Dailyhunt
मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ दिलचस्प जानकारियां

मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ दिलचस्प जानकारियां

Cricket Addictor 2 years ago

मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय (Mohammed Siraj Biography):

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद सिराज दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. सिराज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं.

मोहम्मद सिराज आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडन ओवर करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. वह अपने घातक यॉर्कर और तेज गति के लिए जाने जाते है. वर्तमान में, सिराज दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ वनडे तेज गेंदबाज है.

मोहम्मद सिराज जन्म और फैमिली (Mohammed Siraj Birth and Family):

 Mohammed Siraj Family

मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में एक गरीब मुस्लिम परिवार में हुआ. उनके पिता मोहम्मद गौस ऑटोरिक्शा चालक थे, और उनकी मां शबाना बेगम घरेलू काम करती है. उनके बड़े भाई मोहम्मद इस्माइल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. सिराज का बचपन आर्थिक अभाव और संघर्षों से भरा था. उनके लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं था, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने. सिराज ने कड़ी मेहनत करके इस सपने को पूरा किया और अपने परिवार का नाम रोशन किया.

मोहम्मद सिराजबायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

मोहम्मद सिराज का पूरा नाममोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज का उपनाममियां भाई
मोहम्मद सिराज का डेट ऑफ बर्थ13 मार्च, 1994
मोहम्मद सिराज का जन्म स्थानहैदराबाद, तेलंगाना (भारत)
मोहम्मद सिराज की उम्र29 साल
मोहम्मद सिराज के पिता का नाममोहम्मद गौस
मोहम्मद सिराज की माता का नामशबाना बेगम
मोहम्मद सिराज के भाई का नाममोहम्मद इस्माइल
मोहम्मद सिराज की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
मोहम्मद सिराज की गर्लफ्रेंड का नामज्ञात नहीं

मोहम्मद सिराज का लुक (Mohammed Siraj's looks):

रंगसांवला
आखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 10 इंच
वजन65 किलोग्राम

मोहम्मद सिराज की शिक्षा (Mohammed Siraj’s Education):

मोहम्मद सिराज ने सफा जूनियर कॉलेज, नामपल्ली, हैदराबाद से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की. वह केवल बारहवीं पास हैं. परिवार की आर्थिक कमजोरी के कारण सिराज आगे पढ़ाई नहीं कर पाए.

मोहम्मद सिराज का शुरुआती क्रिकेट करियर:

 Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज को बचपन से ही क्रिकेट खेलान पसंद था. वे 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता उन्हें हर दिन सौ रूपये देते थे, जिससे वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरते और क्रिकेट अभ्यास करते थे. वह कभी क्रिकेट अकादमी में नहीं गए और न ही उनका कोई कोच था. वह पहले टेनिस बॉल से गली क्रिकेट खेला करते थे. 2015 में सिराज ने पहली बार लेदर बॉल से खेला, जब उनके दोस्त ने उन्हें चारमीनार क्रिकेट क्लब में नेट्स पर बुलाया और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने एक मैच में पांच विकेट लिए और अपनी कड़ी मेहनत का फल जल्द ही मिल गया. उन्हें हैदराबाद की अंडर-23 टीम में संभावित खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया.

मोहम्मद सिराज का घरेलू क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj’s Domestic Cricket Career):

2015 में मोहम्मद सिराज ने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 15 नवंबर 2015 को उन्होंने हैदराबाद टीम के लिए 2015-16 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने 2015-16 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू किया. 2016-17 रणजी ट्रॉफी में, सिराज 9 मैचों में 18.92 की औसत से 41 विकेट झटके और हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें शेष भारत टीम में खेलने के लिए चुना गया और जुलाई 2017 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया.

सिराज 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जिसके बाद उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया. 2019 अक्टूबर में, वे 2019-20 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया बी की टीम में भी शामिल हुए. सिराज फिर सफलता की ओर बढ़ते गए और कभी पीछे नहीं देखा.

मोहम्मद सिराज का आईपीएल करियर (Mohammed Siraj’s IPL Career):

 Mohammed Siraj

रणजी ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने 2017 में आईपीएल में डेब्यू किया था. आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सिराज को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. जो उनके बेस प्राइस से 13 गुना अधिक था. 2017 आईपीएल में उन्होंने 6 मैच खेले और 4/32 की औसत से 10 विकेट लिए. 2018 में सनराइजर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 2.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया. उन्होंने उस सीजन में 11 मैच खेले और 11 विकेट लिए.

आईपीएल 2020 की मिनी नीलामी में आरसीबी ने सिराज को बरकरार रखा. 21 अक्टूबर को आईपीएल 2020 में एक लीग मैच में मोहम्मद सिराज ने दो मेडन ओवर फेंककर इतिहास रच दिया. ऐसा करने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं. आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा-ऑक्शन से पहले 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया. उस सीजन में, सिराज ने 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट लिए. लेकिन सिराज ने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 7.50 की औसत से 19 विकेट हासिल किए.

मोहम्मद सिराज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj’s International Cricket Career):

टी20 क्रिकेट-

2017 में मोहम्मद सिराज ने अपनी बेहतरीन आईपीएल गेंदबाजी से बीसीसीआई चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्होंने 4 नवंबर 2017 को अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला और चार ओवरों में 53 रन देकर 1 विकेट लिया. वे कीवी कप्तान केन विलियमसन के साथ टी20I में अपना पहला विकेट लिया. सिराज ने अब तक 8 टी20I मैच में 11 विकेट लिए हैं, 26.72 की औसत से. टी20I में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 है.

वनडे क्रिकेट-

दिसंबर 2018 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया. 15 जनवरी 2019 को, सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में वनडे डेब्यू किया. उस मैच में सिराज महंगे साबित हुए और कोई विकेट भी नहीं ले सके. हालांकि, फरवरी 2022 में, तीन साल के इंतजार के बाद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में वापसी की और सभी को अपने सटीक यॉर्कर और तेज गति से प्रभावित किया.

2022 में खेले गए 12 मैचों में मोहम्मद सिराज ने 24/4.45 की औसत से 18 विकेट लिए हैं और जनवरी 2023 में आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बन गए. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में 21 रन देकर 6 विकेट झटके, जिससे श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 50 रन पर सिमट गई और भारत ने 6.1 ओवर में पूरे 10 विकेट से जीत हासिल की.

टेस्ट क्रिकेट-

2020 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मोहम्मद सिराज को भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया. हालांकि, जब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, तो उन्हें पिता के निधन की दुखद खबर मिली. लेकिन सिराज ने टीम में रहने का निर्णय लिया और 26 दिसंबर 2020 को बॉक्सिंग डे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने दो पारियों में पांच विकेट लिए, जिससे भारत ने मैच को आठ विकेट से जीत हासिल की. बता दें कि सिराज ने अबतक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं. उसने 39 पारियों में 30.23 की औसत से 59 विकेट हासिल किए हैं.

मोहम्मद सिराज का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Mohammed Siraj’s International Debut):

  • टेस्ट डेब्यू- 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में
  • वनडे डेब्यू- 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में
  • टी20 डेब्यू- 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में

मोहम्मद सिराजका ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mohammed Siraj’s Career Summary):

 Mohammed Siraj

बॉलिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनविकेटइकॉनोमीऔसतसर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test)26482165743.3529.256/15
वनडे (ODI)41401550685.0922.796/21
टी20 (T20)88294119.1926.734/17
आईपीएल (IPL)79792326788.5429.854/21

बैटिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकदोहराशतकअर्धशतक
टेस्ट (Test)263510416*4.9539.84000
वनडे (ODI)4114469*7.6646.00000
टी20 (T20)81555.071.43000
आईपीएल (IPL)79229714*12.1287.39000

मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड (Mohammed Siraj’s Records):

  • 2015-16 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान हैदराबाद के लिए सिराज ने सिर्फ 9 मैचों में रिकॉर्ड 41 विकेट लेने वाले गेंदबाज.
  • सिराज 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.
  • सिराज आईपीएल इतिहास में 2020 सीज़न के दौरान एक ही गेम में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले और एकमात्र गेंदबाज हैं.
  • वनडे में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज.
  • वनडे में संयुक्त रूप से सबसे तेज 5 विकेट (16 डिलीवरी) लेने वाले गेंदबाज.
  • जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के चौथे टेस्ट के दौरान अपना पहला पांच विकेट लेने का कारनामा किया.
  • 6/21 करियर का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा और वनडे में 6 विकेट लेने वाले सबसे तेज गेंदबाज.

मोहम्मद सिराज पसंद और नापसंद (Mohammed Siraj's Likes and Dislikes):

पसंदीदा क्रिकेटरविराट कोहली
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियमराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान और गोविंदा
पसंदीदा खानाबिरयानी
टीम के खिलाफ खेलना पसंदपाकिस्तान

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

मोहम्मद सिराज की नेटवर्थ (Mohammed Siraj's Net Worth):

 Mohammed Siraj

मोहम्मद सिराज ने भले ही बचपन में गरीबी में बिताया हो, लेकिन आज करोड़ों के मालिक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद सिराज के पास लगभग 47 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. बीसीसीआई की सैलरी, आईपीएल और विज्ञापन उनकी मुख्य आय का स्रोत हैं. सिराज बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड बी के खिलाड़ी है. जिससे उन्हें प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये की कमाई होती है. जबकि टी20आई मैचों के लिए उन्हें 3 लाख रुपये मिलते हैं, वनडे मैचों के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं और टेस्ट मैचों के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं. 2023 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. सिराज को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई होती है. सिराज के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में आलीशान घर है.

मोहम्मद सिराज की कुल सम्पत्ति (Net worth)50 करोड़ रुपये
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट सैलरी3 करोड़ रुपये
टेस्ट मैच फीस15 लाख रुपये
वनडे मैच फीस6 लाख रुपये
टी20 मैच की फीस3 लाख रुपये
आईपीएल8 करोड़ रुपये

मोहम्मद सिराज ब्रांड एंडोर्समेंट (Mohammed Siraj Brand Endorsement):

  • MyCircle11
  • Be O Man
  • CoinSwitchKuber
  • Crash on the Run
  • MyFitness

मोहम्मद सिराज कार कलेक्शन (Mohammed Siraj Car Collection):

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार कलेक्श में कई महंगी गाड़ियां शामिल है. सिराज के पास मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़, रेंज रोवर वोग, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार हैं.

कार कीमत
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास1.80 करोड़ रुपये
बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज़68.90 लाख रुपये
रेंज रोवर वोग1.90 करोड़ रुपये
टोयोटा फॉर्च्यूनर33.43 लाख रुपये
महिंद्रा थार10.98 लाख रुपये

मोहम्मद सिराज विवाद (Mohammed Siraj Controversy):

10 जनवरी 2021 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान मोहम्मद सिराज को भीड़ के द्वारा नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था. मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने सिराज को “ब्राउन डॉग” और “बिग मंकी” कहा. तब सिराज ने ऑन-फील्ड अंपायर से शिकायत की. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में इस घटना के लिए माफी मांगी.

मोहम्मद सिराज से जुड़े कुछ दिलचस्प जानकारियां (Mohammed Siraj's Interesting Facts):

  • मोहम्मद सिराज का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, उनके पिता एक ऑटो-रिक्शा चालक थे और उनकी मां घरों में काम करती थीं.
  • सिराज कभी किसी क्रिकेट अकेडमी में नहीं गए और ना ही उनका कोई कोच था.
  • उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट खेलना शुरू किया, लेकिन बाद में एक गेंदबाज के रूप में उभरे.
  • शुरुआत में सिराज हैदराबाद के चारमीनार क्रिकेट क्लब से जुड़े.
  • 2015-16 रणजी सीजन सिराज के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. उन्होंने 9 मैचों में 41 विकेट के साथ सीजन समाप्त किया, जिस बदौलत ईरानी कप के लिए ‘शेष भारत’ टीम में उनका चयन हुआ.
  • सिराज को आईपीएल 2017 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था.
  • सिराज आमतौर पर 140-145 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बॉलिंग करते हैं. उनकी पसंदीदा गेंद यॉर्कर गेंद है.

मोहम्मद सिराज की पिछली 10 पारियां (Mohammed Siraj's last 10 Innings):

मैचफॉर्मेटविकेटतारीख
इंग्लैंड के खिलाफटेस्ट2/78 & 0/1623 फरवरी 2024
इंग्लैंड के खिलाफटेस्ट4/84 & 0/1615 फरवरी 2024
इंग्लैंड के खिलाफटेस्ट0/28 & 0/2224 जनवरी 2024
साउथ अफ्रीका के खिलाफटेस्ट6/15 & 1/3103 जनवरी 2024
साउथ अफ्रीका के खिलाफटेस्ट2/9126 दिसंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफएकदिवसीय1/4519 नवंबर 2023
न्यूजीलैंड के खिलाफएकदिवसीय1/7815 नवंबर 2023
नीदरलैंड के खिलाफएकदिवसीय2/2912 नवंबर 2023
साउथ अफ्रीका के खिलाफएकदिवसीय2/1805 नवंबर 2023
श्रीलंका के खिलाफएकदिवसीय5/1802 नवंबर 2023

हमें आशा है कि आपको मोहम्मद सिराज का जीवन परिचय (Mohammed Siraj's Biography in Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं.

FAQs:

Q. मोहम्मद सिराज का जन्म कब हुआ?

A. मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हुआ था.

Q. मोहम्मद सिराज कहां के रहने वाले हैं?

A. मोहम्मद सिराज हैदराबाद के रहने वाले हैं.

Q. मोहम्मद सिराज ने अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कब किया?

A. सिराज ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था.

Q. मोहम्मद सिराज की पत्नी कौन है?

A. मोहम्मद सिराज की पत्नी का कोई नहीं है क्योंकि वह अविवाहित हैं.

- श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

सूर्यकुमार यादव की जीवनी, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और करियर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi