Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी में बड़ा फेरबदल! कई जेल अधीक्षक बदले

यूपी में बड़ा फेरबदल! कई जेल अधीक्षक बदले

Bhaskar Digital 3 months ago

खनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार की देर रात को उन्नाव समेत कई जिलों के जेल अधीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है। राज्य सरकार के निर्देश पर अनु सचिव ममता श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया है।

शासन ने कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को उन्नाव जिला कारागार के अधीक्षक पंकज कुमार सिंह को अलीगढ़ कारागार भेजा। कासगंज जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को बिजनौर कारागार, मुरादाबाद जिला जेल अधीक्षक आलोक सिंह को सहारनपुर जेल और अलीगढ़ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह को मुरादाबाद जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसी तरह सत्य प्रकाश को जिला जेल से आजमगढ़ जेल, उरई जेल अधीक्षक नीरज देव को उन्नाव जेल का कार्यभार सौंपा है। बागपत के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का उरई व नैनी केंद्रीय कारागार के पवन कुमार त्रिवेदी का जौनपुर स्थानांतरण किया गया है।

इसके अलावा कासगंज के अधीक्षक राजेश कुमार सिंह का तबादला बिजनौर, सहारनपुर के अधीक्षक सत्य प्रकाश का आजमगढ़, बागपत के अधीक्षक प्रशांत मौर्य का उरई व नैनी केंद्रीय कारागार के पवन कुमार त्रिवेदी का जौनपुर किया गया है। विजय कुमार राय को बलरामपुर जिला कारागार का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हाल ही में पदोन्नत हुए मुकेश कुमार को अयोध्या और शशिकांत सिंह को बांदा जेल का अधीक्षक बनाया गया है। बिजनौर जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव को बागपत जिला कारागार भेजा गया है।

सूर्या हत्याकांड : गाजियाबाद में पुलिस ने सूर्या की मौत का बदला! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital