Dailyhunt
वैश्विक अशांति के बीच महावीर का अहिंसा संदेश बना उम्मीद की किरण

वैश्विक अशांति के बीच महावीर का अहिंसा संदेश बना उम्मीद की किरण

महावीर जन्मोत्सव पर मरीजों को फल वितरण कर दिया मानवता का संदेश राजुरा (चंद्रपुर) - विश्व के बदलते हालात आज मानवता के सामने गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक ओर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, वहीं यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा।

इन संघर्षों में हजारों निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता तथा महंगाई तेजी से बढ़ रही है। ऐसे भयावह माहौल में मानवता को एक बार फिर अहिंसा, शांति और करुणा के मार्ग की आवश्यकता महसूस हो रही है। यही कारण है कि वर्तमान समय में भगवान महावीर के विचार और उनके अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय उपजिला अस्पताल में राजस्थानी युवा मंच द्वारा महावीर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर सेवा और करुणा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं राजस्थानी समाज के वरिष्ठ नागरिक ओमप्रकाशजी बजाज, ओमप्रकाश चांडक, गोपाल झंवर, विष्णु नावंधर, सुरेश सारडा, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला संगठन सचिव प्रशांत गोठी, राजुरा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप जैन, राजस्थानी युवा मंच के अध्यक्ष हेमंत बजाज, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमल बजाज, राधेश्याम सोनी, अशोक शाह, सुभाष सारडा, पूनम शर्मा, सीए सागर अडाणिया, अशोक राव, गोविंद सारडा, नितेश मुनोत, दीपक सारडा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज जब दुनिया हिंसा और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, तब भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांत ही मानवता को सही दिशा दे सकते हैं। समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर शांति और सौहार्द स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: BERAR TIMES