Dailyhunt
कल का मैच कौन जीता? - CSK vs PBKS, सातवां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

कल का मैच कौन जीता? - CSK vs PBKS, सातवां मैच, IPL 2026 (Yesterday Match Result)

Crictoday 1 week ago

दिल्ली:आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का दमदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से बेहतरीन हासिल की और अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा लिया.

चेपॉक स्टेडियम में हुए इस मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए. जवाब में श्रेयस अय्यर की पंजाब टीम ने टारगेट को 8 गेंदें बाकी रहते 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

चेन्नई की पारी की बात करें, तो प्रमुख बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर से टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाने में नाकाम साबित हुए. उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले. हालांकि, इसके बाद आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए. गायकवाड़ ने 28 रनों की पारी खेली, जबकि म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए. इन दोनों के अलावा शिवम दुबे ने 45* रनों की उपयोगी पारी खेली. इस तरह CSK पूरे ओवर खेलने के बाद 5 विकेट खोकर 209 रन बनाने में कामयाब रही. पंजाब की तरह से विजयकुमार वैशाख ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

पंजाब के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपना कमाल दिखाया और तेज गति से रन बनाए. प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों पर 39 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. प्रभसिमरन के बल्ले से 39 रन आए. पिछले मैच के हीरो कूपर कॉनली ने 36 रनों का योगदान दिया. वहीं, कप्तान अय्यर ने इस रन चेज में 50 रनों की जबरदस्त पारी खेली. इन पारियों की मदद से पंजाब ने 210 रनों के टारगेट को 8 गेंदे शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. IPL में ये नौवीं बार है जब पंजाब ने 200 या उससे अधिक का टारगेट चेज किया है. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज ने दो विकेट झटके.

आयुष म्हात्रे- 73 रन
शिवम दुबे - 45* रन
विजयकुमार वैशाख - 2 विकेट

श्रेयस अय्यर- 50 रन
प्रभसिमरन सिंह- 43 रन
अंशुल कंबोज- 2 विकेट

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया.

प्रियांश आर्या

11 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए.

पंजाब किंग्स ने लगातार चौथी बार चेन्नई को उसके घर में हराया.

उत्तर: पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट से मैच जीता.

उत्तर: प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

उत्तर: चेन्नई सुपर किंग्स : 209/5
पंजाब किंग्स: 210/5

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Crictoday