Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अनतंनाग मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर, मुठभेड़ जारी

अनतंनाग मुठभेड़ में दो आतंकी ढ़ेर, मुठभेड़ जारी

अनतंनाग, 13 जुलाई अनतंनाग जिले के सिरीगुफवारा इलाके में सोमवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है इसके साथ की मरने वाले आतंकियों की संख्या दो हो गई है। इस दौरान एक महिला भी घायल हुई है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है जिन्हे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। अभी तक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।

अनतंनाग जिले के सिरीगुफवारा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर सेना की 3 आर.आर, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है जबकि इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई है। घायल महिला को तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है।

माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है जिन्हे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Royal Bulletin