Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गृहलक्ष्मी टॉप 10 पॉपअप टोस्टर: Pop-up Toaster

गृहलक्ष्मी टॉप 10 पॉपअप टोस्टर: Pop-up Toaster

ब्रेड को बिना किसी झंझट के परफेक्ट तरीके से क्रिस्पी करने के लिए पॉपअप टोस्टर एक अच्छा किचन एप्लायंस है। कौनसा पॉपअप टोस्टर खरीदना है इसको लेकर अगर आपके मन में भी कन्फूजन है तो गृहलक्ष्मी की टॉप 10 सीरीज इसमें आपकी मदद कर सकती है।

रिसर्च आधारित रेटिंग पर चुने गए इन पॉपअप टोस्टर से आप अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं।

मिल्टन

Milton Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

7 ब्राउनिंग सेटिंग्स वाला ये पॉपअप टोस्टर क्रिस्पी गोल्डन टोस्ट तैयार करता है। इसका ऑटो पॉप-अप डिजाइन एक साथ दो स्लाइस टोस्ट करता है। 750W की पावर के साथ तेज और समान टोस्टिंग में मदद करती है। इसका कूल-टच मैट फिनिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटे किचन के लिए उपयुक्त है।
कीमत:₹2,500
मॉडल: B0H3Q8SSDR

विप्रो

Wipro Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

750W का यह टोस्टर ऑटो पॉप-अप और हाई-लिफ्ट फीचर के साथ आता है। इस टोस्टर में गोल्डन ब्राउन से लेकर डार्क टोस्ट तक टोस्ट तैयार किये जा सकते हैं। इसमें कूल-टच बॉडी, कैंसल फंक्शन और हटाने योग्य क्रम्ब ट्रे जैसी सुविधाएं भी हैं जो इसको मॉर्डन किचन के लिए कूल अप्लायंस बनाती हैं।
कीमत: ₹2,209
मॉडल:VL021020

हैवेल्स

Havells Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

750 वोट की क्षमता वाले इस पॉपअप टोस्टर में रीहीट, डीफ्रॉस्ट और कैंसल फंक्शन के साथ ऑटो ब्रेड सेंटरिंग की सुविधा है। इस टोस्टर में गोल्डन ब्राउन से लेकर डार्क टोस्ट तक आसानी से तैयार किये जा सकते हैं। कूल-टच बॉडी और हैंडल इस्तेमाल को सुरक्षित बनाते हैं, जबकि हटाने योग्य क्रम्ब ट्रे सफाई आसान करती है।
कीमत: ₹3,500
मॉडल: GHCPTCJK075

उषा

Usha Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

इस टोस्टर में 6 ब्राउनिंग सेटिंग्स हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार टोस्ट तैयार कर सकती हैं। ऑटोमैटिक ब्रेड सेंटरिंग समान ब्राउनिंग में मदद करती है, जबकि टोस्ट तैयार होने के बाद ऑटो पॉप-अप फीचर इसे निकालना आसान बनाता है। इसमें कूल-टच बॉडी, क्रोइसैन/बन वार्मर, डस्ट कवर और कॉर्ड वाइंडर जैसी सुविधाएं हैं।
कीमत: ₹2,190
मॉडल: 40015ITOASTPT241N

मॉर्फी रिचर्ड्स

Morphy Richards Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

700 वॉट की पावर के साथ ये टोस्टरएक बार में 2 स्लाइस टोस्ट कर सकता है। इसमें 6 ब्राउनिंग लेवल दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड को हल्का या ज्यादा क्रिस्पी टोस्ट कर सकती हैं। मिड-साइकिल कैंसिल फीचर, हटाने योग्य क्रम्ब ट्रे और डस्ट कवर इसे इस्तेमाल व साफ करने में आसान बनाते हैं।
कीमत: ₹3,295
मॉडल: AT 200

पिजन

Pigeon Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

6-लेवल ब्राउनिंग कंट्रोल और 750 वॉट पावर वाया ये ऑटो पॉप-अप टोस्टर एक बार में 2 स्लाइस को टोस्ट कर सकता है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड को हल्का, मध्यम या ज्यादा क्रिस्पी टोस्ट कर सकते हैं। इसकी शॉकप्रूफ बॉडी इसे सुरक्षित बनाती है, वहीं एर्गोनॉमिक डिजाइन इस्तेमाल में सुविधा देता है।
कीमत: ₹1,500
मॉडल: 12470

सैनसुई

Sansui Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

600 वॉट पावर वाला यह पॉपअप टोस्टर 7-लेवल ब्राउनिंग कंट्रोल के साथ आता है। इसका ऑटो-सेंटरिंग फीचर ब्रेड को सही पोजीशन में रखकर एकसमान ब्राउनिंग में मदद करता है। इसमें कैंसिल, रीहीट और डिफ्रॉस्ट बटन भी दिए गए हैं, जो अलग-अलग टोस्टिंग जरूरतों के लिए उपयोगी हैं।
कीमत: ₹1,999
मॉडल: Prima 2 Slice

बजाज

Bajaj Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

750 वॉट पावर वाले इस पॉपअप टोस्टर को एक बार में 2 स्लाइस को टोस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड को हल्का या ज्यादा ब्राउन कर सकते हैं। मिड-साइकिल कैंसल फीचर जरूरत के अनुसार टोस्टिंग को बीच में रोकने की सुविधा देता है। बेस में दिया गया कॉर्ड वाइंडर इसे व्यवस्थित रखने में मदद करता है।
कीमत: ₹2,150
मॉडल: 270030

फिलिप्स

Philips Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

यह पॉप-अप टोस्टर 830 वॉट पावर के साथ आता है और इसमें 8 ब्राउनिंग सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार टोस्ट तैयार कर सकती हैं। इसके 2 बड़े, एडजस्टेबल स्लॉट अलग-अलग आकार की ब्रेड के लिए उपयोगी हैं, जबकि सेल्फ-सेंट्रिंग फीचर दोनों तरफ समान ब्राउनिंग में मदद करता है।
कीमत: ₹2,840
मॉडल: HD2582/9

केंट

Kent Pop-up Toaster Photograph: (Pop-up Toaster)

750 वॉट पावर वाले इस पॉप-अप टोस्टर में 6 हीटिंग मोड दिए गए हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड की ब्राउनिंग तय कर सकते हैं। इसमें ऑटोमैटिक पॉप-अप और ऑटो शट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो इसको अतिरिक्त सुरक्षा देता है। यह ब्रेड को दोनों तरफ से परफेक्ट क्रिस्प करता है।
कीमत: ₹2,500
मॉडल: Crisp Pop Up Toaster 16105

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Grehlakshmi