Dailyhunt
मुकेश कुमार का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ दिलचस्प जानकारियां

मुकेश कुमार का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ दिलचस्प जानकारियां

Cricket Addictor 2 years ago

मुकेश कुमार का जीवन परिचय (Mukesh Kumar Biography In Hindi):

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मुकेश कुमार एक दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं. वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते है.

वह दोनों तरफ से गेंद को स्विंग करा सकते है. उनकी गति और गेंदबाजी ने सभी को प्रभावित किया है.

मुकेश कुमार का जन्म और परिवार (Mukesh Kumar Birth and Family):

 Mukesh Kumar

मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को काकरकुंड, गोपालगंज, बिहार में हुआ था. उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था. मुकेश के पिता काशीनाथ सिंह जो एक टैक्सी चालक थे, 2019 में उनकी ब्रेन हैमरेज के कारण मृत्यु हो गई. मुकेश की मा का नाम मालती देवी है, जो एक गृहणी हैं. उनकी चार बहनें और एक बड़ा भाई धनसेट हैं. मुकेश ने एक छोटे से गांव और गरीब परिवार से आने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत से भारत के लिए क्रिकेट खेलने का अपना सपना पूरा किया. मुकेश कुमार ने 28 नवंबर 2023 को बिहार की छपरा की रहने वाली दिव्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं.

मुकेश कुमार बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

मुकेश कुमार का पूरा नाममुकेश कुमार
मुकेश कुमार का डेट ऑफ बर्थ12 अक्टूबर 1993
मुकेश कुमार का जन्म स्थानगोपालगंज, बिहार
मुकेश कुमार की उम्र30 वर्ष
मुकेश कुमार का जर्सी नंबर49
मुकेश कुमार के पिता का नामकाशीनाथ सिंह
मुकेश कुमार की माता का नाममालती देवी
मुकेश कुमार के भाई का नामधनसेट
मुकेश कुमार की वैवाहिक स्थिति विवाहित
मुकेश कुमार की पत्नि का नामदिव्या सिंह

मुकेश कुमार का लुक (Mukesh Kumar's Looks):

रंगसावंला
आखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 9 इंच
वजन70 किलोग्राम

मुकेश कुमार की शिक्षा (Mukesh Kumar’s Education):

मुकेश कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा VMS हाई स्कूल, गोपालगंज, बिहार से प्राप्त की है. बाद में उन्होंने कमला राय कॉलेज, गोपालगंज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. हालांकि, उन्हें पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी, उनका मन क्रिकेट खेलने में ज्यादा लगता था.

मुकेश कुमार का जीवन संघर्ष:

 Mukesh Kumar

मुकेश बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था. शुरू में, वह गांव के खेतों और गलियों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे. उन्हें इसके लिए घरवालों से डांट भी पड़ती थी और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा जाता था. हालांकि, 2008-2009 में मुकेश ने बिहार के गोपालगंज जिले में ‘प्रतिभा की खोज’ में ट्रायल दिया. जहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सात मैचों में कुल 34 विकेट हासिल किए. 2010 में, उन्होंने बीसीसीआई एसोसिएट और एफिलिएट टूर्नामेंट में बिहार अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया था.

उस समय मुकेश के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, इसलिए उनके माता-पिता चाहते थे कि वह पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी करे. पिता के कहने पर वह 2012 में कोलकाता गए, जहां वे टैक्सी चलाते थे. उनके पिता चाहते थे कि उनका बेटा सैनिक बन जाए. मुकेश ने इसके लिए तीन बार CRPF (Central Reserve Police Force) की परीक्षा भी दी थी, लेकिन वे मेडिकल में फेल हो गए. लेकिन मुकेश को विश्वास था कि वह क्रिकेट में बेहतर कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने अपने पिता से एक साल का समय मांगा और क्रिकेट मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया.

बाद में, मुकेश कोलकाता में एक क्रिकेट क्लब में शामिल होकर क्रिकेट खेलने लगे. उन्होंने कम पैसे के कारण टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर दिया, जहां उन्हें क्लबों से प्रति मैच 500 रुपये मिलते थे. फिर मुकेश 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा आयोजित “विजन 2020” ट्रायल में चयनित हुए और बंगाल टीम में शामिल हुए. उन्हें बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज और कोच रानादेव बोस ने उनकी प्रतिभा को देखा और उनके कहने पर ईडन गार्डन में रहने की जगह भी मिली. 2015 में, वे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हो गए, क्योंकि वे क्लब और ट्रेनिंग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मुकेश कुमार का घरेलू क्रिकेट करियर (Mukesh Kumar’s Domestic Career):

30 अक्टूबर 2015 को, मुकेश कुमार ने 2015-16 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया. इसके बाद 13 दिसंबर 2015 को उन्होंने 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की. 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 6 जनवरी 2016 को टी20 डेब्यू भी किया. हालांकि, मुकेश टीम में नियमित रूप से शामिल होने में असफल रहे. इंजरी और खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें अधिकांश मैचों से बाहर रखा गया.

लेकिन 2018-19 सीज़न तक वह टीम में नियमित रूप से खेल रहे थे. उस सीज़न के सेमीफाइनल में, उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया और सबका ध्यान खींचा. उन्होंने बंगाल के लिए केएल राहुल, करुण नायर और मनीष पांडे जैसे सितारों से सजी कर्नाटक की बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ दूसरी पारी में 61 रन देकर 6 विकेट लिए और अपनी टीम को फाइल तक पहुंचाने में मदद की. बता दें कि मुकेश ने अब तक 40 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 2.69 की इकोनॉमी से 151 विकेट हासिल किए हैं. जिसमें उन्होंने 6 बार पांच विकेट-हॉल लेने का कीर्तिमान भी रचा है. इसके अलावा वह लिस्ट ए क्रिकेट में अब तक 27 मैच खेल चुके हैं और 30 विकेट अपने नाम किए हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बदौलत वह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए.

मुकेश कुमार का आईपीएल करियर (Mukesh Kumar’s IPL Career):

 Mukesh Kumar

2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उनके घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पुरस्कार था. यह उस साल किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए दूसरी सबसे बड़ी बोली थी. शुरुआत में उनको खुद को चुने जाने की भी उम्मीद नहीं थी. हालांकि, मुकेश ने 2023 आईपीएल सीजन में 10 मैच खेले और 10.52 इकोनॉमी रेट से 7 विकेट हासिल किए. उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2/30 था.

मुकेश कुमार का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Mukesh Kumar’s International Cricket Career):

मुकेश कुमार को पहली बार सितंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में नामित किया गया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में, श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. हालांकि, जून 2023 में मुकेश को वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम में चुना गया. 20 जुलाई 2023 को मुकेश कुमार ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया और एक सफलता हासिल की. उन्होंने टेस्ट मैच की पहली पारी में 18 ओवरों में 2/18 और दूसरी पारी में 5 ओवरों में 0/5 आंकड़े के साथ समाप्त किया.

मुकेश कुमार ने 27 जुलाई 2023 को बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपना वनडे डेब्यू किया. जिसमें उन्होंने पांच ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया. इसके बाद 3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. उस मैच में, हालांकि, वह कोई विकेट नहीं ले सके. इसी के साथ वह महज 14 दिनों के अंदर वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए.

मुकेश कुमार का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Mukesh Kumar‘s International Debut):

  • टेस्ट डेब्यू-20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, त्रिनिदाद में
  • वनडे डेब्यू- 27 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, बारबाडोस में
  • टी20I डेब्यू-3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ, त्रिनिदाद में

मुकेश कुमार का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mukesh Kumar‘sCareer Summary):

 Mukesh Kumar

बॉलिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनविकेटऔसतइकोनॉमीसर्वश्रेष्ठ
टेस्ट (Test)36179725.573.784/56
वनडे (ODI)66217543.405.563/30
टी20I (T20)14144121234.339.393/32
आईपीएल (IPL)1010326746.5710.522/30

बैंटिंग-

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्रइक रेटशतकअर्धशतकचौकाछक्का
टेस्ट (Test)34000.00.00000
वनडे (ODI)6210610.0062.500020
टी20I (T20)1435.4*0.0250.00010
आईपीएल (IPL)1010760.077.780000

इनकी बायोग्राफी भी पढ़ें- मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर

मुकेश कुमार की शादी (Mukesh Kumar’s Marriage):

 Mukesh Kumar Marriage

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 28 नवंबर 2023 को मुकेश ने दिव्या सिंह के साथ सात फेरे लिए. दोनों की शादी गोरखपुर के रिसॉर्ट में समपन्न हुई. बता दें कि इसी साल 21 फरवरी को दोनों ने गोपालगंज के एक होटल में सगाई की थी. मुकेश कुमार की पत्नी दिव्या सिंह, बिहार की छपरा में रहती है और एक बहुत साधारण परिवार से आती हैं. मुकेश कुमार की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

मुकेश कुमार की नेट वर्थ (Mukesh Kumar’s Net Worth):

मुकेश कुमार का बचपन भले ही गरीबी में गुजरा हो, लेकिन आज करोड़ों की संपत्ति रखते हैं. रिपोर्टों के अनुसार, मुकेश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 15 करोड़ रुपये है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है. लेकिन वह आईपीएल, क्रिकेट मैचों और ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. आईपीएल 2023 के सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. साथ ही, भारत में खेले जाने वाले हर टी20 मैच के लिए उन्हें 3 लाख रुपये और हर वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं. मुकेश के पास कोलकाता में एक सुंदर घर हैं.

मुकेश कुमार की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ रुपये
टी20I 3 लाख रुपये
वनडे 6 लाख रुपये
आईपीएल फीस5.50 करोड़ रुपये

मुकेश कुमार के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mukesh Kumar):

  • मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को बिहार के गोपालगंज जिले के काकरकुंड में एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था. उनके पिता काशीनाथ सिंह एक टैक्सी ड्राइवर थे.
  • मुकेश के पिता चाहते थे कि वह भारतीय सेना में शामिल हों, लेकिन तीन प्रयासों के बाद भी वह परीक्षा पास नहीं कर सके. वह मेडिकल में फेल हो गए थे.
  • 2008-2009 में, उन्होंने बिहार के गोपालगंज जिले में आयोजित ‘प्रतिभा की खोज’ में ट्रायल दिया. उन्होंने गेंदबाजी की और सात मैचों में 34 विकेट हासिल किए.
  • 2010 में, उन्होंने बीसीसीआई द्वारा आयोजित एसोसिएट और एफिलिएट टूर्नामेंट में बिहार अंडर-19 का प्रतिनिधित्व किया.
  • घर की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण 2012 में, उनके पिता ने उन्हें कोलकाता जाने के लिए कहा, जहां वह एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे.
  • उनके पिता उनके क्रिकेट खेलने के ख़िलाफ़ थे, लेकिन उन्होंने अपने पिता के ख़िलाफ़ जाकर 400-500 रुपये के लिए स्थानीय मैच खेलना शुरू कर दिया.
  • उनके कोच के मुताबिक, मुकेश क्रिकेट खेलने के लिए हर दिन 30 किमी साइकिल चलाकर एकेडमी जाते थे.
  • क्लब में शामिल के होने के बाद 2014 में, उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के ‘विजन 2020’ कार्यक्रम के तहत चुना गया.
  • हालांकि, चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें कुपोषित पाया गया क्योंकि उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था और उन्हें उचित आहार नहीं मिलता था.
  • मुकेश कुपोषण से जूझ रहे थे और उन्हें 'बोन एडीमा' भी था, जिसमें उनके घुटने में बहुत ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाता था, जिससे वह मैच नहीं खेल पाते थे.
  • हालांकि, बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज और कोच रानादेव बोस ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और वह बंगाल रणजी टीम के लिए चुन लिए गए.
  • 2015-16 रणजी ट्रॉफी में 30 अक्टूबर को मुकेश ने प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. 2021-2022 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 9 पारियों में 20 विकेट हासिल किए.
  • 2015 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की. उन्होंने 6 जनवरी 2016 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया.
  • 2019 में, जब बंगाल एक ड्रीम सीज़न खेल रहा था, मुकेश अपने पिता के स्वास्थ्य के कारण संघर्ष कर रहे थे. वह सुबह ट्रेनिंग करते थे और शाम को अपने पिता को अस्पताल ले जाते थे.
  • 2019 में जब मुकेश बंगाल कैंप में थे तब उनके पिता की ब्रेन हैमरेज के कारण मृत्यु हो गई. उनके भाई ने उन्हें उनके पिता के निधन की जानकारी दी.
  • 2022 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया था. तब उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.
  • सितंबर 2022 में, मुकेश कुमार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहली बार कॉल-अप मिला था.
  • दिसंबर 2022 में, उन्हें श्रीलंका 2022 के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुना गया था.
  • मुकेश को जब बुची बाबू टूर्नामेंट के लिए बंगाल टीम में चुना गया तो मनोज तिवारी ने उन्हें क्रिकेट किट दी थी, क्योंकि उनके पास कोई किट नहीं थी.
  • 20 जुलाई 2023 को मुकेश ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था.

मुकेश कुमार की पिछली 10 पारियां (Mukesh Kumar's last 10 Innings):

मैचविकेटप्रारूपतारीख
अफगानिस्तान के खिलाफ0/44टी20I17 जनवरी 2024
अफगानिस्तान के खिलाफ0/21टी20I14 जनवरी 2024
अफगानिस्तान के खिलाफ2/23टी20I11 जनवरी 2024
भारत बनाम साउथ अफ्रीका2/0 & 2/56टेस्ट03 जनवरी 2024
भारत बनाम साउथ अफ्रीका1/56एकदिवसीय21 दिसंबर 2023
भारत बनाम साउथ अफ्रीका0/46एकदिवसीय19 दिसंबर 2023
भारत बनाम साउथ अफ्रीका0/46एकदिवसीय17 दिसंबर 2023
भारत बनाम साउथ अफ्रीका1/21टी20I14 दिसंबर 2023
भारत बनाम साउथ अफ्रीका2/34टी20I12 दिसंबर 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया3/32टी20I03 दिसंबर 2023

हमें आशा है कि आपको मुकेश कुमार का जीवन परिचय (Mukesh Kumar Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

FAQs:

Q. कौन हैं मुकेश कुमार?

A. मुकेश कुमार एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं.

Q. मुकेश कुमार का जन्म कब और कहां हुआ था?

A. मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को बिहार के गोपालगंज जिले के काकरकुंड में हुआ था.

Q. मुकेश कुमार की उम्र कितनी है?

A. 30 वर्ष (2023)

Q. मुकेश कुमार आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?

A. दिल्ली कैपिटल्स

- रिंकू सिंह का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Cricket Addictor Hindi