Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओट्स: Breakfast

गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओट्स: Breakfast

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर ओट्स लोकप्रिय नाश्ता (Breakfast) है। यह उन लोगों के लिए भी बेहतरीन विकल्प है जो ग्लूटेन से परहेज करते हैं। ओट्स को स्मूथी या फिर अलग-अलग तरह से पकाकर खाया जा सकता है।

गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में इस बार ओट्स के अलग-अलग ब्रांड्स की लिस्ट दी गई है। यह ओट्स ब्रांड आपको बाजार में और ऑनलाइन वेबसाइट वेबसाइट पर भी आसानी से मिल जायेंगे।

मन्ना

Manna Oats Photograph: (grehlakshmi top 10)

अगर आप पौष्टिक और संतुलित नाश्ते का बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं तो इन ओट्स का सेवन करना बेहतर है। हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त यह ओट्स डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने, लंबे समय पेट भरा रहने का एहसास और ऊर्जा बनाए रखने में मददगार है। इसको संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
कीमत: ₹299
भार: 1 किलोग्राम

बैगरीज़

Bagrry's Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

इस ओट्स का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर रहता है। साथ ही यह लम्बे समय तक पेट भरा होने का एहसास करता है जो वजन नियंत्रण में सहायक होता है। इसमें हाई प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी बनाई रहती है।
कीमत: ₹220
भार: 1 किलोग्राम

बीबी रॉयल

BB Royal Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

इस ओट्स की 100 ग्राम की सर्विंग में 10.63 ग्राम डाइटरी फाइबर है जो वेट लॉस करने वालों के लिए ब्रेकफास्ट (Best Breakfast) का बेस्ट ऑप्शन है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
कीमत: ₹210
भार: 1 किलोग्राम

मसलब्लेज

MuscleBlaze Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

यह डार्क चॉकलेट ओट्स स्वास्थ्य के साथ स्वाद का भी मज़ा देता है। इसकी 100 ग्राम की प्रत्येक सर्विंग में 22 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जताई है। इसमें चिया और कद्दू के बीज भी मिलाए गए हैं जो हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्त्रोत है। यह लो शुगर ओट्स है जिसको हेल्दी डाइट फॉलो करने वाले भी खा सकते हैं।
कीमत: ₹629
भार: 1 किलोग्राम

योगाबार

YogaBar Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

इस ओट्स की 100 ग्राम की प्रत्येक सर्विंग में 26 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हेल्दी डाइट के लिए अच्छा विकल्प क्योंकि इसमें किसी तरह की मिठास को नहीं डाला गया है। फाइबर और प्रोबायोटिक्स युक्त इन ओट्स का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम और गट हेल्थ को सपोर्ट मिलता है।
कीमत: ₹490
भार: 1 किलोग्राम

केलॉग्स

Kellogg's Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

बिना किसी प्रिजर्वेटिव के हेल्दी डाइट लेने वालों के यह ओट्स एक अच्छा विकल्प है। भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन होने से यह शरीर को आवश्यक पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है। इससे आप डोसा, इडली, उपमा, पोहा और अन्य हेल्दी रेसिपी बनाकर अपने पेट को भर सकते हैं।
कीमत: ₹199
मॉडल: 900 ग्राम

पिनटोला

Pintola Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

अगर आपको डार्क चॉकलेट फ्लेवर पसंद है तो यह ओट्स आप खरीद सकते हैं। इसमें किसी तरह की आर्टिफिशियल शुगर को नहीं मिलाया गया है। इसमें ओट्स के साथ बादाम, किशमिश, कद्दू और चिया सीड्स भी मौजूद हैं जो आपके ब्रेकफास्ट को टेस्टी बना सकते हैं। इसकी 100 ग्राम सर्विंग में 26 ग्राम प्रोटीन मौजूद है।
कीमत: ₹620
भार: 1 किलोग्राम

ट्रू एलिमेंट्स

True Elements Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह रोल्ड कॉम्बिनेशन ग्लूटन फ्री ओट्स आपके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट शामिल हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वूर्ण हैं। अमीनो एसिड से भरपूर ओट्स का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है।
कीमत: ₹400
भार: 1 किलोग्राम

सफोला

Safola Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर ओट्स सॉफ्ट और क्रीमी बनकर तैयार होता है। यह 100% इंस्टेंट रोल्ड ओट्स है। इससे चीला, डोसा, उपमा, खिचड़ी और वाडा बनाकर अपने ब्रेकफास्ट को हैल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। इसकी 100 ग्राम की मात्रा में 12 प्रतिशत प्रोटीन होता है।
कीमत: ₹205
भार: 1 किलोग्राम

क्वेकर

Quaker Oats Photograph: (Grehlakshmi top 10 series)

यह प्लांट-बेस्ड और 100% साबुत अनाज से तैयार हेल्दी ब्रेकफास्ट है। यह ओट्स प्रोटीन और डाइटरी फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। इसमें फल, बादाम या अन्य टॉपिंग मिलाकर स्वाद और पोषण दोनों को और बेहतर बनाया जा सकता है।
कीमत: ₹210
भार: 1 किलोग्राम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi