24300, 24450, 24500

Buy Bank Nifty:
SL 55550 Tgt 55975, 56275, 56375, 56500, 56700, 56800, 56950

नई पोजीशन: SELL
Sell Nifty only if it trades below 23800 with Strict SL 23925

Aggressive Traders Sell Nifty in 24250-24300 range:
Strict SL 24350 Tgt 24175, 24125, 24075, 24025, 24000, 23925

Sell Bank Nifty only if it trades below 55500 with Strict SL 55800

Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 56500-56800 range:
Strict SL 57000 Tgt 56375, 56275, 56000, 55775, 55700, 55600

F&O Ban Update:

Already in Ban: SAIL, Sammaan Capital
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi