Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
WhatsApp पर गलती से डिलीट हो गई चैट? घबराएं नहीं, इन तरीकों से आसानी से कर सकते हैं रिकवर

WhatsApp पर गलती से डिलीट हो गई चैट? घबराएं नहीं, इन तरीकों से आसानी से कर सकते हैं रिकवर

Zee Business Hindi 3 months ago

WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी यादों और जरूरी जानकारियों का डिजिटल खजाना बन चुका है. ऐसे में जब कोई खास चैट गलती से डिलीट हो जाती है, तो घबराहट लाजमी है. लेकिन राहत की बात यह है कि WhatsApp डिलीट चैट को रिकवर करने के मौके देता है.

बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए. नीचे हम तीन ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आम यूजर्स के लिए भी आसान हैं.

क्लाउड बैकअप से चैट वापस पाएं

(Android - Google Drive | iPhone - iCloud)

अगर आपने WhatsApp में ऑटो बैकअप ऑन कर रखा है, तो समझिए आधी लड़ाई यहीं जीत ली. जब भी आप WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करते हैं, ऐप खुद पूछता है कि आप पुराना बैकअप वापस लाना चाहते हैं या नहीं.

कैसे करें रिकवर:

  • WhatsApp को फोन से अनइंस्टॉल करें.
  • दोबारा Play Store या App Store से ऐप इंस्टॉल करें.
  • वही मोबाइल नंबर डालकर वेरिफिकेशन करें.
  • स्क्रीन पर "Restore" का ऑप्शन आएगा, उस पर टैप करें.
  • कुछ ही मिनटों में आपकी पुरानी चैट वापस आ सकती है.

ध्यान रखें: बैकअप अगर चैट डिलीट होने के बाद का है, तो वह चैट वापस नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें: AC खरीदने के लिए फरवरी सबसे है बेस्ट! गर्मी आने से पहले ये बड़े ब्रांड्स दे रहे हैं बंपर डिस्काउंट

लोकल बैकअप से रिकवरी (केवल Android यूजर्स के लिए)

कई लोगों को यह नहीं पता कि Android फोन में WhatsApp रोज अपने आप एक लोकल बैकअप बना लेता है, वो भी बिना इंटरनेट के. अगर Google Drive में बैकअप नहीं है, तो यह तरीका आपके लिए लाइफसेवर बन सकता है.

स्टेप्स समझिए:

  • फोन में File Manager खोलें.
  • WhatsApp > Databases फोल्डर में जाएं.
  • वहां आपको तारीख के साथ बैकअप फाइल दिखेगी.
  • उसकी तारीख वाली फाइल का नाम बदलकर msgstore.db.crypt14 करें.
  • WhatsApp को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें.
  • सेटअप के वक्त "Restore" चुनें.
  • बस, पुरानी चैट फिर से दिख सकती है.

थर्ड-पार्टी रिकवरी टूल्स (आखिरी विकल्प)

अगर न क्लाउड बैकअप है और न लोकल, तब कुछ लोग थर्ड-पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर का सहारा लेते हैं. ये टूल्स आपके फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करके डिलीट डेटा स्कैन करने का दावा करते हैं.

कुछ लोकप्रिय टूल्स:

  • Dr.Fone
  • iMyFone
  • Tenorshare

कैसे रिकवर करें:

  • आमतौर पर इनमें PC या Mac पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना पड़ता है.
  • फोन को USB से जोड़ना होता है.
  • Android में USB Debugging ऑन करनी पड़ सकती है.

सावधानी जरूरी:

  • सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही टूल डाउनलोड करें.
  • हर टूल 100% रिकवरी की गारंटी नहीं देता.
  • पर्सनल डेटा की सुरक्षा पहले समझ लें.

ध्यान रखें कि WhatsApp चैट रिकवरी संभव है, लेकिन हमेशा नहीं. इसलिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि ऑटो बैकअप हमेशा ऑन रखें, ताकि गलती से कुछ भी डिलीट हो जाए, तो पछताना न पड़े.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Zee Business Hindi