Dailyhunt
एआई और स्मार्ट स्टोरेज तकनीक से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव ला रही सिगएनर्जी : अभिलाष बोराना

एआई और स्मार्ट स्टोरेज तकनीक से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव ला रही सिगएनर्जी : अभिलाष बोराना

खनऊ। भारत में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच एआई आधारित स्मार्ट ऊर्जा समाधान तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी दिशा में सिगएनर्जी (Sigenergy) अपने "Enjoy Green Energy" विजन के साथ भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीकी क्रांति लाने की तैयारी कर रही है।

सिगएनर्जी इंडिया के सीईओ अभिलाष बोराना ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को एक ऐसा स्मार्ट और इंटेलिजेंट ऊर्जा इकोसिस्टम उपलब्ध कराना है, जो ऊर्जा उपयोग को अधिक कुशल, विश्वसनीय और टिकाऊ बना सके।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल बाजार में, जहां ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है और बिजली आपूर्ति की चुनौतियां भी मौजूद हैं, वहां एआई आधारित ऊर्जा प्रबंधन और बैटरी स्टोरेज सिस्टम भविष्य की बड़ी जरूरत बनते जा रहे हैं। सिगएनर्जी अपने उन्नत इन्वर्टर, बैटरी स्टोरेज और ईवी चार्जिंग समाधानों के जरिए इसी दिशा में काम कर रही है।

अभिलाष बोराना के अनुसार सिगएनर्जी की सबसे बड़ी विशेषता उसका "AI in All" दृष्टिकोण है। कंपनी के उत्पादों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक फीचर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम का मुख्य हिस्सा है।यह तकनीक वास्तविक समय में ऊर्जा की खपत और उपलब्धता का विश्लेषण कर यह तय करती है कि कब सौर ऊर्जा का उपयोग करना है, कब बैटरी स्टोरेज से बिजली लेनी है और कब ग्रिड से ऊर्जा लेनी है। इससे बिजली की बचत, बेहतर ऊर्जा दक्षता और कम लागत सुनिश्चित होती है।

सिगएनर्जी ने भारत के रेजिडेंशियल, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल (C&I) और यूटिलिटी सेक्टर के लिए अलग-अलग ऊर्जा समाधान तैयार किए हैं।घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कंपनी बैटरी-रेडी हाइब्रिड इन्वर्टर, स्मार्ट बैटरी सिस्टम, ईवी चार्जर, माइक्रो इन्वर्टर और ऑल-इन-वन पोर्टेबल सोलर समाधान उपलब्ध करा रही है।

वहीं औद्योगिक और व्यावसायिक उपयोग के लिए हाई-कैपेसिटी इन्वर्टर और बड़े बैटरी स्टोरेज सिस्टम विकसित किए गए हैं, जिन्हें बड़े स्तर पर स्केल किया जा सकता है। कंपनी जल्द ही भारत में यूटिलिटी-स्केल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

कंपनी का MySigen ऐप उसके स्मार्ट ऊर्जा इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है। इस ऐप के जरिए उपभोक्ता रियल टाइम में देख सकते हैं कि उनकी बिजली कहां से आ रही है और उसका उपयोग कैसे हो रहा है। ऐप में एआई आधारित स्मार्ट सुझाव भी दिए जाते हैं, जो ऊर्जा उपयोग को अधिक प्रभावी और किफायती बनाने में मदद करते हैं।

अभिलाष बोराना ने कहा कि भारत सिगएनर्जी की वैश्विक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कंपनी यहां तेजी से विस्तार की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है और अगले वर्ष से भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत का ऊर्जा क्षेत्र एआई और एडवांस्ड ऊर्जा भंडारण तकनीकों पर आधारित होगा। सिगएनर्जी का लक्ष्य देश को अधिक स्मार्ट, स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा भविष्य की ओर ले जाना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Aap Ki Khabar