दिल्ली: आईपीएल 2026 में आज दो मुकाबले खेले गए हैं, यानी आज सीजन का पहला डबल हेडर था. दिन के मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर मुंबई इंडियंस से हुई, जिसमें DC ने 6 विकेट से बाजी मारी. वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से रौंदने में सफलता हासिल की. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है.
दिन के पहले मैच की बात करें, तो इसमें मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की. टॉस हारकर पहले खेलने के बाद मुंबई ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. कप्तान सूर्या के बल्ले से 51 रनों की पारी आई थी. जवाब में दिल्ली की टीम ने 163 रनों के टारगेट को 18.1 ओवरों में चेज कर लिया, जिसमें समीर रिजवी का सबसे अहम योगदान रहा था. उन्होंने 51 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब जीता.
वहीं, दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अपने गेंदबाजों के दम पर घरेलू टीम गुजरात टाइटंस को 6 रनों से पटखनी दी. पहले खेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल की 73 रनों की पारी की मदद से 210/6 का स्कोर खड़ा किया था. टारगेट का पीछा करते हुए GT की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 204/8 का स्कोर बना पाई. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सूर्यकुमार यादव- 51 रन
रोहित शर्मा - 35 रन
मुकेश कुमार- 2 विकेट
समीर रिजवी- 90 रन
पाथुम निसांका- 44 रन
दीपक चाहर- 1 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
समीर रिजवी
51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली.
समीर विजवी तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेली.
उत्तर: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता.
उत्तर: समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
उत्तर: मुंबई इंडियंस: 162/6
दिल्ली कैपिटल्स: 164/4
The closing moments of an IPL classic 朗
How good was Tushar Deshpande #GTvsRR#IPL2026pic.twitter.com/NA4Y5uWWAa
ध्रुव जुरेल- 75 रन
यशस्वी जायसवाल - 55 रन
कागिसो रबाडा- 2 विकेट
साई सुदर्शन- 73 रन
जोस बटलर- 26 रन
रवि बिश्नोई- 4 विकेट
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया
रवि बिश्नोई
गेंदबाजी: 41 रन देकर 4 विकेट लिए
साई सुदर्शन सबसे कम पारियों (20) में आईपीएल में ओपनर के तौर पर 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से मैच जीता.
उत्तर: रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
उत्तर: राजस्थान रॉयल्स: 210/6
गुजरात टाइटंस: 204/8

