Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डूबती कमाई को चाय-समोसे का सहारा, अक्षय कुमार की 'सरफिरा' देखने के लिए विशेष ऑफर

डूबती कमाई को चाय-समोसे का सहारा, अक्षय कुमार की 'सरफिरा' देखने के लिए विशेष ऑफर

Sarfira Movie : बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तो एक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं ऊपर से अब उनकी फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

फिल्म ने रिलीज के बाद मात्र पांच करोड़ कमाई की है वहीं, अब फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए लुभावने ऑफर्स (Offers) दिए जा रहे हैं। अगर कोई अक्षय कुमार की फिल्म देखता है तो उसको चाय और दो समोसे फ्री दिए जाएंगे।

टिकट के साथ, चाय और दो समोसे
आपको बता दें, अक्षय कुमार की 'सरफिरा' सुधा कोंगारा (Sudha Kongara) के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' की रीमेक है। जहां फिल्म ने तमिल (Tamil) में शानदार प्रदर्शन किया था वहीं अब फिल्म को हिंदी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, अभी दर्शकों को सिनेमा घरों तक लाने के लिए फेमस मल्टीप्लेक्स ने एक शानदार ऑफर निकाला है। जिसके तहत फिल्म की टिकट के साथ, लोगों को चाय और दो समोसे मिलेंगे।

यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक

फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इसने दूसरे दिन को अपने कलेक्शन में उछाल देखा और 4.5 करोड़ की कमाई की, जो कि पहले दिन के कलेक्शन को लगभग दोगुना कर देती है। तीसरे दिन इसने लगभग 5.1 करोड़ की कमाई की है। अब इन दो मल्टीप्लेक्स थिएटर ने एक टिकट पर मुफ्त चाय और दो समोसे देने की घोषणा की है और यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक रहेगा।

नेशनल डेस्क

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi