Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गांधी के चकनाचूर हुए सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे साकार: आरके सिन्हा

गांधी के चकनाचूर हुए सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे साकार: आरके सिन्हा

सुरेंन्द्र सागरगया,08 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने कहा कि चरखा का विस्तार कर इसे गांव-गांव तक स्थापित करने और देश की महिलाओं में सामाजिक और आर्थिक क्रांति लाने की परिकल्पना गांधी जी की थी जिसे आजादी मिलने के बाद कांग्रेस की सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया। यदि इसे गंभीरता से लिया होता तो आज भारत की महिलाएं स्वावलंबी होती और उनके जीवन जीने की शैली आजादी के 72 सालों के बाद बदल गयी होती।भाजपा सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि चरखा को कांग्रेसी सरकारों ने गंभीरता से नहीं लिया और आज देश महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव के मामले में पिछड़ कर रह गया है।

सांसद सिन्हा शुक्रवार को गांधी संकल्प यात्रा के तीसरे चरण के दूसरे दिन गया में शहर के टावर चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के इन्हीं सपनों को साकार कर देश में सामाजिक और आर्थिक क्रांति की शुरुआत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम बढ़ाया है। बता दे कि सांसद सिन्हा प्रधानमंत्री के इन्ही क्रांतिकारी फैसलों को गांव से शहर तक के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पिछले दो अक्टूबर से बिहार की धरती पर पदयात्रा करने निकले हैं।सांसद सिन्हा ने कहा कि बापू का रामराज्य-मोदी का सुराज यह एक ऐसा आंदोलन बन चुका है जहां से सीधे नरेंद्र मोदी की विकास गाथा आम जनमानस तक पहुंच रही है। बिहार के बेतिया से शुरू हुई यह गांधी संकल्प यात्रा आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री की विकास यात्रा में पूरे हो रहे कार्यों और देश की बदल रही सूरत की चर्चा आम आदमी के दिलो दिमाग में बैठाने में मील का पत्थर साबित होगी। पदयात्रा में गीतकारों और संगीतकारों की टीम भी अपना जलवा बिखेरने में सफल हो रही है। सड़क सुरक्षा, नशाबंदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, खादी अपनाने, स्वच्छता जैसे कई समाज से जुड़े सवालों पर जनसमूह के बीच जागृति फैला रहे संस्कृति कर्मियों की यह टीम समाज मे क्रांति लाने का संदेश अपने गीतों के माध्यम से दे रही है।गया शहर के टावर चौक पर शुक्रवार को जब गांधी संकल्प यात्रा को लेकर सांसद आरके सिन्हा पहुंचे तो वहां उनका भव्य स्वागत हुआ। सांसद सिन्हा ने लोगों से जैविक खेती करने,स्वच्छता को अपनाने, बुनियादी शिक्षा की तरफ आगे बढ़ने,सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, नशा को दूर भगाने का संकल्प भी लोगों को दिलाया। गांधी संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करने के पूर्व उन्होंने देशरत्न और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। गांधी संकल्प यात्रा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक कंचन कुमार सिन्हा,राजेन्द्र राम,रूपेश कुमार वर्मा,नरेश चौधरी,शोभा सिन्हा और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी,भाजपा नेता अखौरी निरंजन प्रसाद,सुनील कुमार सिन्हा,प्रो. रामनंदन सिंह सहित कई लोग मंच पर मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi