Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल 2026 में शादी का जश्न शुरू! जानिए कौन सा दिन रहेगा विवाह का सबसे शुभ मुहूर्त?

April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल 2026 में शादी का जश्न शुरू! जानिए कौन सा दिन रहेगा विवाह का सबसे शुभ मुहूर्त?

IBC24 2 months ago

April 2026 Vivah Muhurat: अगर इस साल आपके परिवार में या आप खुद शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल 2026 का माह आपके लिए बेहद खास रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए कई श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहे हैं।

इस बार खरमास के कारण महीने की शुरुआत में शुभ कार्यों पर रोक लगी हुई है, लेकिन 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो रहा है जिसके बाद 15 अप्रैल 2026 से विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य शुभ समय पर किए जा सकते हैं।

अप्रैल 2026 के प्रमुख विवाह मुहूर्त

  • 15 अप्रैल 2026 (बुधवार)
  • 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
  • 25 अप्रैल 2026 (शनिवार)
  • 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
  • 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
  • 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
  • 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)

इन दिनों ग्रह-नक्षत्र और ज्योतिषीय स्थिति विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल रहती है, जिससे शादी के अवसर सफल और मंगलमय माने जाते हैं।

15 अप्रैल से ही क्यों शुरू हो रहे शुभ कार्य

दरअसल, खरमास के दौरान सूर्य देव और गुरु की राशि (धनु या मीन) में होने के कारण विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। अप्रैल 2026 में खरमास 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, इसलिए 15 अप्रैल से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन से ग्रह-नक्षत्र की स्थिति अनुकूल होती है, जिससे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य शुभ परिणाम देते हैं।

अबूझ मुहूर्त

इस बार अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल 2026 को पड़ रहा है। शास्त्रों में इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। यानी इस दिन बिना पंचांग देखे भी विवाह संपन्न किए जा सकते हैं। यही कारण है कि अप्रैल महीने में शादी की धूम सबसे ज्यादा रहती है।

:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24