Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गोली, तीन घायल

Firing in Kashi Vishwanath : वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को लगने से वे घायल हो गए।

फिलहाल स्थिति सामान्य

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान की पहचान 48वीं वाहिनी के अमरनाथ चौहान के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर खलबली मच गई। घटनास्थल पर जो भी भक्त मौजूद थे, सभी को वहां से एक तरफ किया गया। अभी स्थिति समान्य है। माला-फूल दुकान कैलाशपति के नाम से है। इसी दुकान पर स्टाफ के तौर पर तीनों घायल कार्य करते हैं।

घायलों में ये लोग शामिल

घायलों के नाम रामबाबू गौड़, निवासी सकरकंद गली, विकास यादव डोमरी, निखिल गुप्ता निवासी राजघाट हैं। विकास के हाथ व कमर में, रामबाबू के पेट व हाथ और निखिल के हाथ में गोली लगी है। सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। इस बारे में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि नंदू फारिया प्वाइंट पर एक पीएसी के जवान के हाथ से कार्बाइन छूटने से दो राउंड फायर हुए थे, जमीन पर गोली चली है, तीन दुकान वालों के छर्रे लगे हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया है। सभी खतरे से बाहर हैं।

CBI कर सकती है राम मंदिर चढ़ावा की जांच, फैसला सोमवार को !

हर गर्मी प्यास, हर बरसात बाढ़ - क्या यही विकास है?

मानसून 5 से फिर सक्रिय, हरियाणा-एनसीआर में बढ़ेगी बारिश

ममता के हाथ से गया TMC ऑफिस, ऋतब्रत गुट ने लगाया ताला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Dainiksaveratimes hindi