Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोमवार से खुलेगी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

सोमवार से खुलेगी सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

Business Sandesh 4 years ago

शेयर बाजार एक ऐसा स्थान है जो जहां पर निवेश कर बहुत तेजी के साथ अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। मगर शेयर बाजार के साथ समस्या यह है कि यहां पर जोखिम बहुत होता है। एक झूठी खबर से भी अच्छे से अच्छे कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों के समान अर्श से फर्श पर आ जाते हैं।

गोल्ड यानी सोना एक अच्छा निवेश विकल्प है, मगर गोल्ड खरीद कर घर पर रखना एक बड़ा जोखिम भरा कार्य है। गहनों के साथ समस्या यह है कि उसकी बिक्री वैल्यू उतनी अच्छी नहीं मिलतीं। मगर सोने के द्वारा कमाई का अब एक सेफ मौका है। भारत सरकार ने गुरुवार 21 अक्टूबर को सॉवरेन गोल्ड बांड के द्वारा निवेश का एक मौका दिया है।

भारत सरकार की दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बांड 2021-22 की सातवीं श्रृंखला को आगामी 25 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक के लिए सब्सक्रिप्शन खोलने की घोषणा की है। इसकी निपटान तिथि 02 नवंबर, 2021 रखी गई है।

ज्ञात हो कि जैसा कि आरबीआई ने अपनी 22 अक्टूबर, 2021 की प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया है, उसके अनुसार सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,765 रुपए प्रति ग्राम होगा। जो निवेशक बॉन्ड में ऑनलाइन आवेदन और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करेंगे उन्हें पचास रुपए प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से यह पहल की है। ऐसे में निवेशकों को गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,715 रुपए प्रति ग्राम पड़ेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Business Sandesh Hindi