Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सुंदरनगर से 40 हजार रु. कीमत का 2.70 किलो गांजा जब्त

सुंदरनगर से 40 हजार रु. कीमत का 2.70 किलो गांजा जब्त

गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने सुंदरनगर निवासी इमरान मुस्ताक शेख (30) के घर से 2 किलो 70 ग्रॅम गांजा जब्त किया. इस कार्रवाई में एक मोबाइल सहित कुल 76 हजार 40 रु. का माल जब्त किया गया.

इस मामले में शहर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के आदेश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम अवैध कारोबार पर छापामार कार्रवाई करने के लिए गश्त कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि सुंदरनगर निवासी इमरान मुस्ताक शेख मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है. जानकारी के आधार पर इमरान शेख के घर की पंचो के समक्ष निरीक्षण किया गया. इस दौरान 40 हजार 150 रु. कीमत का 2.70 किलो गिला गांजा, 20 हजार 900 रु. नकद व 15 हजार रु. कीमत का मोबाइल ऐसा कुल 76 हजार 40 रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी को गांजा के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि बसंतनगर निवासी गोविंद अग्रवाल ने इर्टिका कार चालक के द्वारा उसके पास गांजा पहुंचाया है. शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, सहायक फौजदार राजेंद्र मिश्रा, हवलदार महेश मेहर, सुबोध बिसेन, इंद्रजित बिसेन, प्रकाश गायधने, सिपाही छगन विठ्ठले, इंदुरकर, पाटिल, राम खंदारे ने की.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: BERAR TIMES