Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बांग्लादेश के दिग्गज नेता तूफैल अहमद का निधन

बांग्लादेश के दिग्गज नेता तूफैल अहमद का निधन

IBC24 1 week ago

ढाका: बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज नेता तूफैल अहमद का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। अहमद, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।

पूर्व मंत्री को 24 सितंबर, 2025 को सांस और दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘वह (अहमद) उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने दोपहर 3:30 बजे अंतिम सांस ली।’ अहमद 1967 से 1969 तक ढाका विश्वविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 1969 के जन-आंदोलन में अहम भूमिका निभाकर देश भर में अपनी पहचान बनाई थी। वर्ष 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद उन्होंने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के करीबी सहयोगी के रूप में काम किया।

अहमद 1970 के चुनाव में 27 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे। वह नौ बार सांसद चुने गए और कई बार उन्होंने मंत्री के रूप में भी काम किया। अहमद के परिवार में एक बेटी है। अहमद को मंगलवार को दफनाया जाएगा। जून 2021 में अहमद ने अपनी सारी संपत्ति गरीब लोगों के कल्याण के लिए दान कर दी थी। साल 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में अहमद की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: IBC24