महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पिछले एक माह में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में 179 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
haryana news
अभियान का दिख रहा असर : डीसी
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासन की सख्ती के चलते महेंद्रगढ़ जिला पूरे हरियाणा में कार्रवाई के मामले में शीर्ष पर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का सकारात्मक असर दिख रहा है और अब जिले में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की छह टीमों ने नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, अटेली और नांगल चौधरी के शहरी क्षेत्रों में ढाबों और दुकानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान 41 स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडर जब्त किए गए। haryana news
प्रतिदिन हो रही चार से पांच सिलेंडरों की आपूर्ति
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे कि कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और पात्र उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्तमान में जिले की 21 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन 4000 से 5000 सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। इस बीच, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरुण सैनी ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर कालाबाजारी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। haryana news
सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला
